
Ajit Doval News: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने 80 स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भारत की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा संदेश दिया है। जैसा कि आप जानते हैं कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दुश्मनों की नींद उड़ा दी थी, वहीं भारत अब और भी सुरक्षित बनने जा रहा है। दरअसल, डिस्कवरी चैनल की आगामी डॉक्यूमेंट्री में भारत की सुरक्षा नीति और आतंकवाद के खिलाफ बड़ा कदम है। अजीत डोभाल ने कहा कि भारत सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।
यह भी बताया जा रहा है कि अजीत डोभाल ने इस डॉक्यूमेंट्री में पहली बार NSA ने इस सैन्य अभियान से जुड़े कई अहम पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की है। जिसमें उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की रणनीति को ध्यान में रखते हुए लिए गए फैसलों और ऑपरेशन के उद्देश्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की ।
भारत के संयम को कमजोरी न समझें
NSA अजीत डोभाल ने भारत की सुरक्षा नीति को लेकर बड़ा संदेश दिया है की, देश अपनी सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा संयम और जिम्मेदारी के साथ कदम उठाए हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि देश अपनी सुरक्षा के लिए कठोर फैसला लेने से पीछे हटेगा।
डोभाल के मुताबिक, भारत पर होने वाले आतंकी हमलों का जवाब देने की क्षमता और इच्छाशक्ति दोनों देश के पास हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करते समय भारत अपने राष्ट्रीय हितों और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।
ऑपरेशन सिंदूर के लक्ष्य पहले से तय थे
डॉक्यूमेंट्री में अजीत डोभाल ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर अचानक लिया गया फैसला नहीं था। इस अभियान के लक्ष्य पहले से निर्धारित थे और कार्रवाई का उद्देश्य आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाना था। उन्होंने कहा कि भारत का मकसद उन ठिकानों को तबाह करना था, जहां से आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा था। ऑपरेशन के जरिए यह संदेश भी दिया गया कि भारत के खिलाफ आतंकी हमले करने वालों और उन्हें समर्थन देने वाले ढांचे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पहलगाम हमले के बाद लिया गया बड़ा फैसला
ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला था। इस हमले में निर्दोष लोगों को निशाना बनाया गया था। घटना के बाद भारत में सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई को लेकर व्यापक स्तर पर चर्चा हुई। इसके बाद भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। भारतीय सशस्त्र बलों ने सीमा पार मौजूद कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इस कार्रवाई को भारत की आतंकवाद विरोधी रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया।
करीब 88 घंटे तक चला तनाव
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया। दोनों पक्षों की ओर से जवाबी कार्रवाई का सिलसिला जारी रहा और करीब 88 घंटे तक सैन्य गतिविधियां देखने को मिलीं।
इसके बाद 10 मई को पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का प्रस्ताव आया। भारत ने इसके बाद संघर्ष विराम पर सहमति जताई। इस पूरे घटनाक्रम ने भारत की सैन्य और कूटनीतिक रणनीति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बना दिया।
पहली बार खुलकर बोले अजीत डोभाल
अजीत डोभाल देश की सुरक्षा व्यवस्था में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद वे सार्वजनिक रूप से कम ही विस्तार से बयान देते हैं। ऐसे में ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री में उनका खुलकर बात करना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
डॉक्यूमेंट्री में डोभाल के अलावा ऑपरेशन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण अधिकारियों के अनुभव भी दिखाए जाएंगे। इसमें अभियान की तैयारी, रणनीति और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं को सामने रखने की कोशिश की गई है।
शनिवार रात प्रसारित होगी डॉक्यूमेंट्री
‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित यह विशेष डॉक्यूमेंट्री शनिवार रात 9 बजे डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित की जाएगी। इसे डिस्कवरी प्लस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देखा जा सकेगा।
इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए दर्शकों को यह समझने का मौका मिलेगा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने किस तरह अपनी रणनीति तैयार की और ऑपरेशन सिंदूर को किस उद्देश्य के साथ अंजाम दिया गया है।
Author
-
अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।






