
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट आई है। बता दें कि पहले जहां उम्मीद थी कि परिणाम 20 मार्च को जारी होंगे, वहीं अब इसमें थोड़ी देरी की संभावना जताई जा रही है। दरअसल,बोर्ड की ओर से अभी तक ऑफिशियल डेट घोषित नहीं की गई है, जिससे छात्रों और अभिभावकों में उत्सुकता बनी हुई है। साथ ही, माना जा रहा है कि मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। जिससे छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन रोल नंबर के जरिए आसानी से चेक कर सकेंगे।
रिजल्ट कब आएगा? क्या 20 मार्च को होगा जारी?
जानकारी के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 20 मार्च को जारी होना मुश्किल लग रहा है। जिससे कॉपियों के मूल्यांकन और डेटा फाइनलाइजेशन का काम अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुआ है। अब ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि परिणाम 22 या 23 मार्च 2026 तक जारी किए जा सकते हैं। वह,बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार, प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द सभी प्रक्रियाएं पूरी कर रिजल्ट घोषित किया जाए, ताकि छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
कितने छात्रों को है इंतजार
दरअसल,इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में करीब 10.68 लाख छात्रों ने भाग लिया है। वहीं कुल मिलाकर 19.90 लाख से अधिक छात्र 10वीं और 12वीं परीक्षाओं में शामिल हुए हैं। इतने बड़े स्तर पर परीक्षा होने के कारण रिजल्ट तैयार करने में समय लगना स्वाभाविक है।
कहां चेक कर सकेंगे RBSE 10th Result 2026?
जानकारी के लिए बता दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र कई वेबसाइट्स पर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- rajresults.nic.in
कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट?
रिजल्ट चेक करने के लिए दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “Secondary Exam Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- सबमिट बटन दबाएं।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए प्रिंट आउट या PDF सेव कर लें।
पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी
- हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी हैं।
- कुल मिलाकर भी 33% एग्रीगेट होना चाहिए।
- 1 या 2 विषय में फेल होने पर सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका मिलेगा।
- 2 से ज्यादा विषय में फेल होने पर छात्र को फेल घोषित किया जाएगा।
SMS से भी देख सकेंगे रिजल्ट
जानकारी के अनुसार यदि वेबसाइट स्लो हो या क्रैश हो जाए, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए पहले से रजिस्ट्रेशन करना होगा। रिजल्ट जारी होते ही मोबाइल पर लिंक भेजा जाएगा, जहां से छात्र अपना परिणाम देख सकेंगे।
डिजीलॉकर में करें मार्कशीट सेव
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट को DigiLocker पर सेव कर सकते हैं। यह मार्कशीट ऑफिशियल तौर से मान्य होती है और एडमिशन या अन्य कार्यों में उपयोगी रहती है।
रिजल्ट के समय ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
- रिजल्ट देखने से पहले अपना रोल नंबर तैयार रखें।
- वेबसाइट स्लो होने पर घबराएं नहीं, कुछ देर बाद दोबारा कोशिश करें।
- मार्कशीट में नाम, जन्मतिथि और अंक सही से जांचें।
- किसी भी गलती पर तुरंत स्कूल से संपर्क करें।
ओरिजिनल मार्कशीट कब मिलेगी?
बता दें कि ऑनलाइन रिजल्ट केवल प्रोविजनल होता है। जिससे छात्रों को ओरिजिनल मार्कशीट उनके संबंधित स्कूल से ही मिलेगी। इसके लिए स्कूल द्वारा जानकारी दी जाएगी।
अगले साल से बड़ा बदलाव
राजस्थान बोर्ड अगले साल से 10वीं परीक्षा सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब छात्रों को साल में दो बार परीक्षा देने का मौका मिलेगा। पहली फरवरी में और दूसरी मई में। इससे छात्रों को अपने अंक सुधारने का अवसर मिलेगा।
कब शुरू होगा नया सत्र?
RBSE 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2026 से शुरू किया जाएगा। इसलिए बोर्ड की कोशिश है कि परिणाम समय पर जारी कर दिए जाएं।






