
RCB vs SRH Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हराया है। इस मुकाबले में RCB की बल्लेबाजी की शानदार शुरुआत नहीं थी, लेकिन कप्तान रजत पाटीदार और विराट कोहली की बेहतरीन पारियों ने टीम को जीत दिलाई।
SRH की पारी का संक्षिप्त विवरण
सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 201 रन बनाए। बता दें कि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जिसमें अभिषेक शर्मा 7 रन बनाकर डेब्यूटेंट तेज गेंदबाज जैकब डफी की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर ट्रेविस हेड (11 रन) भी पैवेलियन लौटे। नीतीश रेड्डी ने सिर्फ 1 रन बनाया और जल्दी ही आउट हो गए। SRH का स्कोर इस समय 29/3 था। दरअसल इस मुश्किल स्थिति में कप्तान ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने चौथे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की। ईशान किशन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 38 गेंदों पर 80 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल थे। क्लासेन ने 31 रन बनाए और फिर रोमारियो शेफर्ड ने उन्हें आउट किया। वहीं, ईशान के आउट होने के बाद SRH की पारी में सुयश शर्मा, हर्ष दुबे और हर्षल पटेल का योगदान कम रहा। लेकिन अंत में अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों में 43 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया। RCB की ओर से जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने तीन-तीन विकेट लिए। इस मैच में SRH के लिए सलिल अरोड़ा और तेज गेंदबाज डेविड पेन ने अपना आईपीएल डेब्यू किया।
आरसीबी की पारी और रनचेज
RCB ने 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत में ही फिल साल्ट का विकेट 8 रन पर गंवा दिया। साल्ट तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट की गेंद पर हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच आउट हुए।लेकिन इसके बाद देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली ने टीम को संभाला। देवदत्त ने सिर्फ 26 गेंदों में 61 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उन्होंने 21 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। देवदत्त को हर्ष दुबे ने हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार और विराट कोहली ने 53 रन की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। पाटीदार ने 12 गेंदों में 31 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे। पाटीदार को तेज गेंदबाज डेविड पेन ने आउट किया। पेन ने अगली गेंद पर जितेश शर्मा को भी शून्य पर आउट कर दिया।लेकिन अंत में विराट कोहली और टिम डेविड ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया और RCB ने यह रोमांचक मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया।
We will be back stronger. pic.twitter.com/hshimvuC8L
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 28, 2026
मैच की इम्पैक्ट पर्सन
इस मुकाबले में RCB के लिए देवदत्त पडिक्कल की पारी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनकी तेज और आक्रामक बल्लेबाजी ने शुरुआती झटकों के बाद टीम को संतुलित किया। SRH की ओर से ईशान किशन और अनिकेत वर्मा की पारियों को विशेष रूप से सराहा गया। ईशान की तूफानी बल्लेबाजी और अनिकेत का अंत में दिया योगदान टीम के लिए महत्वपूर्ण था।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा। इम्पैक्ट सब: देवदत्त पडिक्कल
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट सब: डेविड पेन
हेड टू हेड रिकॉर्ड
- कुल IPL मुकाबले: 26
- RCB ने जीते: 14
- SRH ने जीते: 11
- बिना नतीजे: 1
मैच का सारांश
- SRH की पारी में ईशान किशन और अनिकेत वर्मा ने टीम को 200 से ज्यादा का स्कोर दिलाया।
- RCB ने रनचेज में देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली के प्रदर्शन से लक्ष्य हासिल किया।
- कप्तान रजत पाटीदार ने छोटी, लेकिन निर्णायक पारी खेलकर टीम को संतुलित किया।
- RCB ने पहला मैच जीतकर इस सीजन की शुरुआत मजबूत की।
आईपीएल 2026 में आरसीबी और एसआरएच की रणनीति
बता दें कि इस सीजन में RCB अपने पिछले खिताबी अनुभव के साथ उतरी है। विराट कोहली के साथ फिल साल्ट, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब डफी और क्रुणाल पंड्या जैसे खिलाड़ी टीम को संतुलन और ताकत देते हैं। SRH के लिए इस मैच में यह दिखा कि टीम की बल्लेबाजी में पावरप्ले के दौरान सुधार की जरूरत है। ईशान किशन और अनिकेत वर्मा ने कुछ राहत दी, लेकिन बाकी बल्लेबाजों का योगदान सीमित रहा।
भविष्य के मुकाबले
RCB ने ओपनिंग जीत के साथ इस सीजन में टाइटल डिफेंड करने की राह आसान कर दी है। जिसके चलते SRH को अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी में सुधार कर अगले मैच में प्रदर्शन सुधारना होगा।
ये भी पढ़ें: MS Dhoni Injury IPL 2026: धोनी की इंजरी से CSK को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों में ही टीम की असली परीक्षा






