`

Cockroach Janata Party: जंतर-मंतर पर हुए लंबे आंदोलन के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने अगले बड़े अभियान का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है की पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आज गुरुवार को महाराष्ट्र के संभाजीनगर में घोषणा की सितंबर 2026 से ‘क्या बोलती पब्लिक’ नाम से देशव्यापी अभियान शुरू किया जाएगा। ऐसे में इस अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव और शहर-शहर जाकर लोगों, खासकर युवाओं से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास करेंगे।
जानकारी के लिए बता दें दीपके नेका कहना है कि यह अभियान केवल राजनीतिक गतिविधि नहीं होगा, बल्कि जनता की आवाज़ को सामने लाने का प्रयास होगा। साथ ही उनका कहना है कि देश के सामने बेरोजगारी और महंगी शिक्षा जैसी गंभीर चुनौतियां हैं, जिन पर लगातार चर्चा और ठोस समाधान की जरूरत है।
युवाओं की समस्याओं को बनाया जाएगा अभियान का केंद्र
अभिजीत दीपके ने कहा कि आज देश का युवा रोजगार के लिए संघर्ष कर रहा है। ऐसे में पढ़ाई पूरी करने के बाद भी बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। जिसमें बेरोजगारी केवल आर्थिक समस्या नहीं है, बल्कि यह देश के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है। जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी का नया अभियान युवाओं से सीधे बातचीत करेगा और यह समझने की कोशिश करेगा कि उन्हें किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अभियान के दौरान रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाएं, सरकारी भर्तियां, निजी क्षेत्र में अवसर और कौशल विकास जैसे विषयों पर लोगों की राय भी ली जाएगी।
शिक्षा व्यवस्था में सुधार की बात
दीपके ने अपने संबोधन में शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि आज शिक्षा धीरे-धीरे एक महंगा व्यवसाय बनती जा रही है। जिनमें स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों की बढ़ती फीस के कारण आम परिवारों के लिए बच्चों की पढ़ाई कराना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल कमाई का साधन बनाना नहीं होना चाहिए। पार्टी का मानना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर छात्र का अधिकार है और सरकार को सरकारी स्कूलों और कॉलेजों की व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए।
ऐसे में अब आने वाले अभियान में शिक्षा सुधार को प्रमुख मुद्दा बनाया जाएगा। पार्टी सरकारी शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और निजी संस्थानों की मनमानी फीस पर नियंत्रण की मांग उठाएगी।
चुनाव नहीं लड़ेगी कॉकरोच जनता पार्टी
अभिजीत दीपके ने साफ कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) किसी भी चुनाव में हिस्सा लेने की योजना नहीं बना रही है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य राजनीतिक सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाना है।
दीपके के अनुसार, देश में एक ऐसे मजबूत प्रेशर ग्रुप की जरूरत है जो सरकारों पर जनता से जुड़े मुद्दों पर काम करने का दबाव बनाए। उन्होंने कहा कि पार्टी का पूरा ध्यान सामाजिक और जनहित के मुद्दों पर रहेगा।
जंतर-मंतर आंदोलन के बाद बढ़ी पहचान
कॉकरोच जनता पार्टी इससे पहले भी अपने आंदोलन को लेकर चर्चा में रही है। पार्टी ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जून से 25 जुलाई तक धरना-प्रदर्शन किया था। उस आंदोलन के दौरान पार्टी ने परीक्षा प्रणाली में सुधार, छात्रों के हितों की सुरक्षा और जवाबदेही तय करने जैसी मांगें उठाई थीं। आंदोलन के कारण पार्टी की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बढ़ी और बड़ी संख्या में युवाओं का समर्थन भी मिला। अब उसी आंदोलन के बाद पार्टी देशभर में अपना जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है।
‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान में क्या होगा?
कॉकरोच जनता पार्टी का ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान सितंबर से शुरू होगा। इसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता देशभर के गांवों, कस्बों और शहरों में जाकर लोगों, खासकर युवाओं से संवाद करेंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य बेरोजगारी, महंगी शिक्षा और बढ़ती फीस जैसे मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाना है। साथ ही सरकारी स्कूलों और उच्च शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को मजबूत किया जाएगा। पार्टी लोगों के सुझाव लेकर उन्हें सरकार तक पहुंचाने और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर जनता का भरोसा बढ़ाने की भी कोशिश करेगी।
लोकतांत्रिक संस्थाओं पर भरोसा बढ़ाने की बात
अभिजीत दीपके ने कहा कि देश में चुनाव आयोग, न्यायपालिका और मीडिया जैसी संस्थाओं पर लोगों का विश्वास मजबूत रहना लोकतंत्र के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनका संगठन इन संस्थाओं को मजबूत बनाने और जनता की आवाज़ को सही मंच तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी किसी संस्था के खिलाफ नहीं है, बल्कि उनका उद्देश्य जनता और संस्थाओं के बीच विश्वास को और मजबूत करना है।
5 अगस्त को भी दिया था बड़ा बयान
जानकारी के लिए बता दें इससे पहले भी 5 अगस्त को अभिजीत दीपके ने कहा था कि देश को एक मजबूत प्रेशर ग्रुप की आवश्यकता है, जो सरकारों से जवाबदेही मांग सके। उनका कहना था कि लोकतंत्र केवल चुनाव तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि जनता की भागीदारी हर समय बनी रहनी चाहिए। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए अब पार्टी ने ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान शुरू करने का फैसला किया है।
क्या हो सकता है इस अभियान का असर?
राजनीतिक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि यह अभियान लगातार चलता है और विभिन्न राज्यों में युवाओं तथा आम लोगों की भागीदारी बढ़ती है, तो बेरोजगारी और शिक्षा जैसे मुद्दे राष्ट्रीय बहस के केंद्र में आ सकते हैं। हालांकि, इस अभियान का वास्तविक प्रभाव आने वाले महीनों में ही स्पष्ट होगा। यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि लोगों का समर्थन कितना मिलता है और पार्टी अपने मुद्दों को किस तरह आगे बढ़ाती है।
ये भी पढ़ें: Abaan Ahmed Road Accident: झांसी सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की मौत, दोस्त ने भी गंवाई जान
Author
-
अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।






