Skip to main content Scroll Top
Strait of Hormuz News: होर्मुज जलडमरूमध्य पर किसका हक?ईरान के दावे पर दुनिया क्यों असहमत
Current image: Strait of Hormuz News

Strait of Hormuz News: मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य एक बार फिर सुर्खियों में है। यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है, क्योंकि वैश्विक तेल सप्लाई का बड़ा हिस्सा यहीं से होकर गुजरता है। ईरान अक्सर इस क्षेत्र पर अपना नियंत्रण जताता है और जरूरत पड़ने पर इसे सीमित करने की चेतावनी देता रहा है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार यह जलडमरूमध्य किसी एक देश का नहीं, बल्कि सभी देशों के जहाजों के लिए खुला मार्ग है। यही वजह है कि जब भी यहां तनाव बढ़ता है, पूरी दुनिया की नजरें इस पर टिक जाती हैं। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि आखिर होर्मुज पर किसका अधिकार है और ईरान के दावे को दुनिया क्यों स्वीकार नहीं करती।

क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और क्यों है इतना अहम?

होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान और ओमान के बीच स्थित है। यह फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और आगे अरब सागर से जोड़ता है। इसकी सबसे कम चौड़ाई करीब 39 किलोमीटर है, जो इसे बेहद संकरा लेकिन रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण बनाती है। दुनिया का लगभग 20 % कच्चा तेल इसी रास्ते से होकर गुजरता है। सऊदी अरब, इराक, कुवैत, यूएई जैसे तेल उत्पादक देशों का निर्यात इसी मार्ग पर निर्भर है। इसलिए अगर यह रास्ता बंद होता है तो वैश्विक तेल कीमतों में भारी उछाल आ सकता है।

क्या किसी एक देश का है अधिकार?

कानूनी तौर पर देखें तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज किसी एक देश का नहीं है। यह एक अंतरराष्ट्रीय जलडमरूमध्य है, जहां सभी देशों के जहाजों को गुजरने का अधिकार है। समुद्री कानूनों के अनुसार, किसी भी देश का अपनी तटरेखा से सीमित क्षेत्रीय जल पर ही अधिकार होता है। लेकिन होर्मुज जैसे संकरे रास्तों में जहाजों को दोनों देशों ईरान और ओमान के क्षेत्रीय जल से होकर गुजरना पड़ता है। इसलिए कोई भी देश अकेले इस पर कब्जा नहीं कर सकता।

UNCLOS क्या कहता है?

समुद्र से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नियम संयुक्त राष्ट्र की संधि UNCLOS (United Nations Convention on the Law of the Sea) के तहत तय होते हैं।

  • सभी देशों को “ट्रांजिट पैसेज” का अधिकार है।
  • जहाज और विमान बिना रुकावट इस रास्ते से गुजर सकते हैं।
  • तटीय देश इस रास्ते को रोक नहीं सकते।

ईरान का दावा क्या है?

ईरान का कहना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य उसके क्षेत्रीय जल का हिस्सा है। 1993 के अपने कानून के तहत ईरान ने कहा।

  • विदेशी युद्धपोतों को गुजरने से पहले अनुमति लेनी होगी।
  • खतरनाक सामान ले जाने वाले जहाजों पर नियंत्रण रहेगा।
  • सुरक्षा खतरे की स्थिति में रास्ता रोका जा सकता है।

दुनिया क्यों नहीं मानती ईरान का दावा?

अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप के कई देश ईरान के इस दावे को अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ मानते हैं। उनका कहना है कि UNCLOS के तहत ट्रांजिट पैसेज का अधिकार बाध्यकारी है। जिसमें में कोई भी देश इस मार्ग को एकतरफा बंद नहीं कर सकता
यह वैश्विक समुद्री मार्ग है, न कि किसी एक देश की संपत्ति है।

क्या ईरान सच में रास्ता बंद कर सकता है?

दरअसल व्यावहारिक रूप से ईरान की नौसेना इस इलाके में मजबूत है, इसलिए वह कुछ समय के लिए व्यवधान पैदा कर सकता है। लेकिन पूरी तरह रास्ता बंद करना आसान नहीं है।

  • यह मार्ग ओमान के साथ साझा है।
  • अंतरराष्ट्रीय सैन्य उपस्थिति (खासकर अमेरिका) यहां सक्रिय रहती है।
  • खुद ईरान का तेल निर्यात भी इसी रास्ते पर निर्भर है।

वैश्विक असर क्या होगा?

अब अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होता है।

  • कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ेंगी।
  • कई देशों की ऊर्जा सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी।
  • वैश्विक अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ेगा।
  • वैकल्पिक ऊर्जा और नए तेल प्रोजेक्ट्स पर जोर बढ़ेगा।

वर्तमान स्थिति क्या है?

जानकारी के लिए बता दें कि हाल के तनावों में ईरान ने धमकी जरूर दी है, लेकिन आधिकारिक तौर पर रास्ता पूरी तरह बंद नहीं किया है। उसने केवल “दुश्मन देशों” के जहाजों पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है। जिसमें दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने साफ कर दिया है कि इस तरह का कोई भी कदम वैश्विक कानून का उल्लंघन माना जाएगा।

ये भी पढ़ें: Fuel Shortage in India: भारत के कई शहरों में पेट्रोल को लेकर हड़कंप, लंबी कतारों के बीच जानिए क्या सच में है ईंधन संकट?

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250