
Bengal Chunav Update: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार अभियान में सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसमें चुनावी मैदान में जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने शीर्ष नेताओं के साथ आक्रामक प्रचार कर रही है, वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख मुख्यमंत्री Mamata Banerjee लगातार केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखे हमले कर रही हैं। वहीं, इसी बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi का सिलीगुड़ी दौरा और उनका भावुक होना चर्चा का विषय बन चुका है।
सिलीगुड़ी रैली में भावुक हुए पीएम मोदी
सिलीगुड़ी में आयोजित विशाल जनसभा और रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi ने जनता के भारी समर्थन को देखकर भावुक प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि मंच से संबोधन के दौरान पीएम मोदी की आंखें नम हो गईं और उन्होंने कहा कि जनता का इतना प्रेम और विश्वास देखकर वे उनके “कर्जदार” हो गए हैं। साथ ही, प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि रैली और रोड शो के दौरान छोटे-छोटे बच्चों और बड़ी भीड़ को देखकर वे आश्चर्यचकित रह गए। वहीं, जनता के इस स्नेह को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया। इस दौरान सिलीगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
उत्तर बंगाल में बीजेपी की चुनावी रणनीति
उत्तर बंगाल को BJP लंबे समय से अपना मजबूत क्षेत्र मानती रही है। जिससे पार्टी इस बार भी इस क्षेत्र में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। साथ ही पीएम मोदी की रैली को इसी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। जिसमें भाजपा का लक्ष्य दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और आसपास के जिलों में अपने वोट बैंक को और मजबूत करना है।
राजनीतिक एक्सपर्ट्स के अनुसार, सिलीगुड़ी में पीएम मोदी की मौजूदगी से पार्टी के स्थानीय उम्मीदवारों को सीधा फायदा मिल सकता है।
योगी आदित्यनाथ को मैदान में उतारने की रणनीति
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath को भी प्रचार अभियान में उतारा है। योगी आदित्यनाथ 12 अप्रैल से विष्णुपुर जिले के सोनामुखी विधानसभा क्षेत्र से अपने चुनावी दौरे की शुरुआत करेंगे। पार्टी की योजना के तहत योगी आदित्यनाथ राज्यभर में लगभग 20 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बीजेपी उन्हें “कठोर कानून व्यवस्था और हिंदुत्व” की छवि वाले नेता के रूप में पेश कर रही है। माना जा रहा है कि उनके दौरे से बंगाल के कई क्षेत्रों में बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की जाएगी।
ममता बनर्जी का बीजेपी पर तीखा हमला
मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने बांकुरा की एक जनसभा में BJP पर अब तक का सबसे तीखा राजनीतिक हमला किया है। जिसमें उन्होंने बीजेपी को “जहरीले सांप” से भी ज्यादा खतरनाक बताया है। साथ ही, ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि अगर कोई सांप घर में आजाए तो वह शायद नुकसान न पहुंचाए, लेकिन BJP पर भरोसा नहीं किया जा सकता है, क्योंकि उसका काम ही समाज में जहर फैलाना और लोगों को बांटना है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी बंगाल की संस्कृति, भाईचारे और परंपराओं को खत्म करना चाहती है। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस “खतरे” को राज्य से दूर रखें।
केंद्र सरकार और एजेंसियों पर आरोप
ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान लाखों वोटरों के नाम हटाए गए हैं।मुख्यमंत्री ने निर्वाचन आयोग पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि यह संस्था निष्पक्ष रूप से काम नहीं कर रही है। उन्होंने बीजेपी पर ईवीएम में गड़बड़ी और मतगणना प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप भी लगाया।
पीएम मोदी का टीएमसी पर हमला
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने जंगीपुर रैली में तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार राज्य में वोट बैंक की राजनीति कर रही है और “मां-माटी-मानुष” के नारे से भटक चुकी है। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि राज्य में घुसपैठ और तुष्टीकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी सत्ता में आने पर समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने पर विचार करेगी।
सिलीगुड़ी रैली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए सिलीगुड़ी और कवाखाली मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया गया है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। रैली में भारी भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है, जिसके चलते प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
राजनीतिक माहौल हुआ और गरम
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक माहौल तेजी से गरमाता जा रहा है। एक ओर बीजेपी अपने बड़े नेताओं के जरिए चुनावी माहौल बनाने में जुटी है, वहीं टीएमसी अपनी सरकार की उपलब्धियों और बंगाल की पहचान को बचाने की बात कर रही है। जिसमें दोनों पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार तेज हो गया है, जिससे चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प और कड़ा होता जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Donald Trump Statement: अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर, ट्रंप का बड़ा बयान- Hormuz Strait में नहीं चलेगा कोई जहाज






