Skip to main content Scroll Top
Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी समेत 20 राज्यों में बारिश का किया अलर्ट जारी, जानें आपके शहर का मौसम

Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी समेत 20 राज्यों में बारिश का किया अलर्ट जारी

Kal Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर से बदलता नजर आ रहा है। बता दें भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 11 से 16 अगस्त के बीच कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों से लेकर मध्य भारत, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर और पश्चिमी तटीय इलाकों तक बारिश का असर देखने को मिल सकता है। वहीं कुछ राज्यों में बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की भी आशंका है। जिनमें शामिल हैं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश का दौर देखने को मिलेगा। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश के साथ मौसम खराब रहने की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख समेत आसपास के पहाड़ी इलाकों में 10 से 16 अगस्त तक कई जगहों पर बारिश हो सकती है। जिससे उत्तराखंड में 11 से 16 अगस्त तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। 11 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश में 11 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इसके बाद 12 से 16 अगस्त तक भी कई इलाकों में भारी बारिश जारी रह सकती है। जम्मू-कश्मीर में भी 11 से 16 अगस्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

जानकारी के लिए बता दें पूर्वी राजस्थान में 11 अगस्त को बहुत भारी बारिश हो सकती है। जिसके वजह से IMD ने 12 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी राजस्थान में 11 और 12 अगस्त को भारी बारिश के साथ कुछ जगहों पर बिजली चमकने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो पश्चिमी यूपी में 14 और 15 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 13 से 15 अगस्त के बीच बारिश का जोर बढ़ने का अनुमान है। 10 अगस्त को कुछ इलाकों में गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश बढ़ेगी

मध्य प्रदेश में भी मानसून सक्रिय रहेगा। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में 11 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी और कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। 11 और 12 अगस्त को व्यापक बारिश का अनुमान है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 11 से 16 अगस्त तक कई इलाकों में बारिश जारी रह सकती है। 13 से 15 अगस्त के बीच भारी बारिश की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में 13 से 16 अगस्त के बीच व्यापक बारिश होने का अनुमान है। 11 और 12 अगस्त को हल्की बारिश के बाद कई इलाकों में बारिश बढ़ सकती है। 12 से 15 अगस्त के बीच भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी अलर्ट

पूर्वी भारत में भी बारिश का असर देखने को मिलेगा। बिहार में 11 और 12 अगस्त को हल्की बारिश के बाद 13 से 16 अगस्त तक व्यापक और भारी बारिश होने की संभावना है।

बता दें झारखंड में भी 11 अगस्त को हल्की बारिश और इसके बाद 12 से 16 अगस्त तक कई जगहों पर बारिश हो सकती है। 13 और 14 अगस्त को भारी बारिश का अनुमान है।

ओडिशा में 11 से 16 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। 12 से 15 अगस्त के बीच कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि 11 और 16 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट है। गंगीय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी कई स्थानों पर बारिश की संभावना है।

पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश

असम और मेघालय में 12 से 16 अगस्त के बीच अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है। 11 से 14 अगस्त तक भारी बारिश और 15-16 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना है।

अरुणाचल प्रदेश में 12 से 16 अगस्त तक व्यापक बारिश का अनुमान है। यहां 11 से 14 अगस्त के बीच भारी और 15-16 अगस्त को बहुत भारी बारिश हो सकती है। जिसमें शामिल हैं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 11 से 16 अगस्त तक कई जगहों पर बारिश जारी रहने की संभावना है। 11 से 14 अगस्त के बीच गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।

गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में भी बारिश

कोंकण और गोवा में 11 से 16 अगस्त तक अधिकांश जगहों पर बारिश होने का अनुमान है। गुजरात क्षेत्र में 11 से 13 अगस्त के बीच व्यापक बारिश हो सकती है। इसके बाद 14 से 16 अगस्त के बीच बारिश में थोड़ी कमी आने की संभावना है।

मध्य महाराष्ट्र में 11 और 12 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। मराठवाड़ा में भी कुछ स्थानों पर बारिश जारी रहेगी। विदर्भ में 13 और 14 अगस्त को अच्छी बारिश होने का अनुमान है।

दक्षिण भारत में बारिश के साथ तेज हवाएं

तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में 10 से 16 अगस्त के बीच छिटपुट बारिश हो सकती है।

तमिलनाडु, पुडुचेरी और करैकल में 11 अगस्त को गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 11 से 14 अगस्त के दौरान तेज हवाओं के साथ मौसम खराब रह सकता है। वहीं तेलंगाना में 11 और 12 अगस्त को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

केरल और तटीय कर्नाटक में व्यापक बारिश

बता दें केरल, माहे, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में 11 से 16 अगस्त के बीच अधिकांश जगहों पर बारिश होने की संभावना है। 11 अगस्त को इन इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है।

दिल्ली में कब होगी बारिश?

दिल्ली-NCR में 11 अगस्त को कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 13 अगस्त को भी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। राजधानी में बादल छाए रहने और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, स्थानीय मौसम में बदलाव के कारण कुछ इलाकों में बारिश हल्की या छिटपुट भी रह सकती है।

ये भी पढ़ें: Tamil Nadu News: सीएम विजय का बड़ा प्रस्ताव, सरकारी कार्यक्रमों में गूंजेगा ‘तमिल थाई वाजथु’

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250