Skip to main content Scroll Top
Passport Fee Hike 2026: विदेश मंत्रालय का बड़ा फैसला, 14 साल बाद पासपोर्ट फीस में बड़ा बदलाव, जानें पूरी डिटेल
Current image: Passport Fee Hike 2026: विदेश मंत्रालय का बड़ा फैसला

Passport Fee Hike 2026: विदेश यात्रा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें की केंद्र सरकार ने करीब 14 साल बाद पासपोर्ट और उससे जुड़ी सेवाओं की फीस में बड़ा बदलाव किया है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 1 जुलाई 2026 से नया पासपोर्ट बनवाना, पासपोर्ट का नवीनीकरण (री-इश्यू) कराना और खोए हुए पासपोर्ट की रिप्लेसमेंट सेवा पहले की तुलना में काफी महंगी हो जाएगी।

सरकार ने पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026 के तहत नई फीस लागू करने का फैसला लिया है। इससे सामान्य पासपोर्ट, तत्काल पासपोर्ट, नाबालिगों के पासपोर्ट और अन्य यात्रा दस्तावेजों की फीस में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। जिसमें विदेश मंत्रालय का कहना है कि यह संशोधन बढ़ती प्रशासनिक लागत और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है।

36 पन्नों वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी

बता दें नई फीस संरचना के तहत 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के आवेदकों के लिए 36 पन्नों वाले सामान्य पासपोर्ट का शुल्क बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दिया गया है। अभी तक इसके लिए 1,500 रुपये शुल्क देना पड़ता था। वहीं, यदि कोई व्यक्ति तत्काल सेवा के तहत पासपोर्ट बनवाना चाहता है तो उसे अब 5,000 रुपये चुकाने होंगे। पहले यह शुल्क 3,500 रुपये था। यानी तत्काल पासपोर्ट सेवा की फीस में 1,500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

ज्यादा यात्रा करने वालों के लिए 60 पन्नों वाला पासपोर्ट भी महंगा

दरअसल जो लोग व्यवसाय या अन्य कारणों से विदेशों की लगातार यात्रा करते हैं और 60 पन्नों वाला पासपोर्ट बनवाते हैं, उन्हें भी अब ज्यादा राशि खर्च करनी होगी।

नई व्यवस्था के अनुसार:

  • 60 पन्नों के सामान्य पासपोर्ट का शुल्क 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये किया गया है।
  • तत्काल श्रेणी में इसकी फीस 4,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये कर दी गई है।

नाबालिगों के पासपोर्ट की फीस भी बढ़ी

सरकार ने 18 साल से कम आयु के बच्चों के पासपोर्ट शुल्क में भी संशोधन किया है।

नई दरों के अनुसार:

  • नाबालिगों के 36 पन्नों वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस 1,750 रुपये होगी।
  • तत्काल श्रेणी में पासपोर्ट बनवाने पर 4,250 रुपये का भुगतान करना होगा।

खोया या खराब हुआ पासपोर्ट बदलवाना पड़ेगा महंगा

आपकी जानकारी के लिए बता दें पासपोर्ट खो जाने, चोरी हो जाने या खराब हो जाने की स्थिति में नया पासपोर्ट बनवाने के शुल्क में भी भारी वृद्धि की गई है।

36 पन्नों वाले रिप्लेसमेंट पासपोर्ट के लिए:

  • सामान्य प्रक्रिया से नया पासपोर्ट बनवाने पर 5,000 रुपये देने होंगे।
  • तत्काल सेवा के तहत यह शुल्क 7,500 रुपये होगा।

इसी प्रकार 60 पन्नों वाले रिप्लेसमेंट पासपोर्ट के लिए:

  • सामान्य शुल्क 6,000 रुपये तय किया गया है।
  • तत्काल श्रेणी में 8,500 रुपये का भुगतान करना होगा।

नाबालिगों के खोए पासपोर्ट पर भी बढ़ा शुल्क

यदि किसी नाबालिग का पासपोर्ट खो जाता है या खराब हो जाता है तो उसके लिए भी नई फीस लागू होगी।

नई व्यवस्था के तहत:

  • सामान्य श्रेणी में 4,250 रुपये शुल्क देना होगा।
  • तत्काल सेवा के लिए 6,750 रुपये निर्धारित किए गए हैं।

पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट और अन्य सेवाओं की फीस में बदलाव

विदेश मंत्रालय ने केवल पासपोर्ट ही नहीं बल्कि अन्य यात्रा संबंधी दस्तावेजों और प्रमाणपत्रों की फीस में भी बदलाव किया है।

नई अधिसूचना के अनुसार:

  • पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC)
  • सरेंडर सर्टिफिकेट
  • ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम वेरिफिकेशन

इमरजेंसी सर्टिफिकेट भारत में रहेगा मुफ्त

विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत के भीतर जारी किए जाने वाले इमरजेंसी सर्टिफिकेट पहले की तरह मुफ्त उपलब्ध रहेंगे। हालांकि विदेशों में इस सुविधा का लाभ लेने के लिए 15 अमेरिकी डॉलर शुल्क देना होगा।

यह व्यवस्था उन भारतीय नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है जो विदेश में किसी आपात स्थिति में यात्रा दस्तावेजों की आवश्यकता महसूस करते हैं।

20 जून को जारी हुई नोटिफिकेशन

विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह अधिसूचना 20 जून 2026 को जारी की गई थी। इसे पासपोर्ट अधिनियम, 1967 की धारा 24 के तहत लागू किया गया है। नई फीस संरचना 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में प्रभावी हो जाएगी।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि पिछले 14 वर्षों में पहली बार हुई यह बढ़ोतरी पासपोर्ट सेवाओं की लागत और प्रशासनिक खर्चों को ध्यान में रखते हुए की गई है।

क्या होगा आम लोगों पर असर?

नई फीस लागू होने के बाद विदेश यात्रा, शिक्षा, नौकरी और व्यापारिक कारणों से पासपोर्ट बनवाने वाले लोगों को अधिक खर्च उठाना पड़ेगा। खासकर तत्काल सेवा लेने वालों और खोए हुए पासपोर्ट की रिप्लेसमेंट कराने वालों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। हालांकि सरकार का कहना है कि शुल्क वृद्धि के साथ सेवाओं की गुणवत्ता और प्रक्रियाओं को भी अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: UP BJP New Team: यूपी भाजपा संगठन की नई टीम का ऐलान, 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए, देखें पूरी लिस्ट

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250