Skip to main content Scroll Top
IND vs NZ T20: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, क्या असर दिखाएगी पिच, कहां देख पाएंगे लाइव, यहां जानें तमाम जानकारी
Current image: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा तगड़ा मुकाबला

IND vs NZ 4th T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा तगड़ा मुकाबला। साथ ही, कहा देख पाएंगे लाइव। यहां जानें तमाम जानकारी।

IND vs NZ 4th T20: विशाखापत्तनम में कल बुधवार के दिन भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ 4th T20)के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा।साथ ही, इस मैच में भारतीय टीम की नजर सीरीज में 4-0 की बढ़त बनाकर क्लीन स्वीप की ओर एक और मजबूत कदम बढ़ाने पर होगी। जिसमें टीम इंडिया पहले से ही शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। वहीं, ऐसे में आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है।

जानकारी के लिए बता दें कि, अब तक इस सीरीज में भारत का प्रदर्शन हर विभाग में शानदार रहा है। साथ ही, बल्लेबाजी में आक्रामकता, गेंदबाजी में अनुशासन और फील्डिंग में चुस्ती ने न्यूजीलैंड को लगातार दबाव में रखा है। हालांकि, कुछ सवाल अब भी टीम मैनेजमेंट के सामने खड़े हैं, जिन पर चौथे मैच में नजर रहेगी।

बल्लेबाजी में ईशान की दावेदारी मजबूत, संजू पर सवाल

दरअसल, इस सीरीज में सबसे ज्यादा चर्चा बल्लेबाजी क्रम को लेकर रही है। जिसमें संजू सैमसन तीनों मैचों में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। जिससे उनके फॉर्म पर सवाल उठने लगे हैं। साथ ही, दूसरी ओर, ईशान किशन को जब नंबर-3 पर मौका मिला, तो उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अपने आपको साबित कर दिया। वहीं, ऐसे में बड़ा सवाल यही उठता है कि, क्या टीम मैनेजमेंट ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी से ओपनिंग कराएगा या फिर संजू को एक और मौका मिलेगा।साथ ही, अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव अब तक न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बने हुए हैं। तीसरे T20 में दोनों ने मिलकर महज 10 ओवर में 150 से ज्यादा रन चेज कर मैच को एकतरफा बना दिया था। इससे पहले भी भारतीय बल्लेबाजों ने बड़े लक्ष्य बेहद आसानी से हासिल किए हैं।

गेंदबाजी में स्पिनरों से उम्मीद

बता दें कि, भारत की तेज गेंदबाजी काफी मजबूत रही है, लेकिन स्पिन विभाग में कुछ मौकों पर टीम को परेशानी उठानी पड़ी है। वहीं, कुलदीप यादव पिछले मुकाबले में विकेट नहीं ले पाए थे। जिससे यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या प्लेइंग इलेवन में बदलाव होगा। वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई जैसे विकल्प मौजूद हैं, लेकिन जीत की लय को देखते हुए टीम में बदलाव की संभावना कम मानी जा रही है।

विशाखापत्तनम की पिच, बल्लेबाजों के लिए होगा स्वर्ग

वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। बताया जा रहा है कि, यहां अच्छी गति और उछाल मिलती है, जिससे शॉट खेलना आसान हो जाता है। जिससे मैदान की बड़ी बाउंड्री गेंदबाजों को थोड़ी राहत दे सकती है। साथ ही, इस मैदान पर पहली पारी का स्कोर 148 रन है, जबकि अब तक का सर्वोच्च स्कोर 215 रन रहा है। ऐसे में एक बार फिर दर्शकों को चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है।

हेड-टू-हेड में भारत आगे

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 28 T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 17 मुकाबले जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 10 मैचों में जीत मिली है। एक मैच टाई रहा है। मौजूदा सीरीज में भारत का दबदबा साफ नजर आ रहा है।

प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना कम

श्रेयस अय्यर आखिरी दो मैचों के लिए टीम से जुड़े हैं, लेकिन अभी तक उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला है। वहीं, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या चौथे टी20 में उन्हें शामिल किया जाता है या नहीं। कुल मिलाकर उम्मीद यही है कि जीत दर्ज करने वाली टीम संयोजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा।

जानें मैच की जानकारी

भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 मुकाबला कल 28 जनवरी, बुधवार को खेला जाएगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा और मैच की शुरुआत 7 बजे से होगी। इस सीरीज का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1 पर किया जाएगा, जबकि जियो हॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।

आगे की तैयारी

इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को खेला जाएगा। वहीं, इसके बाद टीम इंडिया अपने आगामी वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट जाएगी। ऐसे में भारतीय टीम चाहेगी कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज को पूरी तरह अपने नाम कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े।

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250