
PBKS vs RCB: Royal Challengers Bengaluru ने IPL 2026 के 61वें मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए Punjab Kings को 23 रनों से हरा दिया है। बता दें की धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजी में दमदार वापसी करते हुए पंजाब को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया। इस जीत के साथ आरसीबी ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि पंजाब किंग्स को लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा है।
RCB का 222 रन का बड़ा स्कोर
दरअसल टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी RCB की शुरुआत थोड़ी खराब रही। जिसमें ओपनर जैकब बेथेल जल्दी आउट हो गए और टीम पर शुरुआती दबाव बन गया। लेकिन इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और शानदार बल्लेबाजी की। कोहली ने 37 गेंदों में 58 रन बनाए और पारी को संभालते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जिसमें उनका साथ देवदत्त पडिक्कल ने दिया है, जिन्होंने तेजतर्रार अंदाज में 25 गेंदों में 45 रन बनाए। जिसमें दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पारी को गति दी और रन रेट को बढ़ाया। मध्यक्रम में वेंकटेश अय्यर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 73 रन ठोके। उन्होंने 40 गेंदों की पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए, जिससे आरसीबी बड़े स्कोर की ओर बढ़ी। अंत के ओवरों में टिम डेविड ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 12 गेंदों में 28 रन बनाकर टीम को मजबूत फिनिश दिया। उनकी आक्रामक पारी ने आरसीबी को 20 ओवरों में 4 विकेट पर 222 रन तक पहुंचा दिया। पंजाब किंग्स की ओर से गेंदबाजी में हरप्रीत बरार ने 2 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल को 1-1 सफलता मिली है।
पंजाब की खराब शुरुआत, टॉप ऑर्डर फिर हुआ फ्लॉप
223 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने सिर्फ 19 रनों के अंदर अपने 3 बड़े विकेट गंवा दिए। प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर सस्ते में आउट हो गए, जिससे टीम शुरुआती झटकों से उबर नहीं पाई। टॉप ऑर्डर के जल्दी आउट होने से दबाव मिडिल ऑर्डर पर आ गया। कूपर कोनोली ने 37 रन बनाकर कुछ संघर्ष दिखाया, जबकि सूर्यांश शेडगे ने 35 रनों की उपयोगी पारी खेली। लेकिन रन रेट लगातार बढ़ता गया और पंजाब पर दबाव बना रहा।
स्टोइनिस और शशांक ने की वापसी की कोशिश
बता दें की जब पंजाब की टीम संकट में थी, तब मार्कस स्टोइनिस ने जिम्मेदारी उठाई और 37 रनों की अहम पारी खेली। उन्होंने कुछ समय तक मैच को संभालने की कोशिश की, लेकिन आवश्यक रन रेट बहुत अधिक हो चुका था। इसके बाद शशांक सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 56 रन बनाए। उनकी पारी में कई शानदार शॉट शामिल थे और उन्होंने मैच को अंत तक रोमांचक बनाए रखा। लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे, जिससे टीम दबाव में आ गई। पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 199 रन ही बना सकी और मुकाबला 23 रनों से हार गई।
RCB की गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन
आरसीबी की जीत में गेंदबाजों का अहम योगदान रहा। रसिख सलाम डार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके और पंजाब की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। वहीं अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने भी 2 महत्वपूर्ण विकेट लेकर मैच को आरसीबी के पक्ष में कर दिया। मिडिल ओवर्स में आरसीबी के गेंदबाजों ने रन रोकने के साथ-साथ लगातार विकेट भी निकाले, जिससे पंजाब किंग्स की वापसी मुश्किल हो गई।
प्लेऑफ में RCB की एंट्री, पंजाब की लगातार हार जारी
इस जीत के साथ आरसीबी ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम का प्रदर्शन इस सीजन लगातार बेहतर रहा है और अब वह खिताब की मजबूत दावेदार बन चुकी है। वहीं पंजाब किंग्स के लिए यह हार बेहद निराशाजनक रही। टीम की यह लगातार छठी हार है, जिससे उनके प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म होती नजर आ रही हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है, जो चिंता का विषय है।
मैच का संक्षिप्त स्कोरकार्ड
- आरसीबी: 222/4 (20 ओवर)
- पंजाब किंग्स: 199/8 (20 ओवर)
- परिणाम: आरसीबी 23 रन से विजयी
- प्लेयर ऑफ द मैच: वेंकटेश अय्यर (73 रन)
ये भी पढ़ें: PM Modi Sweden Visit: पीएम मोदी को मिला वैश्विक सम्मान, भारत-स्वीडन साझेदारी हुई और मजबूत






