Skip to main content Scroll Top
बिग बॉस से बाहर होने के बाद भी नहीं रुकीं अफसाना खान, बनीं ‘धुरंधर’ फिल्म की हिट सिंगर
Current image: अफसाना खान

अफसाना खान: पंजाबी सिंगर अफसाना खान आज म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बन चुकी हैं। जिसमें उनकी दमदार आवाज और इमोशनल गानों ने उन्हें लाखों दिलों की धड़कन बना दिया है, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का उनका सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। रियलिटी शो में हार, रिजेक्शन और विवादों के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और आज ‘धुरंधर’ फिल्म के गानों से एक बार फिर अपनी पहचान मजबूत कर ली है।

‘धुरंधर’ से मिला बड़ा ब्रेक

बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर के गाने ‘नाल नचणा’ और ‘रंग दे लाल’ ने सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर जबरदस्त धमाल मचा दिया है। इन दोनों गानों को अफसाना खान ने अपनी आवाज दी है। उनकी गायकी का जादू ऐसा चला कि गाने सुपरहिट हो गए और उनकी डिमांड अचानक बढ़ गई।

अफसाना ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव का फोन आया था। जिसमें टीम को जल्दी थी, इसलिए उन्होंने तुरंत ‘नाल नचणा’ रिकॉर्ड किया। इसके बाद महज 2-3 दिनों में ‘रंग दे लाल’ भी पूरा कर लिया। यह उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

बिग बॉस 15 से मिली पहचान

अफसाना खान को पूरे देश में पहचान बिग बॉस 15 से मिली। यह शो सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाता है। शो में अफसाना का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। उनके गुस्से और इमोशनल बिहेवियर ने कई बार विवाद खड़े किए। एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने गुस्से में खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। इस घटना के बाद सलमान खान ने सख्त रुख अपनाया और उन्हें शो से बाहर कर दिया गया।

ट्रोलिंग और मुश्किल दौर

बिग बॉस से बाहर आने के बाद अफसाना खान को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उनके व्यवहार को लेकर लोगों ने आलोचना की और उन्हें कई तरह की बातें सुननी पड़ीं। यह उनके जीवन का बेहद कठिन दौर था। लेकिन अफसाना ने इन सब चीजों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। उन्होंने खुद को संभाला और अपने करियर पर फोकस किया। यही उनकी सफलता की सबसे बड़ी वजह बनी।

रिजेक्शन का दर्द भी झेला

अफसाना खान की कहानी सिर्फ रियलिटी शो तक सीमित नहीं है। उन्होंने अपने करियर में कई बार रिजेक्शन भी झेला है। उन्होंने बताया कि साल 2017 में वह शाश्वत सचदेव के साथ काम करने वाली थीं। उन्होंने एक गाना भी रिकॉर्ड किया था, लेकिन बाद में वह गाना किसी दूसरी सिंगर को दे दिया गया। यह उनके लिए बड़ा झटका था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। सालों बाद वही कंपोजर उन्हें ‘धुरंधर’ के लिए कॉल करते हैं और यही मौका उनकी जिंदगी बदल देता है।

रियलिटी शो में नहीं मिली जीत फिर भी बनी स्टार

अफसाना खान ने 2012 में वॉयस ऑफ पंजाब सीजन 3 में हिस्सा लिया था। इसके बाद 2017 में राइजिंग स्टार सीजन 1 में भी नजर आईं। लेकिन वह कोई भी रियलिटी शो नहीं जीत सकीं। इसके बावजूद उन्होंने अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई। यह साबित करता है कि सफलता सिर्फ ट्रॉफी जीतने से नहीं मिलती, बल्कि लगातार मेहनत और जुनून से मिलती है।

‘तितलियां’ से मिली बड़ी पहचान

अफसाना खान का गाना तितलियां जब रिलीज हुआ तो वह सुपरहिट साबित हुआ। इस गाने ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार अच्छे गाने देती रहीं।

बॉलीवुड में बढ़ती पकड़

अफसाना खान ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत फिल्म सुखी (2023) से की थी। इसके बाद उन्होंने स्काई फोर्स और तेहरान जैसी फिल्मों के लिए भी गाने गाए। लेकिन असली सफलता उन्हें ‘धुरंधर’ के गानों से मिली, जिसने उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया।

निजी जिंदगी भी रही चर्चा में

अफसाना खान की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है। साल 2022 में उन्होंने सिंगर साज्ज शर्मा (शाज शर्मा) के साथ शादी की। उनकी शादी भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

अब नहीं करना चाहतीं रियलिटी शो

एक इंटरव्यू में अफसाना खान ने साफ कहा कि अब वह किसी भी रियलिटी शो में हिस्सा नहीं लेना चाहतीं। हालांकि, वह अपने गानों के प्रमोशन के लिए गेस्ट के तौर पर जा सकती हैं। जिसमें उनका कहना है कि अब वह पूरी तरह अपने म्यूजिक करियर पर फोकस करना चाहती हैं और अच्छे गाने देना चाहती हैं।

प्रेरणा देती है अफसाना की कहानी

अफसाना खान की कहानी उन लोगों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है जो जिंदगी में असफलताओं से हार मान लेते हैं। उन्होंने दिखाया कि चाहे कितनी भी मुश्किलें क्यों न आएं, अगर आप मेहनत करते रहेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।

ये भी पढ़ें: हाइब्रिड कार: अब पेट्रोल की टेंशन खत्म, 1 लीटर में चलेगी 45 किलोमीटर, जानें फीचर्स

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250