Skip to main content Scroll Top
Padma Awards 2026: धर्मेंद्र को पद्मविभूषण, इन 131 राष्ट्रीय नायकों को प्रतिष्ठित सम्मान, यहां देखें पूरी लिस्ट
Current image: धर्मेंद्र को पद्मविभूषण

Padma Awards 2026: पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा कर दी गई है। वहीं, इस साल इन लोगों को सम्मान मिलेगा। आइए जानते हैं यहां पूरी खबर

Padma Awards 2026: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने इस वर्ष 2026 के लिए देश के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा जारी आधिकारिक लिस्ट में कुल 131 हस्तियों को सम्मानित किया गया है। इनमें कला, साहित्य, समाज सेवा, खेल, चिकित्सा, शिक्षा, विज्ञान और सार्वजनिक जीवन के वे लोग शामिल हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में असाधारण योगदान देकर देश का नाम रोशन किया है।

दरअसल, पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में गिने जाते हैं। इनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं। पद्म विभूषण भारत रत्न के बाद देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। पद्म भूषण तीसरा सर्वोच्च सम्मान है, जो उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है, जबकि पद्म श्री समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है।

5 हस्तियों को मिला पद्म विभूषण

जानकारी के लिए बता दें कि, इस वर्ष 5 महान हस्तियों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। जिसमें मनोरंजन जगत के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को भारतीय सिनेमा में दशकों तक दिए गए योगदान के लिए यह सम्मान मिला है। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया है। इसके अलावा वरिष्ठ न्यायविद के. टी. थॉमस, प्रसिद्ध वायलिन वादक एन. राजम और साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पी. नारायणन को भी यह सम्मान प्रदान किया गया है।

13 लोगों को पद्म भूषण

पद्म भूषण से सम्मानित 13 हस्तियों में कला, राजनीति, चिकित्सा, बैंकिंग और खेल जगत के नाम शामिल हैं। जिसमें मशहूर गायिका अलका याज्ञनिक, दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी और शतावधानी आर. गणेश को कला के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया। जनसेवा के क्षेत्र में भगत सिंह कोश्यारी और वेल्लापल्ली नटेसन को सम्मान मिला है। वहीं शिबू सोरेन और वी. के. मल्होत्रा को भी मरणोपरांत यह सम्मान प्रदान किया गया।
चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु और कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी, बैंकिंग जगत से उदय कोटक, खेल जगत से विजय अमृतराज और सामाजिक कार्य के लिए एस. के. एम. मयिलानंदन को पद्म भूषण मिला है।

113 हस्तियों को पद्म श्री

इस वर्ष 113 लोगों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। जिसमें खास बात यह है कि, इस सूची में 19 महिलाएं और 16 मरणोपरांत सम्मान शामिल हैं। वहीं, सरकार ने इस बार उन नायकों को प्राथमिकता दी है, जिन्होंने बिना किसी प्रचार के जमीनी स्तर पर समाज में बदलाव लाने का काम किया। साथ ही, खेल जगत के सितारे इस बार खास तौर पर चर्चा में रहे। जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पुनिया को पद्म श्री से नवाजा गया है।

मनोरंजन जगत से अभिनेता सतीश शाह (मरणोपरांत) और प्रोसेनजीत चटर्जी को भी यह सम्मान मिला है।वहीं, इसके अलावा समाज सेवा, लोक कला, जनजातीय संस्कृति, शिक्षा, चिकित्सा और आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े कई गुमनाम नायकों को भी पद्म श्री दिया गया है। इनमें ए. ई. मुथुनायगम, दीपिका रेड्डी, अरविंद वैद्य, अशोक खाड़े, बलदेव सिंह, कलामंडलम विमला मेनन, कोल्लकल देवकी अम्मा जी, कुमार बोस, गायत्री बालसुब्रमणियन एवं रंजनी बालसुब्रमणियन (संयुक्त), हरिचरण सैकिया, शशि शेखर वेम्पति, तरुण भट्टाचार्य, वेंपटी कुटुम्ब शास्त्री सहित कई नाम शामिल हैं।

जमीनी स्तर के नायकों को पहचान

बता दें कि,पद्म पुरस्कार 2026 की सूची यह दिखाती है कि सरकार ने इस बार सिर्फ बड़े नामों ही नहीं, बल्कि उन लोगों को भी सम्मान दिया है, जिन्होंने गांव, कस्बों और दूरदराज़ इलाकों में रहकर समाज के लिए काम किया। लोक कला को बचाने वाले कलाकार, जनजातीय परंपराओं को आगे बढ़ाने वाले साधक, गरीबों के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोग इस सूची में प्रमुखता से शामिल हैं।

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250