Skip to main content Scroll Top
Gurugram Power Crisis: गुरुग्राम में बिजली संकट, मेन ट्रांसफार्मर फुंकने से 7 बिजली घर ठप, रैपिड मेट्रो सेवा भी थमी
Current image: Gurugram Power Crisis

Gurugram Power Crisis: हरियाणा के गुरुग्राम में आज शुक्रवार रात बड़ा बिजली संकट खड़ा हो गया है। जिसमें सेक्टर-72 स्थित 220 KVA के मुख्य बिजली घर का ट्रांसफार्मर अचानक फुंकने से शहर के कई हिस्सों में अंधेरा छा गया है। जिससे इस खराबी का असर इतना बड़ा रहा है कि एक साथ 7 बिजली घर बंद पड़ गए और हजारों परिवारों की बिजली सप्लाई ठप हो गई है।

ऐसे में बिजली संकट का असर केवल घरों और दफ्तरों तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि Rapid Metro Gurgaon की सेवा भी एक घंटे से ज्यादा समय तक प्रभावित रही। जिसमें गर्मी और उमस के बीच लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

कैसे हुआ बड़ा बिजली संकट?

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-72 का 220 KVA बिजली घर गुरुग्राम के बड़े हिस्से को बिजली सप्लाई करता है। ऐसे में शुक्रवार रात मुख्य ट्रांसफार्मर में अचानक तकनीकी खराबी आई और वह फुंक गया। इसके बाद बिजली आपूर्ति की पूरी चेन प्रभावित हो गई और एक के बाद एक सात बिजली घर बंद हो गए। इससे कई सेक्टरों में पूरी तरह बिजली गुल हो गई।

कौन-कौन से बिजली घर हुए प्रभावित?

दरअसल ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद जिन बिजली घरों पर असर पड़ा, उनमें शामिल हैं:

  • सेक्टर-15 बिजली घर
  • सेक्टर-38 बिजली घर
  • सेक्टर-44 बिजली घर
  • सेक्टर-46 बिजली घर
  • सेक्टर-52 बिजली घर
  • सेक्टर-56 बिजली घर
  • मारुति का 66 KVA बिजली घर

किन इलाकों में रही बिजली गुल?

बता दें की बिजली संकट का सबसे ज्यादा असर गुरुग्राम के रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों में देखने को मिला है। जिन क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित हुई, उनमें शामिल हैं:

  • सेक्टर-38 से सेक्टर-57 तक कई इलाके
  • सेक्टर-15 पार्ट-1
  • सेक्टर-15 पार्ट-2
  • सेक्टर-18
  • द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़े सेक्टर-99 से 102 इलाके

रैपिड मेट्रो सेवा पर पड़ा असर

बिजली संकट का सीधा असर Rapid Metro Gurgaon पर भी पड़ा है। जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण मेट्रो सेवा करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक बंद रही है। जिसके वजह से स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई और ऑफिस से घर लौटने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। कई यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। मेट्रो सेवा बंद होने से शहर में ट्रैफिक दबाव भी बढ़ गया और सड़कों पर लंबा जाम देखने को मिला।

बिजली विभाग ने क्या कहा?

बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है की ट्रांसफार्मर में गंभीर तकनीकी खराबी आई है। जिससे विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुटी हुई है। अधिकारियों का यह भी कहना है कि बिजली सप्लाई पूरी तरह बहाल होने में 8 से 10 घंटे का समय लग सकता है। फिलहाल वैकल्पिक लाइनों से कुछ इलाकों में आंशिक सप्लाई देने की कोशिश की जा रही है।

भीषण गर्मी ने बढ़ाई मुश्किल

गुरुग्राम में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। कई इलाकों में पारा 44°C तक पहुंच गया। जिसके वजह से रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। देर रात तक तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। बिजली कटौती के कारण लोग घरों में परेशान नजर आए।

IMD ने जारी किया लू का अलर्ट

India Meteorological Department यानी IMD ने हरियाणा के लिए 24 मई तक हीटवेव अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।

अब ऐसे में एक्सपर्ट्स ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, ज्यादा पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है।

बढ़ती बिजली मांग बनी बड़ी चुनौती

भीषण गर्मी के कारण एयर कंडीशनर, कूलर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के ज्यादा इस्तेमाल से बिजली की मांग तेजी से बढ़ गई है। हरियाणा में खासकर DHBVN के इलाकों में बिजली लोड रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच रहा है। लगातार बढ़ते लोड की वजह से बिजली ढांचे पर दबाव बढ़ गया है और तकनीकी खराबियों का खतरा भी बढ़ रहा है।

द्वारका एक्सप्रेसवे इलाके में भी हुआ बड़ा हादसा

इसी दिन गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़े सेक्टर-99 से 102 इलाके में अंडरग्राउंड फीडर केबल ज्यादा गर्म होने की वजह से आग लग गई। इस घटना के कारण करीब 4500 परिवारों की बिजली सप्लाई लगभग 10 घंटे तक प्रभावित रही। कई सोसायटियों में लोगों को रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ी।

लोगों में बढ़ रहा गुस्सा

ऐसे में लगातार बिजली कटौती और बढ़ती गर्मी को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कई रिहायशी सोसायटियों के लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि हर साल गर्मियों में बिजली संकट की स्थिति बन जाती है, लेकिन इसके बावजूद स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा।

ये भी पढ़ें:Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा डेथ केस में नया मोड़, कोर्ट पहुंचते ही हिरासत में लिए गए समर्थ सिंह, हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250