
Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) एक बार फिर से राजनीतिक विवादों में घिर गई हैं। बताया जा रहा है की सिलिगुड़ी साइबर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ FIR दर्ज की है। जिसमें आरोप है कि उन्होंने ईद के एक कार्यक्रम के दौरान ऐसा बयान दिया, जिससे हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत हुईं। इस शिकायत के बाद बंगाल की राजनीति में नया घमासान शुरू हो गया है। ऐसे में आइए जानते हैं यहां पूरी खबर
BJP कार्यकर्ता ने दर्ज कराई शिकायत
जानकारी के मुताबिक, यह शिकायत BJP कार्यकर्ता और वकील रिंकी चटर्जी ने दर्ज कराई है। बता दें शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ममता बनर्जी ने चुनावी माहौल और ईद कार्यक्रम के दौरान हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिसमें शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने पहले भी इस मामले में शिकायत करने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अब सिलिगुड़ी साइबर पुलिस स्टेशन में आधिकारिक तौर पर FIR दर्ज होने के बाद मामला राजनीतिक रूप से काफी गर्म हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी।
आखिर क्या था पूरा विवाद?
रिपोर्ट्स के अनुसार, ममता बनर्जी ने ईद कार्यक्रम में बीजेपी की राजनीति और धार्मिक मुद्दों को लेकर कुछ टिप्पणियां की थीं। जिसके बाद बीजेपी नेताओं ने इन बयानों को हिंदू समाज के खिलाफ बताते हुए इसे “भड़काऊ राजनीति” करार दिया।
बीजेपी का आरोप है कि ममता बनर्जी लगातार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं और उनके बयान सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले हैं। वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि ममता बनर्जी के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है और बीजेपी राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है।
TMC में बढ़ रही अंदरूनी हलचल
इस विवाद के बीच तृणमूल कांग्रेस के अंदर भी हलचल तेज हो गई है। हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी को बड़ा झटका लगा था। कई सीटों पर बीजेपी ने मजबूत प्रदर्शन किया और फलता सीट पर बीजेपी की बड़ी जीत के बाद टीएमसी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
राजनीतिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि चुनावी हार के बाद टीएमसी के भीतर असंतोष बढ़ता जा रहा है। कई नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे समय में ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज होना पार्टी के लिए नई मुश्किल खड़ी कर सकता है।
अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस टीम
इसी बीच सोमवार को पुलिस टीम टीएमसी महासचिव Abhishek Banerjee के आवास भी पहुंची थी। पुलिस टीम में वर्दीधारी और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी शामिल थे। बताया गया कि पुलिस वहां से सुरक्षा स्कैनिंग से जुड़ा एक LED TV मॉनिटर अपने साथ लेकर गई। जिसके बाद इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए हैं, ऐसे में राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गईं। विपक्ष ने इसे गंभीर मामला बताया, जबकि टीएमसी ने इसे राजनीतिक दबाव की कार्रवाई करार दिया।
एक हफ्ते में 70 से ज्यादा TMC नेता गिरफ्तार
दरअसल पिछले कुछ दिनों में पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार, वसूली, सरकारी धन के दुरुपयोग और चुनाव बाद हिंसा जैसे मामलों में टीएमसी के 70 से ज्यादा नेताओं और जनप्रतिनिधियों की गिरफ्तारी हुई है।
बीजेपी लगातार टीएमसी सरकार और उसके नेताओं पर निशाना साध रही है। विपक्ष का आरोप है कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। हालांकि टीएमसी इन सभी आरोपों को राजनीतिक साजिश बता रही है। पार्टी का कहना है कि बीजेपी एजेंसियों और प्रशासन का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं को डराने की कोशिश कर रही है।
ममता बनर्जी की तरफ से नहीं आया कोई बयान
अब तक इस पूरे मामले पर ममता बनर्जी या तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि आने वाले दिनों में यह मामला और बड़ा रूप ले सकता है।
पुलिस फिलहाल FIR के आधार पर जांच कर रही है। जांच के बाद ही तय होगा कि मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाएगी। लेकिन इतना तय है कि इस विवाद ने बंगाल की राजनीति का तापमान फिर से बढ़ा दिया है।
बीजेपी बनाम TMC की लड़ाई हुई तेज
पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच राजनीतिक संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। चुनावी नतीजों के बाद दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और भी तेज हो गए हैं। बीजेपी जहां टीएमसी पर भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगा रही है, वहीं टीएमसी का कहना है कि बीजेपी बंगाल में लोकतांत्रिक माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज FIR आने वाले समय में बंगाल की राजनीति को और गरमा सकती है।
ये भी पढ़ें: Nirmala Sitharaman: तेल संकट के बीच सरकार का नया प्लान! ‘3Fs’ मंत्र बचाएगा भारत की अर्थव्यवस्था, जानें कैसे






