Skip to main content Scroll Top
PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की स्वर्ण जयंती में शामिल हुए पीएम मोदी, 194 वर्षीय ‘जोनाथन’ से की मुलाकात, जानें क्यों है यह यात्रा खास
Current image: PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की स्वर्ण जयंती में शामिल हुए पीएम मोदी

PM Modi Seychelles Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सेशेल्स की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर है। दरअसल, पीएम मोदी की यह विदेश यात्रा कई मामलों में खास रहने वाली है। बता दें सेशेल्स अपनी आजादी के 50 वर्ष पूरे होने की जश्न मना रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी को स्पेशल गेस्ट के रूप में शामिल हुए।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी इससे पहले भी साल 2015 में सेशेल्स का दौरा कर चुके हैं, लेकिन बार उनकी यह यात्रा रक्षा, समुद्री सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और रणनीतिक साझेदारी जैसे कई अहम मुद्दों के लिए खास है।

पीएम मोदी की 194 साल के ‘जोनाथन’ से मुलाकात

प्रधानमंत्री की इस यात्रा में सबसे खास बात है कि पीएम ने दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित स्थलीय जीव ‘जोनाथन’ से मुलाकात की। जोनाथन एक विशाल एल्डाब्रा जायंट कछुआ है, जिसकी अनुमानित उम्र करीब 194 वर्ष मानी जाती है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, जोनाथन दुनिया का सबसे ज्यादा उम्र वाला जीवित स्थलीय जीव है। वह अपनी प्रजाति की सामान्य आयु, जो लगभग 150 वर्ष मानी जाती है, उसे वह काफी अधिक समय तक जीवित रहा है। बता दें जोनाथन वर्तमान में सेशेल्स के राष्ट्रीय बोटैनिकल गार्डन में रहता है और पर्यावरण संरक्षण तथा जैव विविधता का प्रतीक माना जाता है। प्रधानमंत्री मोदी की यह मुलाकात प्रकृति संरक्षण और सतत विकास के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता का संदेश भी देगी।

सेशेल्स के लिए खास है यह साल

सेशेल्स को 29 जून 1976 को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली थी। इस वर्ष देश अपनी स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती मना रहा है। इसी अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खास अतिथि होंगे।

भारत की ओर से इस समारोह में भारतीय सेना की एक टुकड़ी और भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत भी भाग लिया। इससे दोनों देशों के मजबूत रक्षा संबंधों का भी प्रदर्शन होगा।

पीएम मोदी की राष्ट्रपति के साथ अहम बैठक

सेशेल्स यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है, जिनमें शामिल हैं।

  • समुद्री सुरक्षा
  • रक्षा सहयोग
  • जलवायु परिवर्तन
  • ब्लू इकोनॉमी
  • विकास परियोजनाएं
  • हिंद महासागर क्षेत्र में साझेदारी

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में पौधारोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जैव विविधता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

भारत लगातार वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन से निपटने और हरित विकास को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहा है। ऐसे में यह कार्यक्रम दोनों देशों की साझा पर्यावरणीय सोच को दर्शाता है।

भारत और सेशेल्स के रिश्ते क्यों हैं जरूरी?

हिंद महासागर क्षेत्र में स्थित सेशेल्स भारत का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच वर्षों से रक्षा, समुद्री सुरक्षा, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास परियोजनाओं में सहयोग रहा है।

भारत ने समय-समय पर सेशेल्स को तटीय सुरक्षा, नौसैनिक उपकरण, प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचे के विकास में सहयोग दिया है। इसके अलावा समुद्री डकैती रोकने और समुद्री मार्गों की सुरक्षा में भी दोनों देश मिलकर काम करते हैं।

चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच बढ़ी अहमियत

हिंद महासागर क्षेत्र में चीन लगातार अपने प्रभाव का विस्तार कर रहा है। वह कई द्वीपीय देशों में आधारभूत ढांचे और निवेश परियोजनाओं के जरिए अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे समय में भारत के लिए सेशेल्स जैसे मित्र देशों के साथ मजबूत संबंध बनाए रखना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। भारत खुद को हिंद महासागर क्षेत्र में एक जिम्मेदार और भरोसेमंद सुरक्षा साझेदार के रूप में स्थापित करना चाहता है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की यह विदेश यात्रा क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के साथ- साथ समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत और सेशेल्स के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत और भरोसेमंद संबंधों को नई मजबूती देगी।

मंत्रालय ने कहा कि यात्रा के दौरान दोनों देशों के नेता द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। साथ ही भविष्य की साझेदारी को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा होगी।

दूसरी बार सेशेल्स जाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले वर्ष 2015 में सेशेल्स की यात्रा कर चुके हैं। उस दौरे में भी कई महत्वपूर्ण समझौते हुए थे और दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा मिली थी। करीब एक दशक बाद हो रही यह दूसरी यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब हिंद महासागर क्षेत्र का सामरिक महत्व लगातार बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें: Delhi-NCR Earthquake: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके से कांपी धरती, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता दर्ज

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250