
AAP Viral Video: दिल्ली विधानसभा में आज सोमवार को आम आदमी पार्टी के विधायक अनिल झा का एक वायरल वीडियो राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया। बता दें इस वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने AAP पर निशाना साधते हुए जनप्रतिनिधियों के आचरण पर सवाल उठाए। जिसमें उन्होंने कहा कि जब महिलाएं किसी सरकारी योजना से जुड़े काम के लिए विधायक के पास पहुंचती हैं, तब जनप्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारी और मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।
अनिल झा के वायरल वीडियो पर विधानसभा में चर्चा
दरअसल, किरारी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अनिल झा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी वीडियो का जिक्र दिल्ली विधानसभा में हुआ। ऐसे में वीडियो को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस मामले को महिलाओं के सम्मान और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी से जोड़ते हुए AAP पर सवाल खड़े किए। जिसमें उन्होंने कहा कि महिलाओं को लक्ष्मी योजना से जुड़े फॉर्म पर हस्ताक्षर कराने के लिए विधायक के पास जाना पड़ता है। ऐसे में विधायक को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह किस तरह लोगों के सामने बैठ रहे हैं।
सीएम रेखा गुप्ता ने इसी दौरान तंज कसते हुए कहा कि “कम से कम कपड़े तो पहनकर बैठना चाहिए।” मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी के बाद सदन में मामला और गरमा गया।
मुख्यमंत्री ने AAP से पूछा सवाल
रेखा गुप्ता ने केवल विधायक अनिल झा पर ही निशाना नहीं साधा है, बल्कि पूरी आम आदमी पार्टी को इस मुद्दे पर घेरा है। जिसमें उन्होंने सवाल उठाया है कि पार्टी अपने विधायक को महिलाओं के सामने इस तरह बैठने से कैसे रोकेगी।
मुख्यमंत्री का कहना था कि जनप्रतिनिधि जनता के बीच एक जिम्मेदार भूमिका निभाते हैं। उनके व्यवहार और पहनावे को लेकर भी लोगों की नजर रहती है। खासतौर पर जब महिलाएं किसी सरकारी योजना या जरूरी काम के सिलसिले में विधायक से मिलने पहुंचती हैं, तब जनप्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। इस मुद्दे पर भाजपा ने AAP को घेरने की कोशिश की, जबकि आम आदमी पार्टी की ओर से भी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आने की उम्मीद है।
आखिर क्या है लक्ष्मी योजना का मामला?
विधानसभा में चर्चा के दौरान लक्ष्मी योजना के फॉर्म का भी जिक्र हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना से संबंधित प्रक्रिया के तहत महिलाओं को अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से संपर्क करना पड़ सकता है। ऐसे में विधायक का व्यवहार और सार्वजनिक आचरण महत्वपूर्ण हो जाता है। वहीं इसी संदर्भ में अनिल झा के वायरल वीडियो को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को लोगों के सामने अपनी जिम्मेदारी और मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। हालांकि, वायरल वीडियो को लेकर सामने आए दावों और उसके पूरे संदर्भ को अलग-अलग तरीके से देखा जा रहा है। राजनीतिक विवाद के बीच वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
सदन में ताहिर हुसैन का मुद्दा भी उठा
अनिल झा के वीडियो को लेकर बहस के बीच दिल्ली विधानसभा में ताहिर हुसैन का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठाया गया। जिसमें भाजपा (BJP) विधायक अजय महावर ने दिल्ली दंगों का जिक्र करते हुए आम आदमी पार्टी पर गंभीर सवाल खड़े किए। जिसके बाद अजय महावर ने आरोप लगाया कि दिल्ली दंगों की वजह से देश की छवि को नुकसान पहुंचा। उन्होंने ताहिर हुसैन का जिक्र करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का नाम लेकर पूरे इलाके को दंगों की आग में झोंक दिया गया।
भाजपा ने इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी से जवाब मांगा और पार्टी की भूमिका को लेकर सवाल उठाए। ताहिर हुसैन का मुद्दा सामने आने के बाद विधानसभा में राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया।
AAP-BJP के बीच तीखी नोकझोंक
दिल्ली विधानसभा में आज सोमवार को एक के बाद एक राजनीतिक मुद्दे उठने से आम आदमी पार्टी और भाजपा के विधायकों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। एक तरफ भाजपा ने अनिल झा के वायरल वीडियो को लेकर AAP को घेरा, वहीं दूसरी तरफ सदन में ताहिर हुसैन और दिल्ली दंगों का मुद्दा उठाकर आम आदमी पार्टी पर सवाल किए गए।
विधानसभा की कार्यवाही के दौरान दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। भाजपा ने जहां जनप्रतिनिधियों के आचरण और दिल्ली दंगों को लेकर AAP पर निशाना साधा, वहीं आम आदमी पार्टी की राजनीति और उसके विधायकों को लेकर भी सत्ता पक्ष ने सवाल खड़े किए।
क्यों महत्वपूर्ण है यह विवाद?
बता दें अनिल झा का वायरल वीडियो ऐसे समय में चर्चा में आया है, जब दिल्ली विधानसभा में सरकार और विपक्ष के बीच कई मुद्दों को लेकर राजनीतिक टकराव जारी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की टिप्पणी ने इस मामले को और राजनीतिक बना दिया है।
एक विधायक के सार्वजनिक व्यवहार को लेकर शुरू हुई चर्चा अब महिलाओं के सम्मान, जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी और राजनीतिक मर्यादा जैसे सवालों से जुड़ गई है। वहीं, ताहिर हुसैन का मुद्दा उठने के बाद दिल्ली दंगों को लेकर पुरानी राजनीतिक बहस भी सदन में फिर सामने आ गई। ऐसे में फिलहाल अनिल झा के वायरल वीडियो पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की टिप्पणी और ताहिर हुसैन के मुद्दे को लेकर दिल्ली की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। आने वाले दिनों में यह मामला विधानसभा के साथ-साथ राजनीतिक मंचों पर भी चर्चा का विषय बन सकता है।
ये भी पढ़ें: Tamil Nadu News: सीएम विजय का बड़ा प्रस्ताव, सरकारी कार्यक्रमों में गूंजेगा ‘तमिल थाई वाजथु’
Author
-
अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।






