
PM Kisan e-KYC: केंद्र सरकार किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार कई योजनाएं चला रही है। इन्हीं में से एक खास योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) है। इस योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को सीधे आर्थिक सहायता दी जाती है। बता दें कि अब किसानों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है।
जानकारी के लिए बता दें केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी है कि 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के गुवाहाटी से पीएम-किसान योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। वहीं, इस दौरान देश के 9.32 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों के बैंक खातों में 18,640 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। साथ ही, यह भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए से किसानों के खातों में भेजा जाएगा।
अब तक किसानों को मिल चुके हैं 4.09 लाख करोड़ रुपये
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में की गई थी। जिसमें योजना शुरू होने के बाद से अब तक 4.09 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी जा चुकी है। साथ ही, जब 22वीं किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर हो जाएगी, तब तक इस योजना के तहत किसानों को दी गई कुल राशि 4.27 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाएगी।जिसके बाद सरकार का कहना है कि यह योजना किसानों को आर्थिक सुरक्षा देने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में स्थायी बदलाव लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
किसानों को सालाना मिलते हैं 6,000 रुपये
पीएम-किसान योजना के जरिए पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। जिसमें यह राशि तीन बराबर किस्तों में दी जाती है और हर किस्त में 2,000 रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजे जाते हैं। जिसके बाद यह पूरा भुगतान DBT प्रणाली के जरिए किया जाता है, जिससे किसी भी तरह के बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाती है और पैसा सीधे किसानों तक पहुंचता है। जिसमें सरकार का कहना है कि इस राशि से किसान खेती से जुड़ी जरूरी चीजें जैसे बीज, खाद और कीटनाशक खरीद सकते हैं।
2.15 करोड़ महिला किसानों को भी मिलेगा लाभ
बता दें कि 22वीं किस्त में महिला किसानों को भी बड़ी संख्या में लाभ मिलेगा। जिसमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना कि इस किस्त के जरिए 2.15 करोड़ से ज्यादा महिला किसान लाभार्थियों के खातों में भी सहायता राशि भेजी जाएगी। जिसके बाद सरकार का कहना है कि इससे ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और गांवों में महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति के अनुसार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।
खेती और घरेलू जरूरतों में मिलती है मदद
सरकार के अनुसार पीएम-किसान योजना के जरिए मिलने वाली आर्थिक सहायता किसानों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है।
बता दें कि इस पैसे से किसान।
- बीज और खाद खरीद सकते हैं।
- खेती के लिए जरूरी उपकरण ले सकते हैं।
- कीटनाशक खरीद सकते हैं।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिला बड़ा सहारा
दरअसल, सरकार का दावा है कि कई स्वतंत्र अध्ययनों में भी यह सामने आया है कि पीएम-किसान योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।
- गांवों में खर्च और मांग बढ़ी है।
- किसानों की कर्ज पर निर्भरता कम हुई है।
- खेती में निवेश बढ़ा है।
घर बैठे पूरा कर सकते हैं e-KYC
जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए पीएम-किसान पोर्टल पर “Know Your Status (KYS)” मॉड्यूल शुरू किया है।बताया जा रहा है कि इस मॉड्यूल के जरिए किसान एक ही जगह पर कई महत्वपूर्ण जानकारियां देख सकते हैं, जैसे भुगतान की स्थिति,पात्रता की स्थिति, भूमि सीडिंग की जानकारी,आधार लिंकिंग, e-KYC की स्थिति। अब ऐसे में किसी किसान का e-KYC पूरा नहीं हुआ है, तो वह इसे आसानी से ऑनलाइन पूरा कर सकता है।
फेस ऑथेंटिकेशन ऐप से भी कर सकते हैं e-KYC
सरकार ने e-KYC प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन आधारित मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से किसान बिना किसी OTP,बिना बायोमेट्रिक डिवाइस के भी घर बैठे e-KYC पूरा कर सकते हैं।
“किसान-eMitra” चैटबॉट से मिलेगी 24×7 जानकारी
जानकारी के अनुसार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने किसानों की मदद के लिए “किसान-eMitra” नाम से एक AI आधारित वॉइस चैटबॉट भी शुरू किया है। जिससे यह चैटबॉट 11 क्षेत्रीय भाषाओं में पीएम-किसान योजना से जुड़ी जानकारी देता है और किसान अपनी शंकाओं का समाधान कभी भी कर सकते हैं।बता दें कि अब तक यह चैटबॉट लाखों किसानों की लाखों जिज्ञासाओं का समाधान कर चुका है।
केवल पात्र किसानों को ही मिलेगा लाभ
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पीएम-किसान योजना का लाभ केवल वास्तविक पात्र किसानों को ही मिले। बता दें कि इसके लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं।
- अपात्र लाभार्थियों को सूची से हटाना।
- दिवंगत किसानों के नाम हटाना।
- संपन्न किसानों के लिए Voluntary Surrender की सुविधा।
किसानों से e-KYC पूरा करने की अपील
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देशभर के किसानों से अपील की है कि वे पीएम-किसान पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी जरूर जांच लें। साथ ही, अगर किसी किसान का e-KYC पूरा नहीं हुआ है, तो उसे जल्द से जल्द पूरा कर लेना चाहिए, ताकि 13 मार्च को जारी होने वाली 22वीं किस्त का लाभ समय पर उनके बैंक खातों में पहुंच सके।
किसान हित सरकार की प्राथमिकता
सरकार का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों को नीति निर्माण के केंद्र में रखा गया है। जिसमें किसानों के हित में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।
- पीएम-किसान योजना।
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना।
- मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना।
- किसान क्रेडिट कार्ड का विस्तार।
- न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी।
ये भी पढ़ें: ईरान युद्ध के बीच अब भारत में महंगा हो सकता है ‘पानी’,बढ़ती लागत से कंपनियों की बढ़ी चिंता






