
Bharat Tiwari Encounter Case: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार को आज गुरुवार के दिन आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। साथ ही, सरकार ने यह भी फैसला लिया है की न्यायिक जांच आयोग की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर लिया जाएगा। ऐसे में मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद परिवार को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। यहां पढ़ें पूरी खबर
अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर मिलेगा मुआवजा
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का कहना है कि भरत तिवारी के परिवार को राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की गई है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि परिवार को मुआवजे के तौर पर कितनी राशि दी जाएगी।
सरकार ने यह सहायता न्यायिक जांच की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर देने का फैसला किया है। यानी जांच में सामने आने वाले शुरुआती तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए परिवार को राहत उपलब्ध कराई जाएगी। सरकारी नौकरी देने का फैसला भी इसी प्रक्रिया का हिस्सा है।
17 जून को पुलिस एनकाउंटर में हुई थी मौत
जानकारी के लिए बता दें भरत तिवारी की मौत 17 जून को बिहार के भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर के दौरान हुई थी। जिससे उनकी मौत के बाद घटना की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल उठे थे। भरत तिवारी के परिवार ने पुलिस की ओर से बताए गए एनकाउंटर के दावे पर सवाल खड़े किए थे और इसे फर्जी एनकाउंटर बताया था।
परिवार के आरोपों के बाद मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हुई। ऐसे में दूसरी ओर, पुलिस अपने आधिकारिक पक्ष पर कायम रही। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के बीच बिहार सरकार ने मामले की न्यायिक जांच कराने का फैसला लिया।
रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा कर रहे जांच
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच पटना हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में की जा रही है। जिससे जांच टीम घटना से जुड़े तमाम पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
बता दें जांच का मुख्य उद्देश्य यह भी पता लगाना है कि 17 जून को घटनास्थल पर वास्तव में क्या हुआ था और किन परिस्थितियों में भरत तिवारी की मौत हुई। इसके लिए घटना से जुड़े लोगों, परिवार के सदस्यों और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं जांच टीम ने मामले से संबंधित दस्तावेजों और उपलब्ध साक्ष्यों का भी परीक्षण किया है। घटना की परिस्थितियों को समझने के लिए अलग-अलग पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है।
परिवार और गवाहों के बयान दर्ज
न्यायिक जांच के दौरान भरत तिवारी के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इसके अलावा घटना से जुड़े गवाहों से भी पूछताछ की गई है। जांच टीम उपलब्ध दस्तावेजों और अन्य सबूतों की भी जांच कर रही है।
जांच में यह समझने की कोशिश की जा रही है कि पुलिस और परिवार की ओर से सामने आए दावों में कितनी सच्चाई है। एनकाउंटर के दौरान मौजूद परिस्थितियों, घटनाक्रम और पुलिस की कार्रवाई से जुड़े पहलुओं को भी जांच के दायरे में रखा गया है।
सरकार के फैसले से परिवार को मिलेगी राहत
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा के बाद भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। जिसमें परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का फैसला भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे परिवार को भविष्य में आर्थिक सहारा भी मिल सकता है। हालांकि, अभी मुआवजे की निश्चित राशि और सरकारी नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि न्यायिक जांच की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर सरकार आगे की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे सकती है।
अंतिम रिपोर्ट पर भी रहेगी नजर
ऐसे में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच अभी जारी है। फिलहाल जांच टीम घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाकर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने परिवार को राहत देने का ऐलान किया है, लेकिन मामले की अंतिम तस्वीर जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
अंतिम रिपोर्ट में अगर किसी तरह की अनियमितता या लापरवाही सामने आती है तो उसके आधार पर सरकार आगे की कार्रवाई कर सकती है। फिलहाल सरकार की ओर से परिवार को आर्थिक मदद और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा ने मामले को एक नया मोड़ दिया है।
भरत तिवारी की मौत को लेकर उठे सवालों के बीच अब सभी की नजर न्यायिक जांच की अंतिम रिपोर्ट पर है। यह रिपोर्ट घटना की परिस्थितियों और पुलिस एनकाउंटर से जुड़े अहम सवालों पर स्थिति स्पष्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
ये भी पढ़ें: NHAI Ambulance Rules: नेशनल हाईवे के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन, एंबुलेंस देरी से पहुंचने पर लगेगा ₹5,000 का जुर्माना
Author
-
अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।






