Skip to main content Scroll Top
Rohit Sharma Creates History: रोहित शर्मा ने तोड़ा 37 साल पुराना रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में रचा नया इतिहास
रोहित शर्मा बने भारत के सबसे उम्रदराज वनडे खिलाड़ी
रोहित शर्मा बने भारत के सबसे उम्रदराज वनडे खिलाड़ी

Rohit Sharma Creates History: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है, जिसमें रोहित शर्मा ने 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। दरअसल, इन तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मैदान पर उतरते ही एक नया रिकॉर्ड बना दिया।

बता दें कि यह मैच धर्मशाला में खेले जा रहे हैं। मैदान पर उतरते ही रोहित भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। उन्होंने पूर्व दिग्गज मोहिंदर अमरनाथ का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारतीय क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है।

रोहित शर्मा बने भारत के सबसे उम्रदराज वनडे खिलाड़ी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच (First ODI Match) में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनते ही रोहित शर्मा भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पूर्व भारतीय दिग्गज मोहिंदर अमरनाथ का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया और एक नया खिताब अपने नाम पर दर्ज कर सबको हैरान कर दिया है। अभी तक मोहिंदर अमरनाथ ने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे मैच 39 साल और 36 दिन की उम्र में यह मैच खेला था। इसके बाद अब रोहित शर्मा ने यह खेला है। दरअसल, रोहित जब अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरे तो उनकी उम्र 39 साल और 44 दिन थी। इस तरह रोहित ने 37 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर नया इतिहास अपने नाम कर लिया है।

37 साल बाद टूटा भारतीय क्रिकेट का बड़ा रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket) में उम्र के इस रिकॉर्ड को लंबे समय तक अटूट माना जाता था। मोहिंदर अमरनाथ का यह रिकॉर्ड 1989 से कायम था। कई अनुभवी खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा बने, लेकिन कोई भी इस रिकॉर्ड तक नहीं पहुंच पाया। अब रोहित शर्मा ने न केवल इस रिकॉर्ड को तोड़ा है, बल्कि यह भी साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है। फिटनेस, अनुभव और प्रदर्शन के दम पर वह आज भी भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में शामिल हैं।

दुनिया में सबसे उम्रदराज वनडे खिलाड़ी कौन?

वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International cricket) में सबसे अधिक उम्र में वनडे क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड नीदरलैंड्स के पूर्व खिलाड़ी नोलान क्लार्क के नाम दर्ज है। नोलान क्लार्क ने 47 साल और 257 दिन की उम्र में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि रोहित शर्मा अभी उस रिकॉर्ड से काफी दूर हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट में उन्होंने एक नया अध्याय जरूर जोड़ दिया है।

मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास

फिटनेस टेस्ट पास कर टीम में की वापसी

वनडे सीरीज शुरू होने से पहले रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर सवाल उठ रहे थे। वह चोट के कारण कुछ समय के लिए मैदान से दूर हो गए थे। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब किया और अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत की। रोहित ने सफलतापूर्वक फिटनेस टेस्ट (Fitness Test) पास किया और भारतीय टीम में वापसी की। उनकी वापसी से टीम इंडिया को मजबूती मिली है, क्योंकि वह सिर्फ कप्तान ही नहीं बल्कि टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज भी हैं।

वनडे क्रिकेट पर पूरा फोकस

रोहित शर्मा पहले ही टेस्ट क्रिकेट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं। अब उनका पूरा ध्यान वनडे क्रिकेट पर है। भारतीय टीम के लिए वह केवल 50 ओवर के प्रारूप में खेल रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट जीते हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि रोहित अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी के दम पर टीम को आने वाले बड़े टूर्नामेंटों में भी सफलता दिलाएंगे।

वर्ल्ड कप 2027 पर टिकी हैं नजरें

रोहित शर्मा की सबसे बड़ी चुनौती अब वनडे विश्व कप 2027 (ODI World Cup 2027) होगी। माना जा रहा है कि वह इस टूर्नामेंट तक भारतीय टीम का हिस्सा बने रहना चाहते हैं। उनकी फिटनेस, अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए चयनकर्ता भी उन पर भरोसा जता रहे हैं।

रोहित ने हाल के वर्षों में अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी से भी प्रभावित किया है। यही वजह है कि वह बढ़ती उम्र के बावजूद टीम इंडिया की योजनाओं का अहम हिस्सा बने हुए हैं।

भारतीय क्रिकेट में रोहित शर्मा की विरासत

जैसा कि आप सब लोग जानते हैं कि रोहित शर्मा का नाम भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिना जाता है। वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले वह दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। इसके अलावा वह कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। अब भारत के लिए सबसे अधिक उम्र में वनडे खेलने का रिकॉर्ड भी उनके खाते में जुड़ गया है। यह उपलब्धि उनकी लंबी मेहनत, अनुशासन और फिटनेस के प्रति समर्पण को दर्शाती है।

ये भी पढ़ें: बेटी पर टिप्पणी मामले में सीएम योगी का तंज, कहा-‘अखिलेश जी, अपने चेले-चपाटों को उपदेश दो’

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250