Skip to main content Scroll Top
Delhi SIR Deadline Extended: दिल्ली में SIR की बढ़ी डेडलाइन, अब 27 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

Delhi SIR Deadline Extended: दिल्ली में SIR की बढ़ी डेडलाइन

Delhi SIR 2026 Final Voter List: दिल्ली में मतदाता लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान की समयसीमा बढ़ा दी गई है। जिसमें निर्वाचन आयोग ने नए कार्यक्रम के अनुसार अब घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन 17 अगस्त 2026 तक करने का फैसला लिया है। इसके बाद 24 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होगी, जिस पर मतदाता अपनी आपत्तियां और दावे दर्ज करा सकेंगे। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 27 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें यह फैसला इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र मतदाताओं का सत्यापन समय पर पूरा हो सके और मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं पारदर्शी बनाया जा सके।

आखिर क्या है SIR अभियान?

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) निर्वाचन आयोग द्वारा चलाया जाने वाला एक खास अभियान है, जिसका उद्देश्य मतदाता लिस्ट को अपडेट करना और उसमें मौजूद त्रुटियों को दूर करना है। इस दौरान चुनाव कर्मी घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करते हैं और आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर जानकारी को अपडेट किया जाता है। इस प्रक्रिया से मृत, स्थानांतरित या दोहरी प्रविष्टियों वाले नामों को हटाने और नए पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने में मदद मिलती है।

नया शेड्यूल क्या है?

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पूरी प्रक्रिया इस प्रकार होगी—

  • 17 अगस्त 2026 तक घर-घर जाकर सत्यापन
  • 24 अगस्त 2026 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
  • 24 अगस्त से 23 सितंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज करने का समय
  • 27 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित

75 लाख से ज्यादा मतदाताओं का डेटा हुआ डिजिटाइज

निर्वाचन आयोग के अनुसार 29 जुलाई तक दिल्ली में SIR अभियान के तहत 75,72,315 फॉर्मों का डिजिटलीकरण किया जा चुका है। जिसमें यह दिल्ली के कुल 1,45,10,298 मतदाताओं का लगभग 52.19 % है।

इसके अलावा अभियान के दौरान 1,44,92,544 मतदाताओं तक फॉर्म पहुंचाए जा चुके हैं, जो कुल मतदाताओं का 99.88 प्रतिशत है। इससे साफ है कि लगभग सभी मतदाताओं तक सत्यापन फॉर्म पहुंच चुके हैं और अब उनका डिजिटलीकरण तेजी से किया जा रहा है।

किन जिलों में सबसे अच्छा प्रदर्शन?

दिल्ली के 13 जिलों में फॉर्म अपलोड करने की रफ्तार अलग-अलग रही है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार सबसे बेहतर प्रदर्शन आउटर नॉर्थ जिले का रहा है, जहां 64.34 प्रतिशत फॉर्म अपलोड किए जा चुके हैं। इसके बाद अन्य प्रमुख जिले इस प्रकार हैं—

  • दक्षिण-पश्चिम – 62.45%
  • पश्चिम – 59.46%
  • उत्तर-पश्चिम – 58.53%
  • मध्य उत्तर – 56.72%

किन जिलों में काम अभी बाकी?

बता दें की कुछ जिलों में अभी भी डिजिटलीकरण की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी है।

  • दक्षिण-पूर्व – 38.51%
  • पूर्व – 43.57%
  • दक्षिण – 45.11%
  • मध्य – 48.41%
  • पुरानी दिल्ली – 48.51%

10 जिलों में पूरा हुआ फॉर्म वितरण

आयोग के मुताबिक दक्षिण-पूर्व, पुरानी दिल्ली, उत्तर, नई दिल्ली, मध्य, बाहरी उत्तर, उत्तर-पूर्व, पूर्व, दक्षिण और पश्चिम सहित 10 जिलों में फॉर्म वितरण का कार्य पूरी तरह समाप्त हो चुका है। अब मुख्य ध्यान प्राप्त फॉर्मों के सत्यापन, डिजिटलीकरण और रिकॉर्ड अपडेट करने पर है।

मतदाताओं को क्या करना चाहिए?

ऐसे में यदि आप दिल्ली के मतदाता हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए—

  • घर-घर आने वाले निर्वाचन कर्मियों को सही जानकारी दें।
  • आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध रखें।
  • 24 अगस्त को जारी होने वाली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर जांचें।
  • यदि नाम, पता, आयु या अन्य जानकारी में कोई गलती हो तो 23 सितंबर तक दावा या आपत्ति दर्ज करें।
  • अंतिम सूची जारी होने के बाद भी अपना नाम एक बार अवश्य सत्यापित करें।

आखिर क्यों महत्वपूर्ण है यह प्रक्रिया?

जानकारी के लिए बता दें की सही मतदाता लिस्ट किसी भी लोकतांत्रिक चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला होती है। यदि मतदाता सूची में त्रुटियां रहती हैं तो कई पात्र नागरिक मतदान से वंचित हो सकते हैं, जबकि अपात्र नाम सूची में बने रह सकते हैं। इसी वजह से निर्वाचन आयोग समय-समय पर विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाता है ताकि चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और भरोसेमंद बनी रहे।

ये भी पढ़ें: Assam Flood Relief: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए नीता अंबानी की बड़ी मदद, कहां- आप अकेले नहीं हैं, राहत कोष में ₹21 करोड़ की मदद

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250