Skip to main content Scroll Top
CSK vs PBKS IPL 2026 Highlights: पंजाब की शानदार जीत, श्रेयस अय्यर की अगुवाई में चेन्नई सुपरकिंग्स को घर में हराया
Current image: CSK vs PBKS IPL 2026 Highlights

CSK vs PBKS IPL 2026 Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का मैच शुक्रवार, 3 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला गया। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 209 रन बनाए, जिसे पंजाब किंग्स ने 18.4 ओवर में हासिल कर लिया है।

पंजाब किंग्स की जीत का मुख्य कारण: श्रेयस अय्यर की पारी

पंजाब किंग्स की जीत में कप्तान श्रेयस अय्यर की तूफानी पारी अहम रही। जिसमें उन्होंने केवल 27 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनके नेतृत्व और आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर पंजाब ने CSK का 210 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल किया। साथ ही, रनचेज की शुरुआत में प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की। प्रियांश ने महज 11 गेंदों में 39 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वहीं प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंदों में 43 रन बनाकर अपनी पारी को यादगार बनाया। इसके बाद कूपर कोनोली ने 22 गेंदों में 36 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में रखा। अंत में श्रेयस अय्यर के बाद मार्कस स्टोइनिस (नाबाद 9 रन) और शशांक सिंह (नाबाद 14 रन) ने मिलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ओवर में संजू सैमसन 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे ने दूसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़े। आयुष ने 29 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। ऋतुराज को युजवेंद्र चहल ने आउट किया। आयुष 73 रन बनाकर विजयकुमार वैशाक का शिकार बने। इसके बाद सरफराज खान ने 12 गेंदों में 32 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था। CSK की पारी में शिवम दुबे ने भी 27 गेंदों में 45 रन की पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुँचाया।

मुकाबले का विश्लेषण

दरअसल इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने मौजूदा IPL सीजन में लगातार दूसरी जीत हासिल की। वहीं, CSK को लगातार दूसरा मैच हार का सामना करना पड़ा। पहले मैच में CSK को राजस्थान रॉयल्स (RR) से 8 विकेट की हार झेलनी पड़ी थी। जिसमें पंजाब किंग्स ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत गुजरात टाइटन्स (GT) को 3 विकेट से हराकर की थी। इस मैच में पंजाब के बल्लेबाजों ने आक्रामक और संयमित प्रदर्शन दिखाया। विशेष रूप से श्रेयस अय्यर की कप्तानी और प्रियांश आर्य की विस्फोटक पारी ने टीम को जीत दिलाने में मदद की।

CSK बनाम PBKS H2H रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक कुल 33 मैच खेले गए हैं।

  • CSK ने 16 मैच जीते हैं।
  • PBKS ने 17 मैचों में जीत हासिल की है।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11

  • प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)
  • कूपर कोनोली
  • श्रेयस अय्यर (कप्तान)
  • शशांक सिंह
  • नेहाल वढेरा
  • मार्कस स्टोइनिस
  • मार्को जानसेन
  • जेवियर बार्टलेट
  • विजयकुमार वैशाक
  • अर्शदीप सिंह
  • युजवेंद्र चहल
  • इम्पैक्ट सब: प्रियांश आर्य

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11

  • संजू सैमसन (विकेटकीपर)
  • ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान)
  • आयुष म्हात्रे
  • सरफराज खान
  • शिवम दुबे
  • कार्तिक शर्मा
  • प्रशांत वीर
  • नूर अहमद
  • अंशुल कम्बोज
  • मैट हेनरी
  • खलील अहमद
  • इम्पैक्ट सब: राहुल चाहर

मैच के प्रमुख मोमेंट्स

  • प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने तेज शुरुआत दी।
  • श्रेयस अय्यर ने कप्तानी के साथ-साथ शानदार बल्लेबाजी की।
  • CSK की तरफ से आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे ने अच्छी पारी खेली।
  • PBKS के गेंदबाज विजयकुमार वैशाक और जेवियर बार्टलेट ने महत्वपूर्ण विकेट लिए।

IPL 2026 में CSK और PBKS की स्थिति

जानकारी के लिए बता दें कि इस जीत के बाद PBKS अंक तालिका में मजबूत स्थिति में है। जिससे CSK को अब अपनी रणनीति बदलनी होगी ताकि वह आगे के मैचों में जीत दर्ज कर सके। IPL 2026 के शुरुआती मुकाबलों में दोनों टीमों ने दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट देखने का मौका दिया है।

ये भी पढ़ें: Delhi-NCR Earthquake: दिल्ली‑एनसीआर में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता दर्ज

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250