Skip to main content Scroll Top
RR vs LSG Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से रौंदा, प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक
Current image: RR vs LSG Highlights

RR vs LSG Highlights: IPL 2026 में मंगलवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए हाईस्कोरिंग मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए रखा। जिसमें 221 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने 5 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया है। अब इस जीत के सबसे बड़े हीरो युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने विस्फोटक अंदाज में 93 रन की मैच जिताऊ पारी खेली है।

वैभव सूर्यवंशी ने बदला मैच का पूरा रंग

बता दें की 221 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। जिसमें कप्तान यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पावरप्ले में ही लखनऊ के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। जिसके बाद दोनों बल्लेबाजों ने पहले 6 ओवर में 71 रन जोड़कर राजस्थान को मजबूत शुरुआत दिलाई। हालांकि यशस्वी जायसवाल 43 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने ऐसी तूफानी बल्लेबाजी की जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। एक समय वह 10 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाकर संघर्ष कर रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने गियर बदलते हुए मात्र 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया।

ऐसे में वैभव ने आकाश सिंह के एक ओवर में 26 रन जड़े, जबकि मयंक यादव के ओवर में ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर 29 रन ठोक दिए। उन्होंने 38 गेंदों में 93 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 10 लंबे छक्के शामिल रहे। वह अपने शतक से सिर्फ 7 रन दूर रह गए।

ध्रुव जुरेल और फरेरा ने दिलाई जीत

वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद भी राजस्थान की रनगति नहीं रुकी। जिसके बाद ध्रुव जुरेल और डोनोवन फरेरा ने समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। दोनों बल्लेबाज अंत तक नाबाद लौटे और राजस्थान ने 5 गेंद बाकी रहते मुकाबला जीत लिया। वहीं, लखनऊ के गेंदबाज पूरे मैच में बेबस नजर आए। खासतौर पर मयंक यादव और आकाश सिंह की जमकर धुनाई हुई। राजस्थान के बल्लेबाजों ने लगभग हर गेंदबाज पर बड़े शॉट लगाए।

मिचेल मार्श ने खेली शानदार पारी

बता दें की, इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी दमदार शुरुआत की थी। मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ने पहले विकेट के लिए 109 रन जोड़ दिए। जोश इंग्लिस ने 60 रन की तेज पारी खेली, जबकि मिचेल मार्श ने राजस्थान के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। मार्श ने 57 गेंदों पर 96 रन बनाए और शतक से सिर्फ 4 रन दूर रह गए। उनकी पारी में कई शानदार चौके और छक्के शामिल रहे। इसके बाद निकोलस पूरन ने 16 रन और कप्तान ऋषभ पंत ने 35 रन बनाकर टीम को 220/5 के बड़े स्कोर तक पहुंचाया। वहीं, राजस्थान की ओर से यशराज पुंजा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर को एक सफलता मिली।

प्लेऑफ की उम्मीदें अभी जिंदा

इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार हैं। टीम को नेट रनरेट के लिहाज से भी इस मुकाबले से बड़ा फायदा मिला है। दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स का प्लेऑफ का सपना पहले ही खत्म हो चुका था और इस हार के बाद टीम का अभियान और निराशाजनक हो गया।

दोनों टीमों में हुए बड़े बदलाव

दरअसल मैच से पहले राजस्थान को बड़ा झटका लगा था, क्योंकि नियमित कप्तान रियान पराग हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर रहे। उनकी जगह यशस्वी जायसवाल ने कप्तानी संभाली। राजस्थान ने इस मैच में संदीप शर्मा, सुशांत मिश्रा और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स को भी दो बड़े झटके लगे। एडेन मार्करम निजी कारणों से टीम से बाहर रहे, जबकि मोहम्मद शमी भी उपलब्ध नहीं थे। उनकी जगह मोहसिन खान को मौका मिला, जबकि आयुष बदोनी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।

हेड टू हेड में राजस्थान मजबूत

IPL के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा लखनऊ सुपर जायंट्स पर भारी रहा है। जिसमें दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों में राजस्थान ने 5 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ को सिर्फ 2 जीत मिली हैं। हालांकि जयपुर में लखनऊ का रिकॉर्ड बेहतर रहा था, लेकिन इस मुकाबले में राजस्थान ने शानदार जीत दर्ज कर समीकरण बदल दिए।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दाशुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा।

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव।

ये भी पढ़ें: PM Modi in Norway: भारत-नॉर्डिक रिश्तों पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश: ‘मुश्किल वक्त में साथ खड़े हैं दोनों देश’

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250