
No Kings Protest: अमेरिका में एक बार फिर बड़े पैमाने पर विरोध देखने को मिल रहा है. राष्ट्रपति Donald Trump की नीतियों के खिलाफ ‘No Kings’ आंदोलन के तहत लाखों लोग सड़कों पर उतर आए हैं. शनिवार को देशभर में इस आंदोलन का तीसरा बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया. आयोजकों का दावा है कि यह अमेरिका के इतिहास में एक दिन में होने वाले सबसे बड़े शांतिपूर्ण प्रदर्शनों में से एक हो सकता है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के सभी 50 राज्यों में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए और कुल 3200 से ज्यादा कार्यक्रम तय किए गए और 3000 से अधिक शहरों में लोग सड़कों पर उतरे. यह विरोध सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि छोटे कस्बों और ग्रामीण इलाकों तक फैल गया.
इस बार की सबसे खास बात यह रही कि लगभग दो-तिहाई प्रदर्शन छोटे शहरों और कस्बों में हुए. यह पिछले साल की तुलना में करीब 40% ज्यादा भागीदारी है. इससे साफ होता है कि यह आंदोलन अब केवल शहरी मुद्दा नहीं रहा, बल्कि पूरे देश में फैल चुका है.
क्यों हो रहा है ‘No Kings’ आंदोलन?
‘No Kings’ आंदोलन का मुख्य उद्देश्य है, सत्ता के केंद्रीकरण का विरोध, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और सरकारी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना. खासतौर पर ट्रंप प्रशासन की कुछ नीतियों को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. इस आंदोलन के पीछे सबसे बड़ा कारण है सख्त इमिग्रेशन नीति, फेडरल एजेंसियों की कार्रवाई और प्रवासियों के खिलाफ कड़े कदम. इन नीतियों के कारण कई समुदायों में असंतोष बढ़ा है.
मिनेसोटा में बड़ी रैली, 1 लाख लोगों की उम्मीद
मिनेसोटा के स्टेट कैपिटल में एक बड़ी रैली आयोजित की गई, जिसमें करीब 1 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद थी. मशहूर कलाकार Bruce Springsteen और Joan Baez की भागीदारी से इस आंदोलन को और भी ज्यादा मजबूती मिली.
हालाँकि, अमेरिका के प्रमुख शहरों में भी भारी भीड़ देखने को मिली जैसे न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स और वॉशिंगटन डीसी. इन शहरों में हजारों लोग सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
यह आंदोलन केवल अमेरिका तक सीमित नहीं रहा बल्कि कनाडा और मेक्सिको जैसे पड़ोसी देशों में भी प्रदर्शन हुए. इससे यह साफ है कि यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गया है.
ट्रंप सरकार की बढ़ी चिंता
इस बड़े विरोध प्रदर्शन ने व्हाइट हाउस की चिंता बढ़ा दी है. लोगों की लगातार बढ़ती भीड़, देशभर में फैलता आंदोलन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका बढ़ता ध्यान. ये सभी संकेत देते हैं कि सरकार पर दबाव बढ़ रहा है.
‘No Kings’ आंदोलन केवल एक विरोध प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह अमेरिका में बढ़ती राजनीतिक ध्रुवीकरण (Polarization) को भी दर्शाता है. एक ओर सरकार की नीतियों का समर्थन करने वाले लोग हैं, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में लोग इन नीतियों के खिलाफ खुलकर सामने आ रहे हैं. इससे देश में राजनीतिक माहौल और ज्यादा गर्म होता जा रहा है.
हालांकि अधिकांश प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे, लेकिन कुछ जगहों पर तनाव की स्थिति देखि गई. जिससे, पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए.
युवा वर्ग की बढ़ती भागीदारी
इस आंदोलन में युवाओं की भागीदारी खास तौर पर देखने को मिल रही है. जैसे कॉलेज स्टूडेंट्स, युवा प्रोफेशनल्स और सामाजिक कार्यकर्ता. युवा वर्ग अब सिर्फ वोटर नहीं, बल्कि सक्रिय नागरिक बनकर अपनी आवाज उठा रहा है. यह ट्रेंड आने वाले चुनावों पर भी असर डाल सकता है.
इमिग्रेशन मुद्दा क्यों बना इतना बड़ा सवाल?
अमेरिका जैसे देश में इमिग्रेशन हमेशा एक बड़ा मुद्दा रहा है. लेकिन हाल के वर्षों में सीमा पर सख्ती, प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई और डिटेंशन और डिपोर्टेशन. इन सभी कारणों से यह मुद्दा और संवेदनशील हो गया है. कई परिवारों और समुदायों पर इसका सीधा असर पड़ा है, जिससे विरोध तेज हुआ है.
क्या चुनावी राजनीति पर पड़ेगा असर?
विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे बड़े आंदोलन चुनावी माहौल को प्रभावित करते हैं. जिससे, मतदाताओं की सोच बदल सकती है और विपक्ष को मुद्दा मिल सकता है. इसलिए यह आंदोलन आने वाले चुनावों में एक बड़ा फैक्टर बन सकता है.
हालाँकि, यह आंदोलन दो तरह के संकेत देता है. एक तरफ यह लोकतंत्र की ताकत है, जहां लोग खुलकर विरोध कर सकते हैं और दूसरी तरफ यह सरकार के प्रति बढ़ते असंतोष का भी संकेत है. वहीं, आने वाले समय में विरोध और बड़े हो सकते हैं. जिससे कई नई नीतियों की घोषणा हो सकती है और राजनीतिक बहस और भी ज्यादा तेज हो सकती है.
इस आंदोलन को व्यापक बनाने में सोशल मीडिया ने बड़ी अहम भूमिका निभाई है. सोशल प्लेटफार्म जैसे ट्विटर (X), फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अभियान लाइव वीडियो और ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए लोगों को एक दूसरे से जोड़ना. इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए आंदोलन को तेजी से फैलाया गया और लाखों लोग इससे जुड़ते गए.
Read Related News: Nepal में सत्ता बदलते ही बड़ा एक्शन, बालेन शाह के PM बनते ही पूर्व पीएम KP Sharma Oli गिरफ्तार






