Skip to main content Scroll Top
Prachi Nigam ने फिर रचा इतिहास, 12वीं में 91.20% अंक हासिल कर बनी मिसाल
Current image: Prachi Nigam

Prachi Nigam: उत्तर प्रदेश के सीतापुर ज़िले की रहने वाली प्राची निगम एक बार फिर से चर्चा में हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं कक्षा में टॉप कर सुर्खियां बटोरने वाली प्राची ने अब 12वीं बोर्ड परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन किया है। जिसमें उन्होंने 91.20% अंक हासिल कर यह साबित कर दिया कि मेहनत और आत्मविश्वास के आगे किसी भी तरह की आलोचना मायने नहीं रखती। जानकारी के लिए बता दें कि प्राची की यह सफलता सिर्फ अंकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है जो किसी न किसी वजह से समाज के तानों या ट्रोलिंग का सामना करते हैं।

विषयवार शानदार प्रदर्शन

प्राची निगम ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में कई सब्जेक्ट्स में बेहतरीन अंक प्राप्त किए।

  • गणित: 99 अंक
  • हिंदी: 96 अंक
  • केमिस्ट्री: 95 अंक
  • फिजिक्स: 93 अंक
  • अंग्रेज़ी: 73 अंक

JEE और IIT है अगला लक्ष्य

प्राची निगम का सपना इंजीनियर बनना है और इसके लिए वह Indian Institutes of Technology में एडमिशन लेना चाहती हैं। जिसमें उन्होंने 10वीं के बाद से ही अपने लक्ष्य सेलेक्ट कर लिया था और उसी दिशा में लगातार मेहनत कर रही हैं। उनका मानना है कि अगर लक्ष्य साफ हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो सफलता जरूर मिलती है।

10वीं में टॉप कर बनी थीं चर्चा का केंद्र

बता दें कि साल 2024 में प्राची निगम ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 600 में से 591 अंक हासिल कर टॉप किया था। यह उपलब्धि अपने आप में बड़ी थी, लेकिन इसके साथ ही एक और वजह से वह चर्चा में आ गईं। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें कुछ लोगों ने उनके चेहरे के बालों को लेकर उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।

ट्रोलिंग का डटकर किया सामना

सोशल मीडिया पर हुई इस ट्रोलिंग ने एक समय प्राची को सुर्खियों में ला दिया था, लेकिन उन्होंने इस स्थिति को बेहद समझदारी और आत्मविश्वास के साथ संभाला। जिसमें उन्होंने साफ शब्दों में कहा था कि “भगवान ने मुझे जैसा बनाया है, मैं उससे खुश हूं। अब ऐसे में लोगों की सोच से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।” प्राची ने यह भी कहा कि समाज में लोग अक्सर अलग दिखने वालों को स्वीकार नहीं कर पाते, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कोई खुद को बदल ले।

सकारात्मक सोच बनी ताकत

प्राची निगम की सबसे बड़ी ताकत उनकी सकारात्मक सोच है। जिसमें उन्होंने ट्रोलिंग को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया, बल्कि उसे नजरअंदाज कर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा था कि “कुछ लोग मुझे ट्रोल कर रहे थे, लेकिन कई ऐसे लोग भी थे जिन्होंने मेरा समर्थन किया। मैं उन सभी का धन्यवाद करती हूं।” यह सोच बताती है कि प्राची ने नकारात्मकता के बजाय सकारात्मकता को चुना और आगे बढ़ती रहीं।

समाज के लिए एक संदेश

प्राची निगम की कहानी समाज को यह सिखाती है कि किसी व्यक्ति का मूल्य उसके रूप-रंग से नहीं, बल्कि उसकी मेहनत और काबिलियत से तय होता है। आज भी लोग बाहरी सुंदरता को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन प्राची ने यह सोच बदलने की कोशिश की है। उनसे यह सीख मिलती है कि आत्मविश्वास ही असली ताकत है और सफलता केवल मेहनत और समर्पण से ही हासिल होती है।

परिवार और शिक्षकों का मिला साथ

प्राची की सफलता के पीछे उनके परिवार और शिक्षकों का अहम योगदान रहा है। जिसमें उन्होंने हर मुश्किल समय में उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें कभी हार न मानने की प्रेरणा दी। वहीं, जब समाज की नकारात्मक बातें सामने आईं, तब भी परिवार और शिक्षकों ने उनका आत्मविश्वास मजबूत बनाए रखा। ऐसा सकारात्मक और सहयोगी माहौल किसी भी छात्र के लिए बेहद जरूरी होता है। इससे छात्र बिना डर के पढ़ाई कर पाते हैं और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ते हैं।

छात्रों के लिए प्रेरणा

प्राची निगम की कहानी आज के छात्रों के लिए एक मजबूत प्रेरणा है। उन्होंने यह साबित किया कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो किसी भी तरह की आलोचना या ट्रोलिंग रास्ता नहीं रोक सकती। कई छात्र दूसरों की बातों या मजाक से अपना आत्मविश्वास खो देते हैं, लेकिन प्राची ने ऐसी नकारात्मकता को नजरअंदाज कर अपने सपनों पर ध्यान केंद्रित किया। उनसे यह सीख मिलती है कि हमें अपनी तुलना दूसरों से नहीं करनी चाहिए, बल्कि खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए। असफलता और आलोचना जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन सफलता उन्हीं को मिलती है जो लगातार मेहनत करते रहते हैं।

ये भी पढ़ें: Bank Holiday: 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें पूरी छुट्टियों की पूरी लिस्ट और अपने शहर का शेड्यूल

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250