Skip to main content Scroll Top
Bihar Bhumi: जमीन विवाद निपटाने में बड़ा बदलाव, अब बिहार में AI संभालेगा लंबित केस
Current image: Bihar Bhumi

Bihar Bhumi: बिहार में जमीन विवादों के तेजी से निपटारे के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा और आधुनिक कदम उठाया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का उपयोग करने का फैसला किया है। दरअसल इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य डीसीएलआर कोर्ट में लंबे समय से लंबित दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) और अन्य भूमि विवादों का जल्द और पारदर्शी तरीके से समाधान करना है। जिसमें राज्य में जमीन से जुड़े मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके कारण न्यायिक व्यवस्था पर काफी दबाव पड़ रहा है। कई जिलों में हजारों मामले सालों से लंबित हैं, जिससे लोगों को समय पर न्याय नहीं मिल पा रहा है। इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने एआई तकनीक को लागू करने की योजना बनाई है।

बता दें कि यह तकनीक पुराने भूमि रिकॉर्ड, खाता-खेसरा, नक्शा और अन्य दस्तावेजों का तेजी से विश्लेषण करेगी। इससे केस की सही जानकारी तुरंत उपलब्ध हो सकेगी और निर्णय लेने की प्रक्रिया आसान होगी। एआई की मदद से प्रारंभिक आदेश तैयार करने, मामलों की प्रगति की निगरानी करने और पुराने तथा संवेदनशील मामलों को प्राथमिकता देने में भी मदद मिलेगी। इस कदम से न केवल समय की बचत होगी बल्कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता भी बढ़ेगी। सरकार को उम्मीद है कि इस पहल से जमीन विवादों का निपटारा तेजी से होगा और आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

DCLR कोर्ट में बढ़ें लंबित मामले

बिहार राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में यह सामने आया कि बिहार के कई जिलों में डीसीएलआर कोर्ट में हजारों मामले लंबे समय से लंबित हैं। इनमें खासकर दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के मामले सबसे अधिक हैं।

जिन जिलों में सबसे ज्यादा लंबित मामले पाए गए हैं, उनमें शामिल हैं।

  • पूर्वी चंपारण
  • सीतामढ़ी
  • मुजफ्फरपुर
  • पूर्णिया
  • फारबिसगंज

क्या है सरकार का नया AI प्लान?

बिहार सरकार का नया एआई प्लान (Bihar Government’s New AI plan) सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम को स्मार्ट (System Smart) बनाने की कोशिश है। भारत सरकार की ‘IndiaAI Mission’ का मुख्य उद्देश्य देश में AI का बड़ा इकोसिस्टम तैयार करना है, ताकि हेल्थ, एजुकेशन, कृषि और गवर्नेंस में तेजी से सुधार हो सके। इस प्लान के तहत सरकार अपने एआई मॉडल, डेटा प्लेटफॉर्म (AIKosha) और लोकल लैंग्वेज AI टूल्स विकसित कर रही है, जिससे आम लोगों तक तकनीक पहुंच सके और एआई गवर्नेंस सिस्टम (AI governance systems) बनाया जा रहा है, जो नीतियों को बेहतर तरीके से लागू और मॉनिटर करेगा।

वहीं, राज्य स्तर पर भी इसका असर दिख रहा है। जैसे कि बिहार में जमीन विवाद सुलझाने, रिकॉर्ड मैनेजमेंट और शिकायत निपटाने में AI का इस्तेमाल शुरू हो रहा है।

राज्य में इस तकनीक का इस्तेमाल

डेटा एनालिसिस:  एआई अब पुराने भूमि रिकॉर्ड, खाता-खेसरा, नक्शा और अन्य दस्तावेजों को तेजी से मिलाएगा। इससे जमीन से जुड़ी जानकारी जल्दी और सही तरीके से सामने आएगी। बिहार में विवादित जमीन (Disputed land in Bihar) की पहचान आसान होगी और लोगों को लंबे समय तक चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

ड्राफ्ट ऑर्डर तैयार करना:  केस की फाइल और दस्तावेजों के आधार पर AI प्रारंभिक आदेश (ड्राफ्ट ऑर्डर) तैयार करेगा,जिससे अधिकारियों का समय बचेगा।

तेज निर्णय प्रक्रिया:  अधिकारी अब एआई की मदद से केस की तेजी से समीक्षा कर सकेंगे और अंतिम निर्णय लेने में आसानी होगी।

लंबित मामलों की प्राथमिकता:  पुराने और गंभीर मामलों को पहले चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा।

ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम:  हर केस की स्थिति को डिजिटल रूप से ट्रैक किया जाएगा, जिससे पूरी प्रक्रिया पर निगरानी आसान होगी।

पारदर्शिता में सुधार:  आवेदक अब अपने केस की स्थिति ऑनलाइन देख सकेंगे, जिससे सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ेगी।

सरकार का उद्देश्य क्या है?

जानकारी के लिए बता दें कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जमीन विवादों का निपटारा तेजी से और निष्पक्ष तरीके से हो। बिहार में जमीन से जुड़े मामलों की संख्या काफी अधिक है, जिसके कारण अदालतों पर भी बोझ बढ़ता जा रहा है। एआई तकनीक के इस्तेमाल से न केवल समय की बचत होगी बल्कि गलत फैसलों की संभावना भी कम होगी।

अधिकारियों को दिए निर्देश

प्रधान सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी जिलों के डीसीएलआर को निर्देश दिया गया है।

  • लंबित मामलों को जल्द निपटाया जाए।
  • एआई तकनीक का उपयोग बढ़ाया जाए।
  • पुराने केसों को प्राथमिकता दी जाए
    डिजिटल रिकॉर्ड को अपडेट किया जाए।

जमीन विवाद क्यों बढ़ रहे हैं?

बिहार में जमीन विवादों के बढ़ने के कई कारण हैं।

  • पुराने और अधूरे भूमि रिकॉर्ड
  • पारिवारिक बंटवारे के विवाद
  • अवैध कब्जे के मामले
  • रिकॉर्ड में त्रुटियां
  • सीमांकन (boundary) की समस्या

एआई से क्या बदलेगा सिस्टम?

AI के आने से जमीन विवादों के समाधान की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं, पहले जहां केसों को हाथ से जांचना और दस्तावेज मिलाना पड़ता था, अब यह काम डिजिटल तरीके से होगा।

  • समय की बचत होगी।
  • भ्रष्टाचार की संभावना कम होगी।
  • निर्णय तेज होंगे।
  • लोगों को राहत मिलेगी।

इस संदर्भ में तकनीकी एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर AI को सही तरीके से लागू किया गया तो बिहार में जमीन विवादों के निपटारे में काफी हद तक सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि, अभी पूरे राज्य में इस खास टेक्नोलॉजी के लिए डेटा की सटीकता और सिस्टम की मजबूती जरूरी होगी, जिसके लिए भी थोड़ा समय लगेगा।

ये भी पढ़ें: साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह बदल सकती है किस्मत, जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250