
RR vs GT Highlights: आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 77 रनों से करारी शिकस्त दी। दरअसल, आज शनिवार के दिन खेले गए इस हाई स्कोरिंग मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 229 रन का लक्ष्य राजस्थान की टीम के सामने रखा, जिसके जवाब में राजस्थान की पूरी ही टीम सिर्फ 152 रन पर ऑलआउट हो गई।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस अंक श्रेणी में एक लंबी छलांग लगाते हुए सीधे दूसरे स्थान पर अपना नाम दर्ज कर लिया है, जो कि बहुत ही ऐतिहासिक जीत है।
शुभमन गिल और साई सुदर्शन की तूफानी शुरुआत
मैच का टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन उनका यह फैसला शुरुआती ओवरों में गलत साबित हुआ। गुजरात के सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल और साई सुदर्शन ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की।
वहीं, दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में राजस्थान के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला। साई सुदर्शन ने सिर्फ 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 55 रनों की तेज पारी खेली। वहीं कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बनाए और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया गिल और साई के बीच पहले विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी हुई, जिसने मैच का रुख पूरी तरह गुजरात की तरफ मोड़ दिया।
वाशिंगटन सुंदर और होल्डर ने तेजी से बनाए रन
मिडिल ऑर्डर में वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 रनों की अहम पारी खेली। अंतिम ओवरों में जेसन होल्डर और राहुल तेवतिया ने तेजी से रन जोड़कर गुजरात का स्कोर 20 ओवर में 229/4 तक पहुंचा दिया। राजस्थान की ओर से गेंदबाजी काफी महंगी साबित हुई। टीम के गेंदबाज गुजरात के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में पूरी तरह नाकाम रहे।

राजस्थान की शुरुआत अच्छी, लेकिन फिर बिखर गई पूरी टीम
- 230 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत तेज रही। युवा बल्लेबाज वैभव ने केवल 16 गेंदों में 36 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। लेकिन उनका विकेट गिरते ही राजस्थान की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई।
- कप्तान यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद विकेट लगातार गिरते रहे। ध्रुव जुरेल ने 24 रन बनाकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वह भी बड़ी पारी नहीं खेल सके।
- इसके अलावा, रवीन्द्र जड़ेजा ने 38 रनों की संघर्षपूर्ण पारी जरूर खेली, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। पूरी राजस्थान टीम 152 रन पर सिमट गई।
राशिद खान की शानदार गेंदबाजी
गुजरात टाइटंस की जीत (Gujarat Titans win) में गेंदबाजों का भी बड़ा योगदान रहा। राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए और राजस्थान की बल्लेबाजी को पूरी तरह दबाव में रखा। जेसन होल्डर ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए। वहीं कगिसो रबाडा को 2 सफलताएं मिलीं। गुजरात के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही राजस्थान के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया, जिसके कारण पूरी टीम 152 रन पर सिमट गई।
मैच की अंक तालिका में बड़ा बदलाव
इस बड़ी जीत के बाद गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को अंक तालिका में बड़ा फायदा हुआ है। टीम पांचवें स्थान से सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं पंजाब किंग्स (Punjab Kings) तीसरे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) चौथे स्थान पर खिसक गई हैं। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स को इस हार का नुकसान उठाना पड़ा है और टीम चौथे से पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। अब प्लेऑफ की रेस और भी रोमांचक हो गई है।
इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने हर विभाग में राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ दिया। बल्लेबाजी में शुभमन गिल और साई सुदर्शन की धमाकेदार पारियों ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, जबकि गेंदबाजी में राशिद खान ने मैच पूरी तरह गुजरात के पक्ष में कर दिया। अब आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की जंग और भी दिलचस्प हो गई है, जहां हर मुकाबला टीमों की किस्मत बदल सकता है।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जयसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, ब्रिजेश शर्मा और यश राज पुंजा।
ये भी पढ़ें: मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे पंजाब मंत्री संजीव अरोड़ा, ED रेड के बाद हुई गिरफ्तारी






