Skip to main content Scroll Top
Advertising Banner
920x90
Delhi Weather: राजधानी में कंपकंपाहट वाली ठंड का कहर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
Current image: Delhi Weather


Delhi Weather:जनवरी के महीने में दिल्ली में ठंड का कहर जारी है। न्यूनतम तापमान गिरने से शीतलहर और कोहरा बढ़ा। ऐसे में IMD ने येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी कर दिया है।

Delhi Weather: जनवरी की पहली तारीख से ही दिल्ली समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। राजधानी में इन दिनों शीतलहर (cold wave) चलने से न्यूनतम तापमान और गिर गया है, जिससे सुबह और ठंडी हो गईं। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान है

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में सुबह के समय हल्का से घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने येलो अलर्ट (yellow alert) जारी कर दिया है।

दिल्ली का हाल

आज दिल्ली के तापमान में गिरावट (Delhi’s Temperature Drops) के साथ-साथ कई जगहों पर कोहरा देखा गया। इसके कारण इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विजिबिलिटी 100 मीटर दर्ज की गई, जबकि सफदरजंग में यह 500 मीटर थी। जैसे-जैसे दिन बढ़ना आसमान भी साफ हो गया।

दिल्ली के तापमान की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम है और अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है, जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम है।

वही, आज राजधानी में सबसे कम न्यूनतम तापमान पालम दर्ज हुआ। कई जगहों पर शीतलहर की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग का कहना है कि अगले हफ़्ते मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।

दिल्ली की हवा गुणवत्ता (Delhi’s air quality)


खबरों के मुताबिक, बीते कुछ दिनों से दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हवा की गुणवत्ता में काफी हद तक सुधार देखने को मिला है। वही, आज और कल भी दिन में चली हवा से प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है। ऐसी स्थिति में दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 280 दर्ज हुआ है, जो खराब श्रेणी में आता है। लेकिन पहले यह बेहद खराब लिस्ट में आता था।

आज का तापमान (Today’s Temperature)

स्थान अधिकतम न्यूनतम
सफदरजंग 17.5 5.8
लोधी रोड 17 6.1
आयानगर 17.4 5.8
रिज एरिया 16.5 5.8
पालम 14.5 4.8
राजघाट 16.2 7
मयूर विहार 14.7 6.8

Related Posts

Add Comment

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250