
Kolkata ED Raid: कोलकाता में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज एक बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, आज गुरुवार के दिन IPAC प्रमुख प्रतीक जैन के आवास और कार्यालय पर ED ने छापेमारी की। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) खुद मौके पर पहुंच गईं, जिससे मामले की गंभीरता और भी अधिक बढ़ा दिया है।
खबरों के मुताबिक, ईडी यह छापेमारी (ED Raid) कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामलों पर की गई है और जांच टीम प्रतीक जैन के आवास और कार्यालय में दस्तावेजों की जांच कर रही है। ऐसे में बंगाल के मुख्यमंत्री का कार्रवाई के स्थान पर पहुंचना राजनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि राजनीतिक विश्लेषक इसे केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई के खिलाफ सियासी हलचल भी देख रहे हैं।
ED की रेड पर ममता बनर्जी का बयान
ममता बनर्जी ने कहा कि यह कार्रवाई उनके पार्टी के IT ऑफिस पर हुई है, जहां से ED के द्वारा पार्टी दस्तावेज और डेटा जब्त किए गए है। उन्होंने इसे राजनीतिक उत्पीड़न बताया है और भारत सरकार पर आरोप लगाया है कि यह सब गृह मंत्रालय के इशारे पर किया जा रहा है। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि कई दस्तावेजों में से लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं और कुछ दस्तावेजों का दुरुपयोगकिया जा रहा है।
बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की एजेंसियां और गृह मंत्रालय देश और लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं। इस कार्रवाई को ममता बनर्जी ने लोकतंत्र के लिए एक खतरा बताया है।
पहले भी हो चुकी है रेड
ममता बनर्जी ने मीडियों को यह भी बताया कि उन्हें इस कार्रवाई की पहले से जानकारी थी। इसलिए उन्होंने पार्टी से जुड़े सभी हार्ड डिस्क और जरूरी डेटा सुरक्षित कर लिए थे, ताकि पार्टी की रणनीति और आंतरिक कार्य प्रभावित नहीं की जा सके। इस संदर्भ में उन्होंने साफ कहा है कि IT ऑफिस पहले भी निशाने पर बन चुका है और इस बार खुद जाकर पूरी स्थिति की समीक्षा करना उनकी जिम्मेदारी थी। इसलिए वह घटना स्थल पर खुद पहुंची।
वही, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की एजेंसियों पर विपक्षी दलों को डराने और कमजोर करने के गंभीर आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी इस राजनीतिक साजिश के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक दोनों मोर्चों पर मजबूती के साथ संघर्ष करेगी और किसी भी हालत में पीछे नहीं हटेगी।
About The Author
Aparna Panwar
अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।






