Skip to main content Scroll Top
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फिर हो सकता है भारत-पाकिस्तान मुकाबला? जानें समीकरण
Current image: ICC T20 World Cup 2026 Schedule

ICC T20 World Cup 2026 Schedule: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर चर्चा हो रही है। जिसमें रविवार को खेले गए लीग मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत पकड़ बना ली। वहीं, इस जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड 8-1 हो गया है।

जानकारी के अनुसार, भारतीय टीम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण में जगह पक्की कर ली है। वहीं पाकिस्तान की टीम के लिए आगे का सफर आसान नहीं है। उसे क्वालिफाई करने के लिए 18 फरवरी को नामिबिया को हराना होगा। इसी कारण सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की फिर टक्कर हो सकती है।

टूर्नामेंट का फॉर्मेट क्या कहता है

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिसमें इन्हें चार ग्रुप—A, B, C और D—में बांटा गया है और हर ग्रुप में पांच-पांच टीमें हैं। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर-8 चरण में पहुंचती हैं।

सुपर-8 में पहुंचने वाली आठ टीमों को दो नए ग्रुप (ग्रुप-1 और ग्रुप-2) में चार-चार टीमों के रूप में रखा जाता है। यहां राउंड-रॉबिन फॉर्मेट लागू होता है, यानी हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से एक-एक मैच खेलती है। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचती हैं और इसके बाद फाइनल मुकाबला खेला जाता है। वहीं, इस फॉर्मेट के कारण भारत और पाकिस्तान की दोबारा भिड़ंत सीधे तौर पर संभव नहीं दिखती, क्योंकि सुपर-8 में दोनों टीमों को अलग-अलग ग्रुप में रखा जाता है।

प्री-सीडिंग सिस्टम और सुपर-8 ग्रुप

ICC की प्री-सीडिंग व्यवस्था के तहत शीर्ष आठ रैंक वाली टीमें पहले से तय स्लॉट में रखी गई थीं। बताया जा रहा है कि इसमें भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, वेस्ट इंडीज, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका शामिल हैं। यदि सभी प्री-सीडेड टीमें सुपर-8 में पहुंचती हैं, तो ग्रुप-1 में भारत, ऑस्ट्रेलिया, वेस्ट इंडीज और साउथ अफ्रीका होंगे। वहीं ग्रुप-2 में इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका रहेंगे।

यही वजह है कि सुपर-8 चरण में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना नहीं हो सकता, क्योंकि दोनों अलग-अलग ग्रुप में खेलेंगे और टीमें केवल अपने ग्रुप की प्रतिद्वंद्वी टीमों से ही मैच खेलती हैं।

फिर कब हो सकती है टक्कर?

भारत और पाकिस्तान के बीच अगला मुकाबला अब केवल नॉकआउट चरण में ही संभव है। इसके लिए दोनों टीमों को अपने-अपने सुपर-8 ग्रुप में शीर्ष दो में जगह बनानी होगी और सेमीफाइनल जीतकर फाइनल तक पहुंचना होगा। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों टीमें सिर्फ एक बार फाइनल में भिड़ी हैं, जब 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था। ऐसे में फाइनल में संभावित भिड़ंत क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद रोमांचक हो सकती है।

सेमीफाइनल और फाइनल का रास्ता

दरअसल, सुपर-8 चरण के बाद हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें 4 और 5 मार्च को होने वाले सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल जीतने वाली टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी, जहां खिताब का फैसला होगा।

भारत का सुपर-8 शेड्यूल

भारत को X1 सीड मिलने के कारण उसके सुपर-8 मैच पहले से तय हैं। भारतीय टीम 22 फरवरी को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। इसके बाद 26 फरवरी को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया या जिम्बाब्वे से मुकाबला होगा। वहीं 1 मार्च को कोलकाता में वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैच खेला जाएगा। जिसके बाद मुकाबलों के नतीजे तय करेंगे कि भारत सेमीफाइनल में पहुंचेगा या नहीं।

पाकिस्तान की राह मुश्किल

पाकिस्तान को पहले सुपर-8 में पहुंचना होगा। इसके लिए नामिबिया पर जीत जरूरी है। अगर वह आगे बढ़ता है, तो उसे ग्रुप-2 में इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों से भिड़ना पड़ेगा। वहीं, ऐसे में भारत-पाकिस्तान फाइनल की संभावना पूरी तरह दोनों टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी।

ये भी पढ़ें: Holi Kab Hai 2026: 2 या 3 मार्च? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250