Skip to main content Scroll Top
Bangladesh Indian Officer Death: चटगांव में भारतीय अधिकारी की संदिग्ध मौत, कमरे से मिला शव
Current image: Bangladesh Indian Officer Death

Bangladesh Indian Officer Death: बांग्लादेश के चटगांव में भारतीय उच्चायोग से जुड़ी बड़ी खबर आई है। बताया जा रहा है की भारत के सहायक उच्चायोग में तैनात एक भारतीय अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जिसमें मृतक की पहचान 35 वर्षीय नरेंद्र के रूप में हुई है, जो हरियाणा के रहने वाले थे और चटगांव स्थित भारतीय सहायक उच्चायोग में सिक्योरिटी प्रोटोकॉल ऑफिसर के तौर पर काम कर रहे थे।

खबरों के अनुसार, मंगलवार सुबह जब नरेंद्र ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो अन्य अधिकारियों को शक हुआ। जिसमें काफी देर तक जवाब नहीं मिलने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाया, जहां नरेंद्र का शव बरामद हुआ। इस घटना के बाद भारतीय मिशन और बांग्लादेश प्रशासन दोनों अलर्ट हो गए हैं।

सुबह नहीं खोला दरवाजा, फिर बुलानी पड़ी पुलिस

जानकारी के मुताबिक नरेंद्र मंगलवार सुबह अपने कमरे से बाहर नहीं आए। सहायक उच्चायोग में मौजूद अन्य अधिकारियों ने कई बार उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया।

चटगांव के खुल्शी इलाके में स्थित भारतीय सहायक उच्चायोग के परिसर में पुलिस पहुंची और कमरे की जांच की। जिसके बाद दरवाजा खोलने पर नरेंद्र मृत अवस्था में मिले। फिलहाल मौके से किसी तरह के संघर्ष या बाहरी हमले की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

हरियाणा के रहने वाले थे नरेंद्र

बता दें की मृतक अधिकारी नरेंद्र हरियाणा के निवासी थे। जिसमें उनके पिता का नाम राम निवास बताया गया है। वह भारतीय सहायक उच्चायोग में सुरक्षा प्रोटोकॉल अधिकारी के रूप में तैनात थे और लंबे समय से चटगांव में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनकी अचानक मौत की खबर से परिवार और भारतीय अधिकारियों में शोक का माहौल है। फिलहाल भारतीय मिशन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

बांग्लादेश पुलिस ने शुरू की जांच

चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस (CMP) के कमिश्नर हसन मोहम्मद शौकत अली ने स्थानीय मीडिया को बताया कि शुरुआती जांच में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जिसमें उन्होंने कहा कि दूतावास के अधिकारियों ने कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पुलिस को जानकारी दी थी।

पुलिस के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी। CMP के उपायुक्त अमीरुल इस्लाम ने कहा कि इस मामले में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया जाएगा। साथ ही जांच के बाद शव भारतीय सहायक उच्चायोग के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

ऐसे में फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। जिसमें यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या इसके पीछे कोई और वजह है। कमरे से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इस बारे में अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि नरेंद्र की मौत कैसे हुई। सुरक्षा एजेंसियां भी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं क्योंकि मामला भारतीय मिशन से जुड़े अधिकारी का है।

भारत-बांग्लादेश संबंधों के बीच संवेदनशील मामला

दरअसल यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब भारत और बांग्लादेश के बीच कूटनीतिक और सुरक्षा सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। ऐसे में भारतीय मिशन से जुड़े अधिकारी की संदिग्ध मौत को काफी गंभीरता से देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी साजिश या आपराधिक एंगल की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच एजेंसियां हर संभावित पहलू पर काम कर रही हैं। भारतीय अधिकारियों के संपर्क में बांग्लादेश प्रशासन भी लगातार बना हुआ है।

परिवार को दी गई सूचना

जानकारी के अनुसार, नरेंद्र के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। भारतीय अधिकारी आगे की प्रक्रिया पूरी करने में जुटे हैं। पोस्टमार्टम और कानूनी औपचारिकताओं के बाद शव को भारत भेजा जा सकता है। इस घटना ने भारतीय दूतावास और वहां कार्यरत अधिकारियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। सुरक्षा और जांच से जुड़े अधिकारी पूरे मामले की बारीकी से पड़ताल कर रहे हैं।

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस के मुताबिक भारतीय अधिकारी नरेंद्र मंगलवार सुबह अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे थे। भारतीय अधिकारियों ने पहले उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कमरे से नरेंद्र का शव बरामद हुआ। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

कई सवाल बाकी

इस घटना के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। क्या नरेंद्र किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे? क्या यह आत्महत्या का मामला है या किसी अन्य वजह से मौत हुई? क्या कमरे में कोई संदिग्ध चीज मिली? इन सभी सवालों के जवाब जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएंगे। फिलहाल भारतीय और बांग्लादेशी अधिकारी मामले को बेहद संवेदनशील तरीके से संभाल रहे हैं। जांच एजेंसियों की रिपोर्ट आने तक मौत के कारणों पर कुछ भी कहना जल्दबाजी माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Putin India Visit: मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत आएंगे पुतिन, BRICS समिट में होंगे शामिल

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250