
Indian Railways New Rule: अगर आप अक्सर ट्रेन से यात्रा करते रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। दरअसल, भारतीय रेलवे ने अपने कुछ नियमों में बदलाव किया है, जिसका असर सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा। दरअसल, अब से भारतीय रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ सख्त नियम लागू कर दिए है। रेलवे ने बिना वैध टिकट सफर करने पर लगने वाले न्यूनतम जुर्माने को दोगुना कर दिया है। अब अगर कोई यात्री बिना टिकट या अमान्य टिकट के साथ यात्रा करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे कम से कम 500 रुपये का जुर्माना लगेगा या फिर जेल जाना पड़ सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे का यह नया नियम 20 जून 2026 से पूरे देश में लागू कर दिया गया है। यहां पढ़े भारतीय रेलवे के नए नियम (Indian Railways New Rule) और अन्य जरूरी अपडेट
बिना टिकट सफर करना होगा मुश्किल
रेलवे के इस नए नियम का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना और टिकट चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाना है। अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से रेलवे के राजस्व में बढ़ेगा करेगा और ईमानदार यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
अब बिना टिकट यात्रा करना पड़ेगा महंगा
बता दें कि अब तक बिना टिकट पकड़े जाने पर यात्रियों से न्यूनतम 250 रुपये जुर्माना वसूला जाता था, लेकिन नए नियम के तहत यह राशि बढ़ाकर 500 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा यात्री को यात्रा का पूरा किराया भी चुकाना होगा।
रेलवे के अनुसार, बिना टिकट यात्रा करने से न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचता है बल्कि इससे व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इसी वजह से नियमों को और अधिक सख्त बनाया गया है।
पुराने और अमान्य टिकट पर भी होगी कार्रवाई
पश्चिम रेलवे (Western Railway) द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि यह नियम केवल बिना टिकट यात्रा करने वालों पर ही लागू नहीं होगा। यदि कोई यात्री पहले से इस्तेमाल किए गए टिकट का दोबारा उपयोग करता है या किसी अन्य श्रेणी के अमान्य टिकट (Invalid Ticket) के साथ सफर करता है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
रेलवे के द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में साफ कहा है कि टिकट संबंधी हर एक प्रकार की गड़बड़ी को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी पाए जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
रेलवे अधिनियम के तहत लागू होगा नियम
भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यह बताया है कि यह कार्रवाई रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 137 और 138 के तहत की जाएगी। इन धाराओं में बिना टिकट यात्रा करना, गलत टिकट का उपयोग करना या रेलवे को धोखा देने की कोशिश करना दंडनीय अपराध माना गया है।
रेलवे अधिकारियों को ऐसे मामलों में यात्रियों से किराया और जुर्माना वसूलने का अधिकार दिया गया है। यदि यात्री भुगतान करने से इनकार करता है तो उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
किराए के साथ देना होगा अतिरिक्त जुर्माना
रेलवे के नए नियम (New Railway Rules) के अनुसार यदि कोई यात्री बिना वैध टिकट पकड़ा जाता है तो उसे पहले अपनी यात्रा का पूरा किराया चुकाना होगा। इसके बाद उस पर कम से कम 500 रुपये का जुर्माना देने पड़ेगा।
उदाहरण के लिए बता दें कि यदि आपकी यात्रा का किराया 200 रुपये बनता है तो उसे कुल 700 रुपये तक का भुगतान करना पड़ सकता है। ऐसे में बिना टिकट यात्रा (Ticketless Travel) करना पहले की तुलना में कहीं अधिक महंगा साबित होगा।
जुर्माना नहीं देने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई
रेलवे ने यात्रियों को चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति जुर्माना भरने से इनकार करता है या भुगतान करने में असमर्थ रहता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। धारा 137 के तहत रेलवे को धोखा देने या किराया देने से बचने की कोशिश को गंभीर अपराध माना जाता है। ऐसे मामलों में अदालत में मुकदमा चल सकता है और दोषी पाए जाने पर जेल की सजा भी हो सकती है।
6 महीने तक की जेल का प्रावधान
रेलवे अधिनियम (Railways Act) के अनुसार जानबूझकर बिना टिकट यात्रा करने या गलत जानकारी देकर रेलवे को नुकसान पहुंचाने वाले यात्रियों को छह महीने तक की जेल की सजा का सामना करना पड़ सकता है। देखा जाए तो अधिकांश मामलों में पहले जुर्माना वसूला जाता है, लेकिन बार-बार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
स्टेशन की जानकारी नहीं होने पर क्या होगा?
रेलवे ने नए नियम में यह भी साफ कहा है कि यदि बिना टिकट पकड़े गए यात्री के यात्रा शुरू करने वाले स्टेशन की जानकारी नहीं मिलती है, तो रेलवे कर्मचारी ट्रेन के शुरुआती स्टेशन या आखिरी टिकट जांच स्टेशन से किराया और जुर्माना वसूल सकते हैं। इसका मतलब साफ है कि यात्री को वास्तविक यात्रा से अधिक दूरी का किराया भी देना पड़ सकता है। इसलिए बिना टिकट यात्रा करना भारी नुकसान का कारण बन सकता है।
यात्रियों से रेलवे की अपील
रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Social Media Platform X) पर यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें। इससे न केवल जुर्माने और कानूनी कार्रवाई से बचा जा सकता है, बल्कि सभी यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुचारू यात्रा सुनिश्चित की जा सकती है।
जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रेलवे का कहना साफ है कि टिकट लेकर यात्रा करना प्रत्येक यात्री की जिम्मेदारी है। रेलवे के नया नियमों का पालन करने से रेलवे सेवाओं को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें: अगले 24 घंटे इन 23 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी, 90 kmph तक चलेगी हवाएं






