Skip to main content Scroll Top
Prime Minister Narendra Modi: कोलकाता से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, कहा- बदल चुका है बंगाल का मिजाज
Current image: Prime Minister Narendra Modi: कोलकाता से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

Prime Minister Narendra Modi: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आए बड़े बदलाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार कोलकाता पहुंचकर विशाल जनसभा को संबोधित किया है। जिससे भाजपा की प्रचंड जीत और नई सरकार के गठन के बाद आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने बंगाल के भविष्य को लेकर बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अब बंगाल बेड़ियों से आज़ाद हो चुका है और राज्य में विकास तथा सुशासन के नए युग की शुरुआत हो गई है।

जानकारी के लिए बता दें की पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों के बीच उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सरकार बदलने का अवसर नहीं है, बल्कि बंगाल के गौरव को फिर से स्थापित करने का समय है।

‘नई ऊर्जा से भरा बंगाल’

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत बंगाल की जनता का आभार जताते हुए की। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों के बाद जब वह पहली बार बंगाल आए हैं तो यहां का माहौल पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा, “आज पश्चिम बंगाल की हवा में एक नया नयापन, एक नई ऊर्जा और नई उम्मीद दिखाई दे रही है। ऐसा महसूस हो रहा है कि बंगाल अब राजनीतिक और प्रशासनिक बेड़ियों से पूरी तरह आज़ाद हो चुका है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि सालों से दबे हुए बंगाल के गौरव को अब फिर से स्थापित किया जाएगा और राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

वामपंथ और टीएमसी पर साधा निशाना

बता दें की अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य की पिछली सरकारों पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक वामपंथी शासन और उसके बाद टीएमसी सरकार के कार्यकाल में बंगाल विकास की मुख्यधारा से पीछे छूट गया।

पीएम मोदी ने कहा कि उद्योग, रोजगार, निवेश और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में बंगाल को काफी नुकसान हुआ। अब नई सरकार इन कमियों को दूर करने के लिए तेजी से काम करेगी। उन्होंने कहा, “जो गहरे गड्ढे वर्षों में बने हैं, उन्हें भरने का समय आ गया है। बंगाल को फिर से देश के सबसे विकसित राज्यों की सूची में लाना हमारी प्राथमिकता है।”

विकास को मिलेगी दोगुनी रफ्तार

प्रधानमंत्री मोदी ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर विकास योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाएंगी। उन्होंने कहा कि सड़क, रेल, बंदरगाह, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में बड़े निवेश किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बंगाल के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और उद्योगों को आकर्षित करने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा, “अब बंगाल को पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। यहां विकास की गति दोगुनी होगी और इसका लाभ हर गरीब, किसान, महिला और युवा तक पहुंचेगा।”

बंगाल के गौरव को फिर से स्थापित करने का संकल्प

पीएम मोदी ने अपने भाषण में बंगाल की सांस्कृतिक विरासत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह धरती महान विचारकों, साहित्यकारों और स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि रही है। लेकिन लंबे समय तक राज्य अपनी क्षमता के अनुसार आगे नहीं बढ़ पाया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब बंगाल फिर से देश के विकास का नेतृत्व करेगा और अपनी ऐतिहासिक पहचान को मजबूत करेगा।

BJP कार्यकर्ताओं का जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत केवल एक पार्टी की नहीं, बल्कि बंगाल के करोड़ों लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं की जीत है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास, परिवर्तन और सुशासन के पक्ष में जनादेश दिया है। पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि नई सरकार जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी।

नई सरकार से लोगों को बड़ी उम्मीदें

BJP की जीत के बाद राज्य के लोगों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। जिसमें रोजगार, उद्योग, बुनियादी ढांचे और निवेश के क्षेत्र में नई सरकार से बड़े फैसलों की अपेक्षा की जा रही है।

राजनीतिक एक्सपर्ट्स मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों के लिए बंगाल के विकास एजेंडे की रूपरेखा भी है।

ये भी पढ़ें: Uddhav Thackeray Resignation: उद्धव ठाकरे पद छोड़ने को तैयार, कहा-किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250