
LPG Cylinder New Rules: रसोई गैस का इस्तेमाल आज लगभग हर घर में होता है, लेकिन भारी गैस सिलेंडर उठाना हमेशा आसान नहीं होता। खासकर छात्रों, किराए के मकानों में रहने वाले लोगों, छोटे परिवारों और छोटे व्यवसाय करने वालों के लिए 14.2 किलो या 19 किलो का सिलेंडर कई बार जरूरत से ज्यादा बड़ा और भारी साबित होता है। इसी समस्या को देखते हुए सरकारी तेल कंपनियां अब 10 किलो वाले कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर (Composite LPG Cylinder) को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की यह नया सिलेंडर वजन में हल्का होने के साथ-साथ पारदर्शी भी है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि बिना किसी उपकरण के बाहर से ही पता लगाया जा सकता है कि सिलेंडर में कितनी गैस बची हुई है। इससे अचानक गैस खत्म होने की परेशानी काफी हद तक कम हो जाती है।
किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है यह सिलेंडर?
बता दें 10 किलो वाला कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प माना जा रहा है जिन्हें कम मात्रा में गैस की जरूरत होती है। इसमें शामिल हैं—
- छात्र और हॉस्टल में रहने वाले युवा
- किराए के मकान में रहने वाले परिवार
- छोटे परिवार
- चाय, कॉफी या फास्ट फूड की रेहड़ी लगाने वाले लोग
- छोटे कैफे और फूड स्टॉल संचालक
- ऐसे लोग जिन्हें गैस सिलेंडर बार-बार एक जगह से दूसरी जगह ले जाना पड़ता है।
क्या है कंपोजिट LPG सिलेंडर?
यह पारंपरिक लोहे के सिलेंडर से पूरी तरह अलग तकनीक पर तैयार किया गया है। इसे हाई-डेंसिटी पॉलीथीन (HDPE) और फाइबर ग्लास की कई मजबूत परतों से बनाया जाता है। यही वजह है कि यह सामान्य सिलेंडर की तुलना में काफी हल्का और जंग-मुक्त होता है।
साथ ही इसकी बाहरी बॉडी अर्ध-पारदर्शी (Translucent) होती है, जिससे उपयोगकर्ता आसानी से देख सकता है कि सिलेंडर में कितनी गैस शेष है।
10 किलो कंपोजिट सिलेंडर के प्रमुख फायदे
- वजन में काफी हल्का: इस सिलेंडर का खाली वजन सामान्य लोहे के सिलेंडर की तुलना में लगभग आधा होता है। इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान होता है।
- गैस का स्तर आसानी से दिखाई देता है: पारदर्शी बॉडी होने की वजह से सिलेंडर के अंदर बची गैस का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। इससे अचानक गैस खत्म होने की समस्या नहीं रहती।
- जंग नहीं लगती: लोहे के सिलेंडर समय के साथ जंग पकड़ लेते हैं, जबकि कंपोजिट सिलेंडर में यह समस्या नहीं होती। इससे घर का फर्श और मॉड्यूलर किचन भी साफ रहता है।
- आकर्षक डिजाइन: यह सिलेंडर आधुनिक डिजाइन के साथ आता है और देखने में भी पारंपरिक सिलेंडर की तुलना में बेहतर लगता है।
- ले जाने में सुविधाजनक: छोटे आकार और हल्के वजन के कारण इसे यात्रा, कैंपिंग या अस्थायी रसोई में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
अलग-अलग कंपनियों में क्या है नाम?
सरकारी तेल कंपनियां इस सिलेंडर को अलग-अलग ब्रांड नाम से उपलब्ध कराती हैं।
- Indane – Xtralight Composite Cylinder
- HP Gas – Ojas Composite Cylinder
- Bharatgas – Lite Composite Cylinder
10 किलो कंपोजिट सिलेंडर की ताजा कीमत
जानकारी के लिए बता दें घरेलू गैर-सब्सिडी श्रेणी में 10 किलो वाले कंपोजिट सिलेंडर की कीमत शहर के अनुसार अलग-अलग है।
| शहर | कीमत |
| दिल्ली | ₹673 |
| मुंबई | ₹672.50 |
| कोलकाता | ₹691 |
| चेन्नई | ₹691 |
क्या अब 673 रुपये में मिलेगा सिलेंडर?
बता दें की सोशल मीडिया पर यह दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अब गैस सिलेंडर केवल 673 रुपये में मिलेगा। लेकिन यहां एक बात समझना जरूरी है। ₹673 की कीमत 10 किलो गैस रिफिल की है, न कि नए कनेक्शन की। यदि कोई पहली बार कंपोजिट सिलेंडर लेता है, तो उसे गैस रिफिल के अलावा सिक्योरिटी डिपॉजिट भी देना होगा।
इंडियन ऑयल के मुताबिक 10 किलो कंपोजिट सिलेंडर के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट लगभग ₹3000 है। इसलिए पहली बार लेने वालों का कुल खर्च अधिक हो सकता है।
10 किलो सिलेंडर की बुकिंग कैसे करें?
इस सिलेंडर की बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जा सकती है। हालांकि बुकिंग करने से पहले अपनी नजदीकी गैस एजेंसी से यह जरूर पता कर लें कि उनके पास कंपोजिट सिलेंडर उपलब्ध है या नहीं।
ऑनलाइन बुकिंग
- IndianOil ONE ऐप
- HP Pay ऐप
- Hello BPCL ऐप
- संबंधित कंपनी की वेबसाइट
- WhatsApp सेवा
- IVRS कॉल
- मिस्ड कॉल सेवा
ऑफलाइन बुकिंग
- नजदीकी गैस एजेंसी जाकर
- अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर के माध्यम से
बुकिंग के लिए जरूरी नंबर
Indane Gas
- IVRS: 77189 55555
- WhatsApp: 75888 88824 (REFILL लिखकर भेजें)
- मिस्ड कॉल: 84549 55555
HP Gas
- IVRS: 88888 23456
- WhatsApp: 92222 01122 (Hi लिखकर भेजें)
- मिस्ड कॉल: 94936 02222
Bharatgas
- IVRS: 77150 12345 / 77180 12345
- WhatsApp: 1800 224 344 (Hi लिखकर भेजें)
क्या यह सभी शहरों में उपलब्ध है?
सरकारी तेल कंपनियां धीरे-धीरे इस सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ा रही हैं। फिलहाल यह कई बड़े शहरों और चुनिंदा डिस्ट्रीब्यूटरों के पास उपलब्ध है। आने वाले समय में इसकी बिक्री और वितरण का दायरा बढ़ाया जा सकता है।
किन बातों का रखें ध्यान?
- बुकिंग से पहले एजेंसी में स्टॉक की जानकारी लें।
- पहली बार लेने पर सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा।
- रिफिल की कीमत हर महीने बदल सकती है।
- यह सिलेंडर सामान्य घरेलू एलपीजी स्टोव के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Narottam Mishra Emotional Speech: दतिया की सभा में रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, सीएम ने कंधे पर हाथ रखकर बढ़ाया हौसला






