
Rule Change From 1 August: जुलाई का महीना खत्म होने वाला है और 1 अगस्त 2026 से देशभर में कई ऐसे बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खर्च पर पड़ सकता है। जिससे हर महीने की पहली तारीख की तरह इस बार भी गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा होगी। इसके अलावा रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव, बैंकिंग सेवाओं के शुल्क, हवाई ईंधन की कीमत और कई उपभोक्ता उत्पादों की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
ऐसे में अगर आप घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं, ट्रेन से सफर करते हैं, बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करते हैं या रोजमर्रा की जरूरत का सामान खरीदते हैं, तो इन बदलावों की जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि 1 अगस्त से कौन-कौन से बड़े बदलाव लागू होने वाले हैं।
LPG सिलेंडर की नई कीमतें होंगी जारी
जानकारी के लिए बता दें हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी (LPG)सिलेंडर की नई कीमतें जारी करती हैं। 1 अगस्त 2026 को भी घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा की जाएगी।
ऐसे में पिछले महीने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी, जबकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। ऐसे में इस बार लोगों की नजर घरेलू सिलेंडर की कीमतों पर रहेगी। अगर कीमतों में बदलाव होता है तो इसका सीधा असर करोड़ों परिवारों के मासिक बजट पर पड़ेगा।
एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में हो सकता है बदलाव
एलपीजी के साथ-साथ ऑयल कंपनियां हर महीने एयर टर्बाइन फ्यूल यानी ATF की नई कीमतें भी जारी करती हैं। जिसमें ATF हवाई जहाजों में इस्तेमाल होने वाला ईंधन है और इसकी कीमत बढ़ने या घटने का असर एयरलाइंस की लागत पर पड़ता है।
अब यदि ATF सस्ता होता है तो भविष्य में हवाई टिकटों की कीमतों में राहत मिलने की संभावना बन सकती है। वहीं कीमत बढ़ने पर एयरलाइंस अतिरिक्त लागत यात्रियों पर डाल सकती हैं। इसलिए हवाई यात्रा करने वालों की नजर भी 1 अगस्त को घोषित होने वाली नई दरों पर रहेगी।
रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग का नियम बदलेगा
भारतीय रेलवे 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव लागू करने जा रहा है। नए नियम के अनुसार अब टिकट बुकिंग के लिए टोकन जारी करने का समय तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने के समय के साथ ही होगा।
बता दें अब तक यात्रियों को पहले अलग समय पर टोकन लेना पड़ता था और फिर टिकट बुक कराने के लिए दोबारा काउंटर पर पहुंचना पड़ता था। लेकिन अब नई व्यवस्था लागू होने के बाद यात्रियों को सुविधा मिलेगी और रेलवे आरक्षण केंद्रों पर भीड़ कम होने की उम्मीद है।
ऐसे में रेलवे का मानना है कि इस बदलाव से टिकट बुकिंग प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी होगी।
FMCG और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद हो सकते हैं महंगे
अगस्त महीने की शुरुआत महंगाई के असर के साथ भी हो सकती है। बाजार एक्सपर्ट्स का मानना है कि कई कंपनियां बढ़ती उत्पादन लागत और कच्चे माल की कीमतों के कारण अपने उत्पादों के दाम बढ़ा सकती हैं। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले कई FMCG उत्पाद जैसे—
- चाय
- साबुन
- हेयर ऑयल
- पैक्ड फूड
- घरेलू उपयोग की अन्य वस्तुएं
बैंकिंग सेवाओं में होगा शुल्क का बदलाव
1 अगस्त से कुछ बैंक अपनी सेवाओं से जुड़े शुल्क में बदलाव करने जा रहे हैं। इनमें उज्जिवन स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शामिल है।
बैंक ने जानकारी दी है कि SMS अलर्ट सेवा पर नया शुल्क लागू किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत निर्धारित मासिक सीमा के अनुसार प्रति SMS 30 पैसे का शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे डेबिट कार्ड मेंटेनेंस चार्ज, सेवा शुल्क और अन्य बैंकिंग फीस में किसी बदलाव की जानकारी अपने संबंधित बैंक से जरूर प्राप्त करें, ताकि भविष्य में किसी अतिरिक्त शुल्क को लेकर परेशानी न हो।
आम लोगों पर क्या होगा असर?
दरअसल 1 अगस्त से लागू होने वाले ये बदलाव अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े हैं, लेकिन इनका ज्यादा असर लगभग हर परिवार पर पड़ सकता है।
ऐसे में यदि घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होता है तो रसोई का बजट बढ़ सकता है। जिसमें FMCG उत्पादों और इलेक्ट्रॉनिक्स की कीमतों में बढ़ोतरी होने पर घरेलू खर्च में इजाफा होगा। वहीं रेलवे के नए नियम से यात्रियों को टिकट बुकिंग में सुविधा मिलने की उम्मीद है। बैंकिंग शुल्क में बदलाव से ग्राहकों को अतिरिक्त खर्च का सामना करना पड़ सकता है, जबकि ATF की नई कीमतें भविष्य में हवाई यात्रा की लागत को प्रभावित कर सकती हैं।
क्या करें आम उपभोक्ता?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि हर महीने की पहली तारीख को लागू होने वाले नए नियमों और कीमतों की जानकारी समय पर लेना जरूरी है। इससे आप अपने खर्च की बेहतर योजना बना सकते हैं।
अब यदि आप गैस सिलेंडर बुक कराने वाले हैं, ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं या कोई बड़ा इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो 1 अगस्त के बाद घोषित नई कीमतों और नियमों पर जरूर नजर रखें।
Author
-
अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।






