Skip to main content Scroll Top
PM Modi Youth Message: पीएम मोदी ने देर रात शेयर किया नया वीडियो, युवाओं को कहा- थैंक्यू फ्रेंड्स

PM Modi Youth Message: पीएम मोदी ने देर रात शेयर किया नया वीडियो

PM Modi Youth Message: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर देशवासियों, खासकर युवाओं का धन्यवाद किया है। बता दें गुरुवार देर रात पोस्ट किए गए वीडियो को मिले जबरदस्त समर्थन के बाद पीएम मोदी ने नया वीडियो जारी करते हुए लोगों के सकारात्मक सुझावों और प्यार के लिए आभार जताया। जिसमें उन्होंने कहा कि जनता का यह स्नेह आगे भी उन्हें लगातार प्रेरित करता रहेगा और इसी तरह संवाद का सिलसिला जारी रहेगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें यह वीडियो पोस्ट होने के कुछ ही मिनटों में लाखों लोगों तक पहुंच गया। इससे साफ है कि प्रधानमंत्री सोशल मीडिया के जरिए युवाओं और आम नागरिकों से सीधे जुड़ने की अपनी रणनीति को और मजबूत बना रहे हैं।

लोगों के प्यार के लिए कहा- थैंक्यू फ्रेंड्स

ऐसे में उन्होंने अपने नए वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्हें पिछले वीडियो पर लोगों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिली। जिसके बाद उन्होंने कहा, “थैंक यू फ्रेंड्स। कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिला। मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उस पर जिस तरह से आपने प्रतिक्रिया दी और सकारात्मक सुझाव दिए, उसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। आपका यह प्यार हमेशा बना रहेगा और हमारा रिश्ता आगे भी और मजबूत होता रहेगा। थैंक यू, दोस्तों।”

प्रधानमंत्री का यह छोटा लेकिन भावनात्मक संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो पोस्ट होने के लगभग 20 मिनट के भीतर ही इसे 10 लाख से अधिक बार देखा गया।

सोशल मीडिया पर युवाओं से जुड़ने की नई रणनीति

दरअसल हाल के दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार सोशल मीडिया के जरिए युवाओं से संवाद बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। ऐसे में अधिकारीयों के अनुसार, केंद्रीय कैबिनेट की हालिया बैठक में भी उन्होंने अपने मंत्रिपरिषद के सहयोगियों से कहा कि वे सोशल मीडिया, खास तौर से इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर ज्यादा सक्रिय रहें।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से यह भी पूछा कि उनमें से कितने लोग नियमित रूप से इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में युवा सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और सरकार को भी इन्हीं माध्यमों से सीधे संवाद स्थापित करना चाहिए।

प्रधानमंत्री का मानना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म केवल जानकारी साझा करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता से सीधा जुड़ने और उनकी राय जानने का प्रभावी तरीका भी है।

गुरुवार रात छात्रों के नाम दिया था संदेश

इससे पहले गुरुवार रात करीब 11:52 बजे प्रधानमंत्री मोदी ने एक सेल्फी वीडियो साझा किया था। उस वीडियो में उन्होंने सीधे छात्रों से बातचीत करते हुए NEET पेपर लीक विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि सरकार पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकतीं और यह केवल परीक्षा से जुड़ा मामला नहीं बल्कि लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य का सवाल है। जिसमें उन्होंने साफ कहा कि पेपर लीक को सरकार किसी भी तरह की छोटी घटना नहीं मानती और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने पर सरकार का फोकस

केंद्र सरकार लगातार यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसी दिशा में सरकार परीक्षा प्रणाली को और सुरक्षित बनाने के लिए नए कानूनी प्रावधानों पर भी काम कर रही है।

जानकारी के लिए बता दें सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि पेपर लीक जैसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई हो और छात्रों को न्याय मिलने में लंबा समय न लगे। इसके लिए कानूनी व्यवस्था को और मजबूत बनाने की तैयारी की जा रही है।

फास्ट-ट्रैक कोर्ट और सख्त कानून पर चर्चा

सरकारी स्तर पर ऐसे प्रस्तावों पर भी विचार किया जा रहा है जिनमें परीक्षा से जुड़े अपराधों की सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक (Fast-track) कोर्ट बनाए जाएं। इसके अलावा पेपर लीक कराने, परीक्षा में गड़बड़ी करने या संगठित तरीके से धोखाधड़ी करने वालों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान भी प्रस्तावित है।

ऐसे में सरकार का मानना है कि केवल कार्रवाई की घोषणा से काम नहीं चलेगा, बल्कि ऐसा कानून होना चाहिए जो भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगा सके।

युवाओं को भरोसा देने की कोशिश

NEET पेपर लीक विवाद के बाद देशभर में छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री का लगातार वीडियो संदेश जारी करना युवाओं के बीच विश्वास कायम करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर सीधे संवाद के जरिए सरकार यह संदेश देना चाहती है कि छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से सुना जा रहा है और उनके भविष्य की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

इंस्टाग्राम बना संवाद का बड़ा माध्यम

बता दें पिछले कुछ सालों में इंस्टाग्राम युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में शामिल हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी भी अब इस प्लेटफॉर्म पर वीडियो, रील्स और छोटे संदेशों के माध्यम से सीधे लोगों तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस तरह की सक्रियता से सरकार और युवाओं के बीच संवाद मजबूत होता है। इससे सरकारी योजनाओं, नीतियों और फैसलों की जानकारी भी तेजी से लोगों तक पहुंचती है।

अब आगे भी जारी रहेगा डिजिटल संवाद

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने रीसेंट वीडियो में साफ संकेत दिया कि सोशल मीडिया के जरिए लोगों से संवाद का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। जिसमें उन्होंने लोगों से मिले सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि जनता का सहयोग और विश्वास ही उन्हें लगातार काम करने की प्रेरणा देता है।

युवाओं से सीधे जुड़ने की यह पहल आने वाले समय में और तेज हो सकती है। सरकार भी डिजिटल माध्यमों को जनसंवाद का अहम हिस्सा बनाकर नई पीढ़ी तक अपनी बात प्रभावी ढंग से पहुंचाने की तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़ें: NEET Paper Leak Protest: अभिजीत दिपके का सरकार को संदेश, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250