Skip to main content Scroll Top
Salim Dola: दाऊद का करीबी भारत लाया गया, दिल्ली में हो रही सख्त पूछताछ, शाह बोले- NCB की बड़ी कामयाबी
Current image: Salim Dola

Salim Dola: भारत की सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुख्यात अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर और दाऊद इब्राहिम का करीबी माने जाने वाले सलीम डोला को तुर्किये से गिरफ्तार कर भारत लाया गया है। बता दें कि आज मंगलवार तड़के एक विशेष विमान से उसे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचाया गया, जहां खुफिया एजेंसियों ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया। फिलहाल दिल्ली में उससे गहन पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद इस मामले को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को सौंपा जाएगा, जो आगे की कार्रवाई करेगी।

इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस के बाद हुई गिरफ्तारी

सलीम डोला को हाल ही में इस्तांबुल में गिरफ्तार किया गया था। जिसमें उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी था। यह नोटिस भारत की जांच एजेंसियों के अनुरोध पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के जरिए जारी कराया गया था। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन के तहत तुर्किये और भारतीय एजेंसियों ने मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे भारत प्रत्यर्पित किया गया।

5000 करोड़ के ड्रग नेटवर्क से जुड़ा था

जांच एजेंसियों के मुताबिक, सलीम डोला एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का हिस्सा था, जिसका कारोबार करीब 5000 करोड़ रुपये तक फैला हुआ था। यह नेटवर्क नशे के अवैध कारोबार, सिंथेटिक ड्रग्स और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा हुआ था। ऐसे में अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क के तार कई देशों तक फैले हुए हैं और इससे जुड़े कई अन्य बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं। डोला से पूछताछ में इस पूरे सिंडिकेट की परतें खुलने की उम्मीद है।

अमित शाह ने बताया बड़ी सफलता

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी बताया है। जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि ड्रग तस्करी के खिलाफ सरकार की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। जिसमें अमित शाह ने यह भी कहा कि ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई गई है और किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। साथ ही, एनसीबी ने इस ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई है।

मोदी सरकार का ड्रग्स के खिलाफ सख्त रुख

अमित शाह ने अपने बयान में नरेंद्र मोदी सरकार की नीति का जिक्र करते हुए कहा कि देश में ड्रग माफिया और कार्टेल को खत्म करने का मिशन चल रहा है। इसके लिए भारतीय एजेंसियां अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत तालमेल के साथ काम कर रही हैं। जिसमें उन्होंने साफ कहा कि अब ड्रग तस्करों के लिए दुनिया का कोई भी कोना सुरक्षित नहीं रहेगा। चाहे वे कहीं भी छिपे हों, कानून के शिकंजे से बचना मुश्किल होगा।

पहले भी हो चुकी हैं बड़ी गिरफ्तारियां

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ महीनों में इस ड्रग नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई की गई है। जून 2025 में सलीम डोला के बेटे ताहिर डोला को संयुक्त अरब अमीरात से भारत लाया गया था। इसके अलावा उसके एक अन्य सहयोगी को भी दुबई से प्रत्यर्पित कर गिरफ्तार किया गया था।ऐसे में जांच एजेंसियों का कहना है कि इस नेटवर्क से कमाया गया पैसा देश विरोधी गतिविधियों में इस्तेमाल किया जा रहा था। इसलिए इसे केवल ड्रग तस्करी ही नहीं, बल्कि एक तरह का आतंकी फंडिंग नेटवर्क भी माना जा रहा है।

मुंबई से शुरू हुआ अपराध का सफर

सलीम डोला का जन्म 1966 में मुंबई में हुआ था। शुरुआत में वह छोटे-मोटे अपराधों में शामिल था, लेकिन धीरे-धीरे वह अंडरवर्ल्ड से जुड़ गया। बताया जाता है कि वह दाऊद इब्राहिम के करीबी छोटा शकील के संपर्क में आया, जिसके बाद उसका अपराध जगत में कद बढ़ता गया। पहले उसने गुटखा और गांजे की तस्करी शुरू की, लेकिन बाद में उसने सिंथेटिक ड्रग्स का बड़ा नेटवर्क खड़ा कर लिया।

कई बार गिरफ्तारी फिर भी नहीं रुका नेटवर्क

साल 2012 में उसे एनसीबी ने गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में वह रिहा हो गया। इसके बाद उसने और बड़े स्तर पर ड्रग तस्करी शुरू कर दी। वहीं, 2018 में उसे फिर गिरफ्तार किया गया, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह भारत से फरार हो गया और संयुक्त अरब अमीरात चला गया। वहां से उसने अपने नेटवर्क को और मजबूत किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारोबार फैलाया।

सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता

एक्स का कहना है कि सलीम डोला की गिरफ्तारी दाऊद नेटवर्क के लिए बड़ा झटका है। इससे अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के नेटवर्क को कमजोर करने में मदद मिलेगी।साथ ही, इस कार्रवाई से यह भी साफ संदेश गया है कि भारत अब वैश्विक स्तर पर अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

अब आगे क्या होगा?

अब सबसे अहम बात यह है कि सलीम डोला से पूछताछ में क्या खुलासे होते हैं। एजेंसियों को उम्मीद है कि उसके जरिए ड्रग तस्करी के बड़े नेटवर्क, उसके फाइनेंशियल लिंक और अन्य सहयोगियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। इसके आधार पर आने वाले दिनों में और भी बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले इस नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Bank Holiday: 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें पूरी छुट्टियों की पूरी लिस्ट और अपने शहर का शेड्यूल

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250