Skip to main content Scroll Top
Samrat Choudhary Helicopter News: हवा में 3 मिनट तक स्थिर रहा सम्राट चौधरी का हेलिकॉप्टर, VIP एरिया खाली कराना पड़ा
Current image: Samrat Choudhary Helicopter News: हवा में 3 मिनट तक स्थिर रहा सम्राट चौधरी का हेलिकॉप्टर

Samrat Choudhary Helicopter News: बिहार के हाजीपुर में आज शुक्रवार को एक ऐसा चौंका देने वाला दृश्य देखने को मिला है। बता दें की वहां मौजूद लोगों को कुछ मिनटों के लिए चिंता में डाल दिया। जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के बाद करीब 3 मिनट तक हवा में एक ही स्थान पर मंडराता रहा। ऐसे में हेलीकॉप्टर के आगे नहीं बढ़ने से स्टेडियम में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। हालांकि कुछ देर बाद हेलीकॉप्टर सामान्य रूप से आगे बढ़ गया और मुख्यमंत्री सुरक्षित अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

जानकारी के लिए बता दें की इस घटना के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और लोगों को शांत कराया। फिलहाल प्रशासन की ओर से हेलीकॉप्टर के कुछ देर तक हवा में रुकने की आधिकारिक वजह नहीं बताई गई है।

हाजीपुर दौरे पर पहुंचे थे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शुक्रवार को सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हाजीपुर पहुंचे थे। जिसमें उनका हेलीकॉप्टर अक्षयवट राय स्टेडियम स्थित हेलीपैड पर उतरा। यहां से वह हाजीपुर रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने नई पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था की शुरुआत की।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने उन्हें नई डिजिटल प्रक्रिया की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने व्यवस्था का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी भी ली। कार्यक्रम पूरा होने के बाद वह वापस स्टेडियम पहुंचे और हेलीकॉप्टर से रवाना होने की तैयारी की।

उड़ान भरते ही एक जगह मंडराने लगा हेलीकॉप्टर

मुख्यमंत्री जैसे ही हेलीकॉप्टर में सवार हुए, विमान ने सामान्य तरीके से उड़ान भरी। लेकिन कुछ ऊंचाई तक पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर आगे बढ़ने के बजाय एक ही स्थान पर मंडराने लगा। बता दें करीब तीन मिनट तक हेलीकॉप्टर हवा में स्थिर दिखाई दिया। नीचे मौजूद लोगों को यह स्थिति असामान्य लगी। कई लोगों ने आशंका जताई कि कहीं तकनीकी खराबी तो नहीं आ गई। कुछ लोग घबरा गए और स्टेडियम में हलचल बढ़ गई।

स्टेडियम में मची अफरा-तफरी

हेलीकॉप्टर को एक ही जगह मंडराते देखकर स्टेडियम में मौजूद नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच बेचैनी बढ़ गई। कुछ लोग सुरक्षित स्थान की ओर जाने लगे, जबकि कई लोग हेलीकॉप्टर की ओर देखने लगे। वहीं,स्थिति को देखते हुए सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों और एसपीजी के जवानों ने तुरंत लोगों को नियंत्रित किया। सुरक्षा कर्मियों ने लोगों से शांत रहने की अपील की और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने को कहा। कुछ ही देर में स्थिति सामान्य हो गई।

तीन मिनट बाद सामान्य रूप से आगे बढ़ा हेलीकॉप्टर

दरअसल करीब तीन मिनट तक हवा में मंडराने के बाद हेलीकॉप्टर ने आगे की उड़ान शुरू कर दी। हेलीकॉप्टर के सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जिसके बाद मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर बिना किसी परेशानी के अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गया। इस दौरान किसी तरह के हादसे की सूचना नहीं मिली और मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित रहे।

आधिकारिक कारण अभी सामने नहीं आया

ऐसे में घटना के बाद लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा कि आखिर हेलीकॉप्टर कुछ मिनट तक हवा में क्यों रुका रहा। हालांकि प्रशासन या मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

अधिकारियों ने फिलहाल किसी तकनीकी खराबी की पुष्टि नहीं की है। इसलिए हेलीकॉप्टर के मंडराने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विशेषज्ञों ने क्या बताया?

विमानन क्षेत्र के जानकारों के अनुसार हेलीकॉप्टर का उड़ान भरने के बाद कुछ समय तक हवा में स्थिर रहना हमेशा किसी खराबी का संकेत नहीं होता।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई बार पायलट उड़ान के शुरुआती चरण में इंजन की कार्यप्रणाली, हवा की दिशा, मौसम की स्थिति, दृश्यता और अन्य तकनीकी पहलुओं का आकलन करता है। यदि किसी भी प्रकार की पुष्टि आवश्यक होती है तो हेलीकॉप्टर कुछ समय तक होवर यानी एक ही स्थान पर मंडरा सकता है। जब पायलट पूरी तरह संतुष्ट हो जाता है कि उड़ान सुरक्षित है, तब वह आगे की यात्रा जारी रखता है। फिलहाल हाजीपुर की घटना को भी इसी दृष्टि से देखा जा रहा है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

सुरक्षा व्यवस्था रही पूरी तरह सक्रिय

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पहले से ही व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। स्टेडियम और आसपास के इलाकों में पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारी और सुरक्षा एजेंसियां तैनात थीं।

जैसे ही हेलीकॉप्टर कुछ देर तक हवा में रुका, सुरक्षा अधिकारियों ने तुरंत भीड़ को नियंत्रित करना शुरू कर दिया। किसी भी तरह की अव्यवस्था या भगदड़ की बड़ी स्थिति बनने नहीं दी गई। अधिकारियों की सतर्कता के कारण हालात जल्द सामान्य हो गए।

लोगों में दिखी चिंता, फिर मिली राहत

घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने बताया कि हेलीकॉप्टर के लगातार एक ही जगह रहने से कुछ समय के लिए डर का माहौल बन गया था। कई लोगों को लगा कि शायद हेलीकॉप्टर में कोई तकनीकी समस्या आ गई है। हालांकि हेलीकॉप्टर के सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ते ही लोगों की चिंता दूर हो गई। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग भी सामान्य हो गए।

प्रशासन की नजर पूरे घटनाक्रम पर

प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रहा है। फिलहाल किसी तकनीकी खराबी या सुरक्षा संबंधी समस्या की पुष्टि नहीं हुई है। यदि आवश्यकता हुई तो संबंधित एजेंसियां हेलीकॉप्टर की उड़ान से जुड़े तकनीकी पहलुओं की समीक्षा भी कर सकती हैं। हालांकि अब तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सुरक्षित हैं और उनका कार्यक्रम निर्धारित योजना के अनुसार आगे बढ़ा।

ये भी पढ़ें: FSSAI का स्विगी-इंस्टामार्ट पर बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद भेजे 9 नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला?

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250