Skip to main content Scroll Top
Womens T20 World Cup 2026: भारत ने नीदरलैंड को बुरी तरह रौंदा, मंधाना-शेफाली का छाया जलवा
Current image: Womens T20 World Cup 2026: भारत ने नीदरलैंड को बुरी तरह रौंदा

Womens T20 World Cup 2026: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आज शानदार प्रदर्शन किया है। बता दें टीम इंडिया ने अपने दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड को 95 रनों से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। जिससे इस इस शानदार जीत के साथ भारत ने अगले चरण में पहुंचने की अपनी दावेदारी को और मजबूत कर लिया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें इंग्लैंड के लीड्स स्थित हेडिंग्ले मैदान में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए। इसके जवाब में नीदरलैंड की पूरी टीम निर्धारित ओवरों में 114 रन ही बना सकी और मुकाबला 95 रन से हार गई। ऐसे में आइए यहां विस्तार से जानते हैं कि आज के मैच में क्या कुछ खास रहा।

स्मृति मंधाना ने खेली शानदार पारी

भारतीय टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना इस मैच की सबसे बड़ी हीरो रहीं। उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए केवल 47 गेंदों में 77 रन बनाए। बता दें की अपनी इस पारी में मंधाना ने 11 चौके और 1 शानदार छक्का लगाया। उनकी बल्लेबाजी के आगे नीदरलैंड के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए।

स्मृति ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और हर खराब गेंद का जमकर फायदा उठाया। उनकी इस पारी ने टीम इंडिया को बड़े स्कोर की मजबूत नींव दी।

शेफाली वर्मा ने भी दिखाई आक्रामक बल्लेबाजी

स्मृति मंधाना का पूरा साथ युवा ओपनर शेफाली वर्मा ने दिया। शेफाली ने 38 गेंदों में 55 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने कई आकर्षक शॉट लगाए और रन गति को लगातार तेज बनाए रखा। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी की, जिसने मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में मोड़ दिया। यह साझेदारी नीदरलैंड के लिए सबसे बड़ी परेशानी साबित हुई।

मिडिल ऑर्डर ने भी निभाई जिम्मेदारी

ओपनिंग जोड़ी के आउट होने के बाद भारतीय मिडिल ऑर्डर ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। जेमिमा रोड्रिग्स ने 19 रन बनाए, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 20 रनों का योगदान दिया।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 12 रन जोड़े, जबकि दीप्ति शर्मा ने 10 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। यास्तिका भाटिया हालांकि बड़ी पारी नहीं खेल सकीं और केवल 3 रन बनाकर आउट हो गईं। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 209 रन बनाकर नीदरलैंड के सामने 210 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।

नीदरलैंड की गेंदबाजी रही फीकी

नीदरलैंड की कप्तान बैबेट डी लीड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ। भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही डच गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

नीदरलैंड की ओर से कैरोलीन डी लैंग ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं आइरिस ज़विलिंग, हीथर सीजर्स और मायर्थे वैन डेन राड को एक-एक विकेट मिला। हालांकि कोई भी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर प्रभाव नहीं छोड़ सकी।

210 रन के लक्ष्य के सामने बिखरी नीदरलैंड की टीम

210 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों से ही दबाव बनाकर रखा और लगातार विकेट चटकाए। डच बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर सके। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे, जिससे टीम कभी भी मैच में वापसी नहीं कर पाई।

श्री चरानी की धारदार गेंदबाजी

भारतीय गेंदबाजी में श्री चरानी ने शानदार प्रदर्शन किया। उनकी सटीक लाइन और लेंथ के सामने नीदरलैंड के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। उन्होंने अहम मौकों पर विकेट लेकर विपक्षी टीम की उम्मीदों को पूरी तरह खत्म कर दिया। अन्य भारतीय गेंदबाजों ने भी उनका अच्छा साथ दिया और पूरी टीम ने मिलकर नीदरलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया।

अगले दौर की राह हुई आसान

इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। अब टीम इंडिया का नेट रन रेट भी बेहतर हुआ है और अगले चरण में पहुंचने की संभावना काफी मजबूत हो गई है।

स्मृति मंधाना की शानदार फॉर्म, शेफाली वर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय टीम इस बार वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है। अगर टीम इंडिया इसी लय को बरकरार रखती है, तो आने वाले मुकाबलों में भी उससे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: Samajwadi Party Split: सपा पर मंडराया संकट, केशव मौर्य ने कहा- 25 से ज्यादा सांसद छोड़ सकते हैं साथ

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250