
तृषा कृष्णन: दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार Vijay इन दिनों सिर्फ फिल्मों ही नहीं बल्कि राजनीति को लेकर भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ी सफलता मिलने के बाद अब उनसे जुड़ी कई पुरानी बातें फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच अभिनेत्री Trisha Krishnan का एक पुराना इंटरव्यू अचानक सुर्खियों में आ गया है, जिसमें उन्होंने विजय के कई दिलचस्प सीक्रेट्स शेयर किए थे।
तृषा कृष्णन और विजय की जोड़ी तमिल फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सुपरहिट जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों ने साथ में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं और फैंस आज भी उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को बेहद पसंद करते हैं। ऐसे में तृषा का यह इंटरव्यू एक बार फिर से इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सेट पर सबसे अलग रहते थे विजय
एक पुराने चैट शो में तृषा कृष्णन ने विजय के शांत और रिजर्व स्वभाव के बारे में खुलकर बात की थी। जिसमें उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान जहां बाकी कलाकार और क्रू मेंबर्स के साथ बैठकर मस्ती और बातचीत करते थे, वहीं विजय अक्सर सबसे अलग एक कोने में जाकर बैठ जाते थे। तृषा ने कहा कि विजय दीवार की तरफ मुंह करके घंटों चुपचाप बैठे रहते थे। शुरुआत में उन्हें लगता था कि शायद विजय ज्यादा फ्रेंडली नहीं हैं, लेकिन बाद में उन्हें समझ आया कि ऐसा करने के पीछे एक खास वजह थी।
अभिनेत्री के मुताबिक विजय हर सीन को लेकर काफी गंभीर रहते थे और अगले शॉट की तैयारी में पूरी तरह डूब जाते थे। वे शूटिंग के दौरान अपने किरदार पर ध्यान देते थे और उसी के बारे में सोचते रहते थे। यही वजह थी कि वे सेट पर ज्यादा बातचीत नहीं करते थे।
तृषा ने बताया- विजय कभी गुस्सा नहीं करते
तृषा कृष्णन ने इंटरव्यू में विजय की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने आज तक विजय को किसी पर गुस्सा करते नहीं देखा। विजय बेहद शांत, प्रोफेशनल और विनम्र इंसान हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म Ghilli के दौरान शुरुआत में दोनों के बीच ज्यादा बातचीत नहीं होती थी, क्योंकि विजय काफी रिजर्व रहते थे। लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। तृषा ने कहा कि “विजय हमेशा अपना काम पूरी ईमानदारी और प्रोफेशनल तरीके से करते हैं। मैंने उन्हें कभी अपना आपा खोते नहीं देखा। वे सेट पर हर किसी का सम्मान करते हैं और बेहद अच्छे इंसान हैं।” उनकी इस बात ने फैंस को काफी प्रभावित किया है। सोशल मीडिया पर लोग विजय की सादगी और उनके व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
15 साल बाद फिर साथ दिखी सुपरहिट जोड़ी
तृषा और विजय की जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इनमें Ghilli, Thirupaachi, Aathi और Kuruvi जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी और दोनों की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। करीब 15 साल बाद दोनों ने फिर से फिल्म Leo में साथ काम किया। इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था। फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई और दोनों की केमिस्ट्री को एक बार फिर खूब सराहा गया।
‘पुराने दोस्त से मिलने जैसा था एहसास’
फिल्म Leo की सफलता के बाद आयोजित एक इवेंट में तृषा कृष्णन ने विजय के साथ दोबारा काम करने का अनुभव भी साझा किया था। जिसमें उन्होंने कहा कि इतने सालों बाद भी विजय के साथ काम करना बिल्कुल वैसा ही लगा जैसे किसी स्कूल के पुराने दोस्त से दोबारा मुलाकात हो रही हो। विजय के साथ फिर काम करना बेहद खास था। वही पुराना अपनापन और प्यार महसूस हुआ। मेरे 20 साल के करियर में सबसे लंबा सफर विजय के साथ ही रहा है।” उनके इस बयान ने फैंस को काफी भावुक कर दिया था। सोशल media पर लोगों ने दोनों की दोस्ती और बॉन्डिंग की खूब तारीफ की।
विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर भी होती रही चर्चा
बता दें कि बीते कई सालों से विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती रही हैं। जिसमें दोनों को कई बार साथ देखा गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर डेटिंग की अफवाहें भी तेज हो गईं। हालांकि दोनों सितारों ने कभी भी इन खबरों पर खुलकर कुछ नहीं कहा। फिर भी फैंस दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं। फिल्मों के अलावा उनकी दोस्ती और बॉन्डिंग भी हमेशा चर्चा में रहती है। अब तृषा का यह पुराना इंटरव्यू फिर वायरल होने के बाद फैंस विजय के शांत स्वभाव और उनकी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर जमकर चर्चा कर रहे हैं।
राजनीति और फिल्मों में लगातार बढ़ रहा विजय का प्रभाव
दरअसल इन दिनों विजय अपनी राजनीतिक पार्टी और तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ती सक्रियता को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्मों में लंबे समय तक राज करने के बाद अब वे राजनीति में भी अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं। दूसरी ओर तृषा कृष्णन भी लगातार फिल्मों में सक्रिय हैं और दक्षिण भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हैं। दोनों सितारों की लोकप्रियता आज भी बरकरार है और फैंस उनकी आने वाली फिल्मों और प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार की राजनीति में नई शुरुआत, ‘Nishant Kumar’ ने ली मंत्रीपद की शपथ






