Skip to main content Scroll Top
IND vs NAM, T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हराया, हार्दिक पंड्या-ईशान किशन चमके
Current image: IND vs NAM Highlights, T20 World Cup 2026:

IND vs NAM Highlights, T20 World Cup 2026: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज गुरुवार, 12 फरवरी 2026 को हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मुकाबले में भारतीय टीम ने नामीबिया को 93 रनों से करारी शिकस्त दी। दरअसल,यह टी20 वर्ल्ड कप में भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत रही। वहीं, इससे पहले भारत ने 2012 में इंग्लैंड को 90 रनों से हराया था।

भारतीय टीम की शानदार शुरुआत

दरअसल, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए थे।जिसमें भारतीय टीम की शुरुआत थोड़ी धीमी रही और ओपनर संजू सैमसन 8 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 79 रन जोड़े। ईशान किशन ने तूफानी अंदाज में 24 गेंदों पर 61 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे।
हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए। सूर्यकुमार ने 12 और तिलक ने 25 रन बनाए। इसके बाद हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने पांचवें विकेट के लिए 81 रन जोड़कर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। हार्दिक पंड्या ने 28 गेंदों पर 52 रन बनाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। शिवम दुबे ने 23 रन जोड़े। भारतीय टीम ने आखिरी दो ओवरों में पांच विकेट गंवाए, लेकिन 209 रनों का स्कोर हासिल कर लिया।

नामीबिया की पारी और भारत की गेंदबाजी

नामीबिया ने 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.2 ओवर में 116 रन पर पूरी टीम गवा दी। भारतीय टीम की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने कमाल का प्रदर्शन किया। साथ ही, उन्होंने सिर्फ 2 ओवर में 7 रन देकर तीन विकेट झटके। लेकिन नामीबिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। चौथे ओवर में जान फ्राइलिंक 22 रन बनाकर आउट हुए। लॉरेन स्टीनकैंप और जान निकोल लॉफ्टी-ईटन ने 34 रन की साझेदारी की, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने स्टीनकैंप (29 रन) को आउट कर साझेदारी तोड़ी। उन्होंने उसी ओवर में लॉफ्टी-ईटन और जेजे स्मिट को भी पवेलियन भेजा।

कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 18 रन बनाए लेकिन अक्षर पटेल ने उन्हें पवेलियन भेजा। अक्षर ने मलान क्रूगर (5 रन) को भी आउट किया। जसप्रीत बुमराह ने रूबने ट्रम्पेलमैन (6 रन) को बोल्ड किया। हार्दिक पंड्या ने बर्नाट्ज शोल्ट्ज (4 रन) और बेन शिकोंगो (0 रन) को आउट किया। इसके अलावा विकेटकीपर जेन ग्रीन 11 रन पर हिटविकेट आउट हुए।

प्लेयर ऑफ द मैच और भारतीय प्रदर्शन

बता दें कि इस मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब हार्दिक पंड्या को मिला है। जिसमें वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने भी अपनी गेंदबाजी से नामीबिया को परेशान किया। ईशान किशन की तूफानी पारी ने भी भारतीय स्कोर को मजबूत किया।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का रिकॉर्ड

इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। पहले मैच में भारत ने यूएसए को 29 रन से हराया था। वहीं नामीबिया को पहले मैच में नीदरलैंड्स के हाथों सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

भारतीय टीम में बदलाव

इस मैच के लिए भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पूरी तरह फिट नहीं थे, इसलिए उनकी जगह संजू सैमसन को ओपनिंग का मौका मिला। वहीं जसप्रीत बुमराह ने राइट आर्म पेसर मोहम्मद सिराज की जगह ली।

मुकाबले की प्लेइंग-11

भारतीय टीम: संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

नामीबिया: लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मलान क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो, मैक्स हेंगो।

भारत और नामीबिया का पिछला रिकॉर्ड

भारत और नामीबिया के बीच इससे पहले केवल एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला गया था। जिसमें यह मुकाबला 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में दुबई में हुआ था, जिसमें भारत ने नामीबिया को 9 विकेट से हराया था।

ये भी पढ़ें: किसान क्रेडिट कार्ड पर नई गाइडलाइंस ड्राफ्ट, लोन अवधि 6 साल तक बढ़ाने का प्रस्ताव

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250