Skip to main content Scroll Top
Jammu-Kashmir Latest News: कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, प्रेमिका से मिलने आया युवक समेत 3 गिरफ्तार
Current image: Jammu-Kashmir Latest News: कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, प्रेमिका से मिलने आया युवक समेत 3 गिरफ्तार

Jammu-Kashmir Latest News: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में भारतीय सेना ने एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की पकड़े गए लोगों में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoJK) का एक नागरिक भी शामिल है, जबकि दो अन्य कश्मीर के सोपोर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। जिससे सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार, विशेष खुफिया मिलने के बाद उरी क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया था। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए सुरक्षा बलों ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, शुरुआती जांच में सामने आया है कि इनमें से एक व्यक्ति अपनी भारतीय प्रेमिका से मिलने के लिए सीमा पार कर भारत आया था, जबकि अन्य दो लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

खुफिया सूचना के आधार पर चला ऑपरेशन

भारतीय सेना की चिनार कोर ने बताया कि उन्हें उरी सेक्टर में कुछ संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया। वहीं, तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने दो स्थानीय लोगों को पकड़ा, जो कथित तौर पर अपने एक साथी गाइड के साथ एलओसी के रास्ते घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।

सेना ने कहा कि पकड़े गए लोगों के इरादे संदिग्ध थे और मामले की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के बाद इस पूरे नेटवर्क के बारे में और जानकारी सामने आ सकती है।

प्रेमिका से मिलने के लिए पार की सीमा

दरअसल गिरफ्तार किए गए लोगों में सबसे अधिक चर्चा एक ऐसे युवक की हो रही है, जिसने पूछताछ के दौरान दावा किया कि वह अपनी भारतीय प्रेमिका से मिलने के लिए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से भारत आया था।

जानकारी के मुताबिक, युवक की पहचान जीशान मीर के रूप में हुई है। जिसके बाद उसने सुरक्षा एजेंसियों को बताया कि वह उरी सेक्टर के रास्ते अपनी प्रेमिका बानो से मिलने के लिए एलओसी पार कर भारत में दाखिल हुआ था। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक अपने प्रेम संबंध की कहानी बताता दिखाई दे रहा है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां केवल युवक के दावे पर भरोसा नहीं कर रही हैं और उसके सभी बयानों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सीमा पार से आने वाले किसी भी व्यक्ति के मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा के नजरिए से देखा जाता है।

एलओसी पार करते समय पकड़ा गया PoJK का नागरिक

सेना ने एक अलग बयान में बताया कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का एक व्यक्ति नियंत्रण रेखा (LoC) पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। सीमा पर तैनात जवानों ने उसकी गतिविधियों को देखते हुए उसे रोक लिया। जिसके बाद सैनिकों ने घुसपैठिए को चेतावनी दी और बिना किसी गोलीबारी या नुकसान के उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे पूछताछ के लिए सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया गया।

ऐसे में अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह व्यक्ति किसी आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ था या फिर किसी अन्य उद्देश्य से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला

जीशान मीर के प्रेमिका से मिलने के दावे के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। जिसमें कई लोग इसे एक प्रेम कहानी के रूप में देख रहे हैं, जबकि सुरक्षा एक्सपर्ट्स का कहना है कि सीमा पार से आने वाले हर व्यक्ति की गहन जांच जरूरी है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक अपनी प्रेमिका से मिलने की बात करता दिखाई देता है। हालांकि अभी तक सुरक्षा एजेंसियों ने उसके दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उसकी कहानी कितनी सच है।

सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू की कर रहीं जांच

सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल तीनों गिरफ्तार लोगों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि क्या उनके बीच कोई संबंध था या वे अलग-अलग उद्देश्यों से सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे।जांच एजेंसियां उनके मोबाइल फोन, संपर्कों और यात्रा से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही हैं। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि किसी संभावित सुरक्षा खतरे का पता लगाया जा सके।

उरी सेक्टर में पहले भी हो चुकी हैं घुसपैठ की कोशिशें

उरी सेक्टर लंबे समय से घुसपैठ की कोशिशों के लिए संवेदनशील माना जाता है। पाकिस्तान की ओर से कई बार आतंकियों और संदिग्ध लोगों को भारतीय सीमा में भेजने की कोशिशें की जाती रही हैं। भारतीय सेना लगातार एलओसी पर निगरानी बढ़ाकर ऐसी गतिविधियों को विफल करती रही है। हाल के महीनों में भी सुरक्षा बलों ने कई घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम किया है। सेना का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों में आधुनिक तकनीक और खुफिया तंत्र की मदद से निगरानी लगातार मजबूत की जा रही है।

सेना ने सतर्कता का दिया संदेश

चिनार कोर ने कहा कि सीमा पर तैनात जवान पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। सेना ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। फिलहाल तीनों गिरफ्तार लोगों से पूछताछ जारी है और सुरक्षा एजेंसियां मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं। आने वाले दिनों में जांच पूरी होने के बाद इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Abhishek Banerjee Attack: कौन हैं अभिषेक बनर्जी पर हमला करने वाले? BJP-TMC के आरोपों के बीच बढ़ा सस्पेंस

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250