Skip to main content Scroll Top
India Seychelles Agreement: भारत-सेशेल्स के बीच बढ़ा भरोसा, पीएम मोदी की मौजूदगी में 19 अहम समझौतों पर लगी मुहर
Current image: India Seychelles Agreement:

India Seychelles Agreement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेशेल्स दौरे के दौरान भारत और सेशेल्स के रिश्तों को नई मजबूती मिली है। जिससे दोनों देशों ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान (UPI), स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, अंतरिक्ष और विकास सहयोग समेत कुल 19 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। बता दें की इन समझौतों का खास उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाना, आर्थिक साझेदारी को मजबूत करना और नई तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाना है। इस दौरान पीएम मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने द्विपक्षीय वार्ता कर भविष्य की साझेदारी पर भी चर्चा की। पीएम मोदी का कहना है कि भारत और सेशेल्स भरोसेमंद साझेदार हैं और दोनों देश मिलकर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और विकास के लिए लगातार काम करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं यहां विस्तार से पूरी जानकारी

भारत और सेशेल्स के रिश्तों को मिली नई मजबूती

आपकी जानकारी के लिए बता दें बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और सेशेल्स केवल मित्र देश नहीं, बल्कि हिंद महासागर क्षेत्र के भरोसेमंद साझेदार भी हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की सुरक्षा, समृद्धि और विकास एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और आने वाले समय में यह साझेदारी और मजबूत होगी।

पीएम मोदी ने यह भी कहना है कि भारत हमेशा सेशेल्स के विकास में एक विश्वसनीय सहयोगी की भूमिका निभाता रहेगा। जिसमें दोनों देशों के बीच दशकों से चले आ रहे संबंध अब नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे हैं।

किन-किन क्षेत्रों में हुए 19 बड़े समझौते?

भारत और सेशेल्स के बीच जिन प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी, उनमें शामिल हैं—

  • रक्षा सहयोग को मजबूत करना
  • समुद्री सुरक्षा और निगरानी
  • डिजिटल भुगतान प्रणाली (UPI) का विस्तार
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग
  • अंतरिक्ष तकनीक और सैटेलाइट सहयोग
  • कृषि और खाद्य सुरक्षा
  • शिक्षा और कौशल विकास
  • क्षमता निर्माण कार्यक्रम
  • विकास परियोजनाओं में साझेदारी
  • नई स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास
  • डिजिटल तकनीक और नवाचार
  • ब्लू इकोनॉमी को बढ़ावा
  • जलवायु परिवर्तन से निपटने में सहयोग

रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर खास जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हिंद महासागर भारत और सेशेल्स की साझा धरोहर है। इसे सुरक्षित, समृद्ध और स्थायी बनाए रखने के लिए दोनों देश मिलकर काम करेंगे।

उन्होंने समुद्री सुरक्षा, समुद्री अपराधों पर रोक, आपदा प्रबंधन और समुद्री संसाधनों के संरक्षण को भविष्य की साझेदारी का महत्वपूर्ण आधार बताया। भारत पहले से ही हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और मानवीय सहायता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है।

सेशेल्स में UPI से बढ़ेगा डिजिटल सहयोग

भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली UPI को लेकर भी दोनों देशों के बीच अहम सहमति बनी है। इससे भविष्य में सेशेल्स में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा। भारतीय पर्यटकों, कारोबारियों और स्थानीय नागरिकों को तेज, सुरक्षित और आसान भुगतान सुविधा मिलने की संभावना है।

डिजिटल सहयोग के जरिए दोनों देश फिनटेक और डिजिटल अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में भी नए अवसर तलाशेंगे।

स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि में भी बढ़ेगा सहयोग

बैठक के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विकास और स्वास्थ्य क्षेत्र में विशेषज्ञता साझा करने पर सहमति बनी। इसके साथ ही शिक्षा, कौशल विकास, कृषि अनुसंधान, खाद्य सुरक्षा और युवाओं के प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में भी साझेदारी मजबूत करने का फैसला लिया गया। दोनों देश तकनीकी सहयोग के माध्यम से विकास परियोजनाओं को गति देंगे।

राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने पर खास दौरा

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे हो चुके हैं।

इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स की संसद को भी संबोधित किया। उन्होंने दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और लोगों के बीच मजबूत रिश्तों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत हमेशा सेशेल्स के साथ विकास और प्रगति की यात्रा में खड़ा रहेगा।

मिला सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान

दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स सरकार ने देश के सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया।

यह सम्मान उन्हें जलवायु परिवर्तन, समुद्री संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया। सम्मान स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इसे दुनिया भर में पर्यावरण और समुद्री संसाधनों की रक्षा के लिए काम कर रहे सभी देशों और लोगों को समर्पित किया।

भारत के लिए क्यों अहम है यह दौरा?

सेशेल्स हिंद महासागर में भारत का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है। समुद्री व्यापार, क्षेत्रीय सुरक्षा, ब्लू इकोनॉमी और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने के लिए दोनों देशों का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

इन 19 समझौतों के बाद भारत और सेशेल्स के बीच रक्षा, व्यापार, डिजिटल तकनीक, स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास सहयोग को नई गति मिलेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौरा दोनों देशों के संबंधों को आने वाले वर्षों में और अधिक मजबूत बनाएगा।

ये भी पढ़ें: Ketan Agrawal Murder Case: चेतन का ‘घोस्ट प्लान’ फेल, CCTV और 3 गलतियों ने खोल दिया पूरा राज

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250