Skip to main content Scroll Top
IPL 2026 Final: आरसीबी ने रचा इतिहास, गुजरात को हराकर लगातार दूसरी बार जीती आईपीएल ट्रॉफी, बनीं चैम्पियन
Current image: IPL 2026 Final: आरसीबी ने रचा इतिहास

IPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटन्स (GT) को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में विराट कोहली और रसिख सलाम डार जीत के सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे हैं। कोहली ने नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेली, जबकि रसिख ने गेंदबाजी में 3 विकेट लेकर गुजरात की कमर तोड़ दी है। ऐसे में आइए जानते हैं यहां मैच की पूरी जानकारी

लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी RCB

IPL 2025 में अपना पहला खिताब जीतने वाली RCB ने 2026 में भी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है। जिसमें टीम अब उन चुनिंदा फ्रेंचाइजी में शामिल हो गई है जिन्होंने लगातार दो बार आईपीएल का खिताब जीता है। इससे पहले केवल मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ही यह उपलब्धि हासिल कर सकी थीं। वहीं, फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

विराट कोहली ने खेली मैच जिताऊ पारी

आपकी जानकारी के लिए बता दें की 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी (RCB) को वेंकटेश अय्यर ने तेज शुरुआत दिलाई। जिसमें उन्होंने केवल 16 गेंदों में 32 रन बनाए। हालांकि उनका विकेट गिरने के बाद टीम को कुछ झटके लगे, लेकिन विराट कोहली एक छोर पर मजबूती से डटे रहे।

कोहली ने सिर्फ 42 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने शानदार स्ट्रोक्स लगाए और दबाव में भी संयम बनाए रखा। खास बात यह रही कि उन्होंने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। कोहली की यह पारी आईपीएल फाइनल की सबसे यादगार पारियों में गिनी जाएगी। जिसके बाद उनके साथ अंत में जितेश शर्मा ने 11 रन बनाकर अहम साझेदारी निभाई और टीम को जीत तक पहुंचाया।

कोहली ने बनाया खास रिकॉर्ड

विराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ केवल 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। ऐसे में उनके आईपीएल करियर की सबसे तेज फिफ्टी रही। इसके साथ ही कोहली आईपीएल फाइनल में संयुक्त रूप से दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

  • IPL में विराट कोहली की सबसे तेज फिफ्टी
  • 25 गेंद बनाम गुजरात टाइटन्स, 2026
  • 26 गेंद बनाम राजस्थान रॉयल्स, 2018
  • 26 गेंद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2018
  • 27 गेंद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2025

राशिद खान ने लौटाई गुजरात की उम्मीद

बता दें जब आरसीबी आसानी से जीत की ओर बढ़ रही थी, तब राशिद खान ने लगातार दो विकेट लेकर मैच में रोमांच पैदा कर दिया। जिसके बाद उन्होंने रजत पाटीदार और क्रुणाल पंड्या को एक ही ओवर में आउट किया। इसके बाद टिम डेविड भी 24 रन बनाकर आउट हो गए। एक समय ऐसा लगा कि गुजरात वापसी कर सकती है, लेकिन विराट कोहली ने कोई गलती नहीं की और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे। वहीं, गुजरात की ओर से राशिद खान सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 2 विकेट झटके।

रसिख सलाम डार की घातक गेंदबाजी

फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में आरसीबी के युवा तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने गुजरात के 3 अहम बल्लेबाजों को आउट किया और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। जिसमें रसिख ने निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया और राशिद खान के विकेट लेकर गुजरात की पारी को बिखेर दिया। उनके इस प्रदर्शन के कारण गुजरात बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।

गुजरात की बल्लेबाजी रही फ्लॉप

दरअसल पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटन्स की शुरुआत बेहद खराब रही। ऐसे में कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद साई सुदर्शन भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। जोस बटलर, राहुल तेवतिया और जेसन होल्डर जैसे बल्लेबाज भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। पूरी टीम में केवल वॉशिंगटन सुंदर ही संघर्ष करते नजर आए।

गुजरात टाइटन्स की प्रमुख पारियां

वॉशिंगटन सुंदर – 50 रन
निशांत सिंधु – 20 रन
जोस बटलर – 19 रन
अरशद खान – 15 रन

RCB के प्रमुख गेंदबाज

  • रसिख सलाम डार – 3 विकेट
  • भुवनेश्वर कुमार – 2 विकेट
  • जोश हेजलवुड – 2 विकेट
  • क्रुणाल पंड्या – 1 विकेट

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भी RCB आगे

गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 10 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें आरसीबी ने 6 मैच जीते हैं जबकि गुजरात को 4 जीत मिली हैं।

अहमदाबाद में भी अब आरसीबी का रिकॉर्ड बेहतर हो गया है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों टीमों के बीच खेले गए 10 मैचों में से 9 मुकाबले लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं।

RCB ने रचा इतिहास

जानकारी के लिए बता दें की लगातार दो आईपीएल ट्रॉफी जीतकर आरसीबी (RCB) ने अपने सुनहरे दौर की शुरुआत कर दी है। वर्षों तक खिताब के इंतजार के बाद टीम अब लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी है। कप्तान रजत पाटीदार के नेतृत्व में टीम ने पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में भी दबदबा बनाए रखा।

विराट कोहली की मैच जिताऊ पारी और रसिख सलाम डार की शानदार गेंदबाजी ने आरसीबी को आईपीएल 2026 का चैंपियन बना दिया। गुजरात टाइटन्स ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन फाइनल में वह आरसीबी के सामने टिक नहीं सकी।

ये भी पढ़ें: Himachal Municipal Election Results: हिमाचल में BJP की प्रचंड जीत, 4 में से 3 नगर निगमों में कांग्रेस को करारी हार

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250