Skip to main content Scroll Top
GT vs RR Highlights: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान को रौंदा, अब फाइनल में आरसीबी से होगी टक्कर
Current image: GT vs RR Highlights: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान को रौंदा

GT vs RR Highlights: IPL 2026 के क्वालीफायर-2 मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। बता दें की मुल्लांपुर में खेले गए इस हाईस्कोरिंग मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल ने दमदार शतक जड़कर टीम को यादगार जीत दिलाई। अब 31 मई को होने वाले फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 214 रन का विशाल स्कोर बनाया था, लेकिन गुजरात की बल्लेबाजी के सामने यह लक्ष्य छोटा साबित हुआ। शुभमन गिल और साई सुदर्शन की तूफानी साझेदारी ने मैच पूरी तरह गुजरात के पक्ष में कर दिया। टीम ने 8 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी बेकार

राजस्थान रॉयल्स के लिए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 96 रन बनाए। जिसमें उन्होंने अपनी पारी में चौकों और छक्कों की बरसात कर गुजरात के गेंदबाजों को पूरी तरह दबाव में रखा। हालांकि वह शतक से सिर्फ 4 रन दूर रह गए।

वैभव ने शुरुआत से आक्रामक अंदाज अपनाया और पावरप्ले में ही राजस्थान को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। जिसमें उन्होंने स्पिन और तेज गेंदबाजों दोनों के खिलाफ बेहतरीन शॉट लगाए। बता दें की उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान ने बड़े स्कोर की नींव रखी। उनके अलावा रवींद्र जडेजा ने भी अहम योगदान दिया। जडेजा ने 35 गेंदों में 45 रन बनाए और बीच के ओवरों में पारी को संभालकर रखा। अंतिम ओवरों में डोनोवन फरेरा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 11 गेंदों में 38 रन ठोक दिए। खासतौर पर राशिद खान के आखिरी ओवर में उन्होंने 27 रन बनाकर मैच का रुख बदलने की कोशिश की। राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 214 रन बनाकर गुजरात के सामने मजबूत लक्ष्य रखा।

शुभमन गिल ने खेली कप्तानी पारी

215 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद शानदार रही है। जिसमें कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 12.5 ओवर में 167 रन जोड़कर मैच को लगभग एकतरफा बना दिया।

शुभमन गिल शुरुआत से ही शानदार लय में दिखे। उन्होंने राजस्थान के हर गेंदबाज पर हमला बोला और मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए। गिल ने सिर्फ 53 गेंदों में 104 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी में कई शानदार चौके और लंबे छक्के शामिल रहे।

गिल का यह शतक आईपीएल 2026 के सबसे महत्वपूर्ण शतकों में से एक माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने दबाव वाले मुकाबले में टीम को फाइनल तक पहुंचाया। कप्तान के तौर पर उन्होंने जिम्मेदारी भी निभाई और मैच को अंत तक खत्म करके लौटे।

साई सुदर्शन ने निभाई अहम भूमिका

शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करने उतरे साई सुदर्शन ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने तेज शुरुआत दिलाते हुए राजस्थान के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। सुदर्शन ने 32 गेंदों में 58 रन बनाए और गिल के साथ बड़ी साझेदारी कर मैच गुजरात की पकड़ में ला दिया। दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी के कारण राजस्थान के गेंदबाज वापसी नहीं कर सके। पावरप्ले से लेकर मध्य ओवरों तक गुजरात पूरी तरह मैच पर हावी रही।

राजस्थान की गेंदबाजी रही कमजोर

दरअसल इतने बड़े स्कोर के बावजूद राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज मैच में असर छोड़ने में नाकाम रहे। टीम को शुरुआती विकेट की जरूरत थी लेकिन गुजरात के ओपनर्स ने कोई मौका नहीं दिया। स्पिन गेंदबाजों को भी ज्यादा मदद नहीं मिली और तेज गेंदबाज लगातार रन लुटाते रहे। डेथ ओवरों में भी राजस्थान वापसी नहीं कर पाया और गुजरात ने आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया। वहीं, टीम की सबसे बड़ी चिंता गेंदबाजी रही क्योंकि 214 रन जैसा विशाल स्कोर भी सुरक्षित साबित नहीं हुआ। कप्तान और टीम मैनेजमेंट को इस हार से काफी निराशा हुई होगी।

अब फाइनल में GT vs RCB

गुजरात टाइटंस की इस जीत के बाद अब आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है और फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

गुजरात की टीम दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। वहीं आरसीबी पहली बार खिताब जीतने के सपने के साथ खेलेगी। फाइनल मुकाबले में शुभमन गिल की फॉर्म गुजरात के लिए सबसे बड़ा हथियार होगी। दूसरी ओर आरसीबी की टीम भी मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप के साथ मैदान में उतरेगी। ऐसे में फैंस को हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है।

गुजरात टाइटंस की जीत के बड़े कारण

गुजरात टाइटंस की जीत के पीछे सबसे बड़ा कारण कप्तान शुभमन गिल का शानदार शतक रहा। गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए बड़ी साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। टीम ने दबाव में बेहतरीन रन चेज किया और पावरप्ले में तेजी से रन बनाए। वहीं राजस्थान रॉयल्स की कमजोर गेंदबाजी का भी गुजरात ने पूरा फायदा उठाया।

मैच का स्कोरकार्ड

राजस्थान रॉयल्स – 214/5 (20 ओवर)
वैभव सूर्यवंशी – 96 रन
रवींद्र जडेजा – 45 रन
डोनोवन फरेरा – 38 रन

गुजरात टाइटंस – 215/3 (18.4 ओवर)

शुभमन गिल – 104 रन
साई सुदर्शन – 58 रन

ये भी पढ़ें: Bangladesh Illegal Infiltration: बांग्लादेशी घुसपैठियों का चौंकाने वाला खुलासा, ऐसे बनते थे आधार और वोटर कार्ड

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250