Skip to main content Scroll Top
GT vs CSK Highlights: गुजरात टाइटन्स की 89 रनों से शानदार जीत, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ से टूटा सपना
Current image: GT vs CSK Highlights

GT vs CSK Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 66वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रोमांचक मैच खेला गया। बता दें की इस मैच में गुजरात टाइटन्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से हरा दिया। वहीं, पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 229/4 का बड़ा स्कोर बनाया, जिसमें साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर ने अहम योगदान दिया। जवाब में चेन्नई की टीम 140 रनों पर सिमट गई और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। यह मुकाबला पूरी तरह गुजरात के नाम रहा।

गुजरात टाइटन्स की तूफानी बल्लेबाजी 229/4 का बड़ा स्कोर

जानकारी के लिए बता दें की जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटन्स ने 20 ओवर में 229/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया और मैच पर मजबूत पकड़ बना ली। जिसमें टीम की शुरुआत शानदार रही और सलामी बल्लेबाजों ने तेज रन बनाकर पारी को मजबूत आधार दिया। साई सुदर्शन ने 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 64 रन बनाकर अहम योगदान दिया। वहीं फिनिशर जोस बटलर ने केवल 27 गेंदों पर नाबाद 57 रन ठोककर CSK के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी। उनकी पारी में चौकों और छक्कों की बारिश देखने को मिली। गुजरात के बल्लेबाजों ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा और CSK के गेंदबाजों को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

चेन्नई की गेंदबाजी: पूरी तरह संघर्ष करती नजर आई

CSK के गेंदबाज शुरुआत से ही दबाव में दिखे। गुजरात के बल्लेबाजों ने पावरप्ले से ही रन गति तेज रखी और मिडिल ओवर्स में भी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। CSK की गेंदबाजी में कोई भी गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ सका और टीम बड़े स्कोर को रोकने में पूरी तरह विफल रही।

CSK की पारी: 140 पर सिमटी पूरी टीम

229 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआती ओवरों में ही लगातार विकेट गंवा दिए, जिससे दबाव बढ़ता चला गया। ऋतुराज गायकवाड़ 16 रन, संजू सैमसन 0 रन और उर्विल पटेल 0 रन पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इन तीनों विकेटों को मोहम्मद सिराज ने जल्दी-जल्दी निकालकर CSK को बड़ा झटका दिया। इसके बाद भी टीम की मुश्किलें कम नहीं हुईं और लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे। मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे ने 47 रनों की तेज और आक्रामक पारी खेलकर वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। दुबे के आउट होते ही CSK की पारी पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम 13.4 ओवर में सिर्फ 140 रन पर ऑलआउट हो गई।

गुजरात की गेंदबाजी का जलवा

गुजरात टाइटन्स के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और CSK की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। मोहम्मद सिराज ने शुरुआती ओवरों में लगातार झटके दिए और टॉप ऑर्डर को जल्दी पवेलियन भेजा। इसके बाद कगिसो रबाडा ने मिडिल ओवर्स में अहम विकेट लेकर दबाव बढ़ाया। वहीं राशिद खान ने भी महत्वपूर्ण सफलता हासिल कर मैच गुजरात की ओर मोड़ दिया। तीनों गेंदबाजों ने मिलकर 3-3 विकेट लेकर CSK की पूरी बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया।

मैच का टर्निंग पॉइंट

CSK की पारी में लगातार विकेट गिरना ही हार का सबसे बड़ा कारण बना। टीम ने शुरुआती ओवरों में ही ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और उर्विल पटेल जैसे अहम विकेट खो दिए, जिससे स्कोर 51/4 और फिर 63/5 तक पहुंच गया। इसके बाद मैच पूरी तरह गुजरात के पक्ष में चला गया। शिवम दुबे ने 47 रनों की आक्रामक पारी खेलकर वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

पॉइंट्स टेबल पर बड़ा असर

इस जीत के बाद गुजरात टाइटन्स ने 14 मैचों में 18 अंक हासिल कर लिए हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर, इस हार के साथ चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2026 का सफर खत्म हो गया और टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (GT vs CSK)

GT और CSK के बीच अब तक कुल 10 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें गुजरात टाइटन्स ने 6 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 मैच अपने नाम किए हैं। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि हाल के समय में गुजरात टाइटन्स का पलड़ा भारी रहा है और टीम ने CSK के खिलाफ लगातार मजबूत प्रदर्शन किया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

CSK प्लेइंग XI: संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, मैथ्यू शॉर्ट, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, अंशुल कंबोज

GT प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज

ये भी पढ़ें: Cockroach Janta Party Row: बीजेपी नेता का तंज- ये पाकिस्तान जनता पार्टी है, डेटा दिखाकर लगाया बड़ा आरोप

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250