
Diljit Dosanjh Day: पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के गानों सुनने के फैंस सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी इनके फैंस है। पंजाबी संगीत को दुनियाभर में नई पहचान दिलाने वाले मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के बारे में हर कोई जानता है। कई लोग इनके गाने सुनकर कुछ देर के लिए सब कुछ भूल जाते हैं। अपने बेहतरीन गानों के चलते इन्होंने शनिवार के दिन एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। दरअसल, दिलजीत ने अपनी दमदार आवाज, शानदार अभिनय और पंजाबी संस्कृति के चलते अमेरिका में एक विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान के तहत अमेरिका के लॉस एंजेलिस शहर में उनके जन्मदिन 6 जनवरी को आधिकारिक रूप से ‘दिलजीत दोसांझ डे’ (Diljit Dosanjh Day) के रूप में मनाने की घोषणा की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह खबर सामने आते ही दिलजीत के फैंस में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं और इस उपलब्धि को भारतीय और पंजाबी समुदाय के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा हैं।
लॉस एंजेलिस में मिला ऐतिहासिक सम्मान
दुनियाभर में अपने लाइव कॉन्सर्ट (live Concert) और सुपरहिट गानों के लिए मशहूर दिलजीत दोसांझ को अमेरिका के लॉस एंजेलिस शहर ने विशेष सम्मान देने का फैसला किया है। शहर प्रशासन की ओर से उनके जन्मदिन 6 जनवरी को ‘Diljit Dosanjh Day’ घोषित किया गया है।बताया जा रहा है कि यह घोषणा शहर परिषद के प्रस्ताव के बाद की गई। इस सम्मान की घोषणा काउंसिल वुमन मोनिका रोड्रिगेज (Councilwoman Monica Rodriguez) ने की। किसी भारतीय और खासकर पंजाबी कलाकार के लिए यह उपलब्धि बेहद खास मानी जा रही है।
दिलजीत दोसांझ लंबे समय से भारतीय संस्कृति और पंजाबी संगीत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके कॉन्सर्ट अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में हाउसफुल रहते हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर की खुशी
अमेरिका में मिले इस खास सम्मान की जानकारी खुद दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ साझा की है। उन्होंने सम्मान से जुड़ी तस्वीरें और दस्तावेज पोस्ट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की।
वह पोस्ट में दिलजीत काफी भावुक नजर आए। उन्होंने अपने प्रशंसकों, परिवार और उन सभी लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने उनके सफर में उनका साथ दिया। सिंगर ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं बल्कि पूरी पंजाबी कम्युनिटी और भारतीयों का सम्मान है। उनकी पोस्ट वायरल होते ही लाखों फैंस ने कमेंट्स के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। पोस्ट पर कई बड़े बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री के सितारों ने भी दिलजीत को मिली इस खास उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।
दुनिया भर में बढ़ रहा दिलजीत का प्रभाव
दिलजीत दोसांझ आज सिर्फ एक पंजाबी सिंगर (Punjabi Singer) नहीं बल्कि ग्लोबल स्टार बन चुके हैं। उनके गाने और फिल्में भारत के अलावा विदेशों में भी खूब पसंद किए जाते हैं।
पिछले कुछ वर्षों में दिलजीत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उन्होंने दुनिया के प्रतिष्ठित मंचों पर परफॉर्म किया है और कई अंतरराष्ट्रीय संगीत समारोहों (International Music Festivals) में भारतीय प्रतिनिधित्व किया है। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके लाइव शो के टिकट (Live Show Tickets) कुछ ही मिनटों में बिक जाते हैं। युवा वर्ग के बीच उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है।

पंजाबी संस्कृति को दिलाई नई पहचान
दिलजीत दोसांझ को पंजाबी संस्कृति का ग्लोबल एंबेसडर (Global Ambassador of Punjabi Culture) भी कहा जाता है। उन्होंने अपने संगीत और स्टाइल के जरिए पंजाब की भाषा, संस्कृति और परंपराओं को दुनिया तक पहुंचाया है।
उनके गानों में पंजाबी लोक संस्कृति (Punjabi folk culture) की झलक देखने को मिलती है, जिसे विदेशी दर्शक भी काफी पसंद करते हैं। यही वजह है कि आज पंजाबी संगीत दुनिया के कई देशों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। दिलजीत जैसे कलाकारों ने भारतीय क्षेत्रीय संगीत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में अहम योगदान दिया है।
फैंस ने बताया गर्व का पल
अमेरिका में ‘दिलजीत दोसांझ डे'(Diljit Dosanjh Day) घोषित होने की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर #DiljitDosanjhDay ट्रेंड करने लगा। फैंस ने इसे पूरे भारत और पंजाबी समाज के लिए गर्व का क्षण बताया। वहीं, कई यूजर्स ने लिखा है कि यह सम्मान दिलजीत की वर्षों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। वहीं कुछ लोगों ने इसे भारतीय कलाकारों के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का उदाहरण बताया।
फिल्मों में भी दिखा रहे कमाल
संगीत के अलावा दिलजीत दोसांझ फिल्मों में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी हालिया फिल्म “मैं वापस आऊंगा” बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। दिलजीत ने अपने करियर में कई सफल फिल्मों में काम किया है। उनकी अभिनय क्षमता और सहज अंदाज ने उन्हें बॉलीवुड और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री दोनों में खास पहचान दिलाई है।
भारतीय कलाकारों के लिए प्रेरणा बने दिलजीत
लॉस एंजेलिस (Los Angeles) में दिलजीत का नाम पर विशेष दिवस घोषित होना यह भी साबित करता है कि व्यक्ति की प्रतिभा और मेहनत की कोई सीमा नहीं होती है। दिलजीत दोसांझ ने अपनी कला के दम पर न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। यह भारत और हर एक भारतीय के लिए गौरव का श्रण है।
ये भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट पर मंडराया बढ़ा खतरा, ईरान ने रोकी जहाजों की आवाजाही, अमेरिका ने कहा- रास्ता अब भी खुला






