
Abhijeet Deepke Slapped: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और सोशल मीडिया एक्टिविस्ट अभिजीत दीपके के साथ जयपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है की युवाओं और छात्रों के मुद्दों को लेकर आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान एक युवक ने अचानक अभिजीत दीपके को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर राजनीतिक व सामाजिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है।
जानकारी के लिए बता दें की इस घटना के बाद मौके पर मौजूद अभिजीत दीपके के समर्थक बेहद नाराज हो गए और उन्होंने आरोपी युवक को पकड़ लिया। आरोप है कि समर्थकों ने युवक की पिटाई भी कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
प्रदर्शन के दौरान हुआ हमला
मिली जानकारी के अनुसार, अभिजीत दीपके जयपुर के शहीद स्मारक पर आयोजित एक प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। जिसमें यह प्रदर्शन युवाओं की बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर आयोजित किया गया था। बड़ी संख्या में छात्र और युवा इस कार्यक्रम में मौजूद थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही अभिजीत दीपके कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, भीड़ में मौजूद एक युवक अचानक उनके करीब आ गया। इससे पहले कि सुरक्षा में मौजूद लोग या समर्थक कुछ समझ पाते, युवक ने अभिजीत के चेहरे पर जोरदार थप्पड़ मार दिया। इस अप्रत्याशित घटना से वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
समर्थकों ने आरोपी को पकड़ लिया
बताया जा रहा है थप्पड़ मारने की घटना के तुरंत बाद अभिजीत दीपके के समर्थकों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ हाथापाई की। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने अभिजीत दीपके को थप्पड़ क्यों मारा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
ऐसे में इस घटना का वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिजीत दीपके कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ रहे हैं, तभी एक युवक अचानक आगे आता है और उन्हें थप्पड़ मार देता है। इसके बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत सक्रिय हो जाते हैं और आरोपी को पकड़ लेते हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
कौन हैं अभिजीत दीपके?
अभिजीत दीपके पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी चर्चित चेहरा बनकर उभरे हैं। उन्होंने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) नाम से एक डिजिटल अभियान शुरू किया था, जो युवाओं के मुद्दों, सरकारी भर्तियों, बेरोजगारी और परीक्षा प्रणाली की खामियों को लेकर आवाज उठाता है।
अभिजीत और उनकी टीम सोशल मीडिया पर व्यंग्य, मीम्स और वीडियो के माध्यम से विभिन्न सामाजिक और प्रशासनिक मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं। इसी वजह से उन्हें युवाओं के बीच काफी लोकप्रियता मिली है।
इंटरनेट पर तेजी से बढ़ा CJP का प्रभाव
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) भले ही कोई पारंपरिक राजनीतिक दल नहीं है, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसकी मजबूत मौजूदगी देखने को मिलती है। CJP ने कई बार छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को सोशल मीडिया के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनाया है। बता दें की हाल के महीनों में CJP ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, भर्ती प्रक्रिया में देरी और बेरोजगारी के खिलाफ कई ऑनलाइन और ऑफलाइन अभियान चलाए हैं। इन अभियानों को युवाओं का अच्छा समर्थन मिला है।
जंतर-मंतर प्रदर्शन से मिली थी बड़ी पहचान
अभिजीत दीपके और उनकी टीम उस समय राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए थे, जब उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया था। इस प्रदर्शन में देश के विभिन्न राज्यों से युवा शामिल हुए थे।
इस दौरान अभिजीत ने सरकार और संबंधित एजेंसियों से भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की थी। सोशल मीडिया पर इस प्रदर्शन के वीडियो और तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं।
सोशल मीडिया अकाउंट्स को लेकर भी किया था दावा
आपकी जानकारी के लिए बता दें की कुछ समय पहले अभिजीत दीपके ने दावा किया था कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और इंस्टाग्राम अकाउंट्स को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके बढ़ते प्रभाव और वायरल हो रहे अभियानों के कारण उनके अकाउंट्स पर दबाव बनाया गया। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी थी, लेकिन उनके समर्थकों ने इस मुद्दे को भी सोशल मीडिया पर जोर-शोर से उठाया था।
पुलिस कर रही मामले की जांच
जयपुर में हुई थप्पड़ मारने की घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने यह कदम किसी व्यक्तिगत कारण से उठाया या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। साथ ही कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है।
घटना ने खड़े किए कई सवाल
इस घटना ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी वाले आयोजनों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने के बावजूद इस तरह की घटना का होना चिंता का विषय माना जा रहा है। फिलहाल अभिजीत दीपके सुरक्षित हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर बहस जारी है और लोग इस घटना पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: West Bengal Politics: TMC बगावत का सबसे बड़ा लाभार्थी बनी NCPI, बंगाल में नई राजनीतिक ताकत का उदय






