Skip to main content Scroll Top
All India Exams 2026: रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला, परीक्षाओं में सेना दे सकती है लॉजिस्टिक सपोर्ट
Current image: All India Exams 2026: रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला

All India Exams 2026: देश में होने वाली अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं (All India Competitive Exams 2026) को और ज्यादा सुरक्षित, पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया जा सकता है। जिससे रक्षा मंत्री Rajnath Singh के आवास पर हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में इस बात पर गंभीर चर्चा हुई कि भविष्य में परीक्षा संचालन के दौरान सेना की लॉजिस्टिक सहायता ली जा सकती है।

जानकारी के अनुसार, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य देशभर में होने वाली बड़ी परीक्षाओं में पेपर लीक, ट्रांसपोर्टेशन की दिक्कत और प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाली बाधाओं को कम करना है।

परीक्षा सुरक्षा और पारदर्शिता को मजबूत करने की तैयारी

जानकारी के अनुसार इस प्रस्ताव के तहत यह विचार किया गया कि परीक्षाओं के संचालन का मुख्य काम पहले की तरह ही Union Public Service Commission और संबंधित भर्ती एजेंसियां ही करेंगी, लेकिन परीक्षा सामग्री की सुरक्षा, परिवहन और आपदा प्रबंधन में सेना की मदद ली जा सकती है। बता दें की सरकार का फोकस यह है कि देश में होने वाली बड़ी परीक्षाओं को किसी भी तरह की अनियमितता, पेपर लीक या लॉजिस्टिक देरी से बचाया जा सके।

तीन प्रमुख क्षेत्रों में सेना की भूमिका पर चर्चा

इस बैठक में तीन मुख्य बिंदुओं पर विस्तार से विचार किया गया हैं, जिनमें सेना की भूमिका को संभावित रूप से शामिल किया जा सकता है।

    1. आपदा के समय छात्रों को मदद: ऐसे में अगर किसी परीक्षा के दौरान देश के किसी हिस्से में बर्फबारी, बाढ़ या अन्य प्राकृतिक आपदा आ जाती है, तो छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए सेना की गाड़ियों और Indian Air Force के हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे दूर-दराज और दुर्गम इलाकों के छात्रों को समय पर परीक्षा देने में मदद मिलेगी।
    2. पेपर और परीक्षा सामग्री का सुरक्षित ट्रांसपोर्ट: परीक्षा से जुड़े अत्यंत संवेदनशील दस्तावेज जैसे प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट्स को समय पर और सुरक्षित तरीके से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए सेना की लॉजिस्टिक सपोर्ट सिस्टम का उपयोग किया जा सकता है। सेना की मजबूत सप्लाई चेन और सुरक्षा व्यवस्था के कारण पेपर लीक की आशंका को काफी हद तक कम करने में मदद मिल सकती है।
    3. सुरक्षा और समन्वय व्यवस्था: देश के संवेदनशील और दूरस्थ क्षेत्रों में परीक्षा संचालन को बिना किसी बाधा के पूरा करने के लिए सेना, अर्धसैनिक बलों और स्थानीय पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की योजना पर भी चर्चा हुई। इससे परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा और लॉजिस्टिक मैनेजमेंट को मजबूत किया जा सकेगा।

      पेपर लीक पर लगाम लगाने की बड़ी रणनीति

      दरअसल पिछले कुछ सालों में कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और तकनीकी गड़बड़ियों के मामले सामने आए हैं। ऐसे में सरकार अब एक मजबूत और बहु-स्तरीय सुरक्षा मॉडल पर काम कर रही है। अब इस नए प्रस्ताव के तहत सेना की भागीदारी को एक “सपोर्ट सिस्टम” के रूप में देखा जा रहा है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह सुरक्षित बनाया जा सके।

      दूर-दराज के छात्रों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

      इस योजना का सबसे बड़ा फायदा उन छात्रों को मिल सकता है जो पहाड़ी इलाकों, सीमावर्ती क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों में रहते हैं। कई बार भारी बारिश, बर्फबारी या सड़कें बंद होने के कारण छात्र परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच पाते। ऐसे मामलों में सेना की मदद से उन्हें सुरक्षित और समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया जा सकता है।

      UPSC और अन्य बोर्ड की भूमिका पहले जैसी ही रहेगी

      सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस पूरी व्यवस्था में परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। Union Public Service Commission और अन्य भर्ती बोर्ड पहले की तरह ही परीक्षा आयोजित करेंगे। सेना केवल एक सपोर्ट सिस्टम के रूप में काम करेगी, जिससे पूरी प्रक्रिया और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बन सके।

      सुरक्षा एजेंसियों के साथ संयुक्त रणनीति

      इस प्रस्ताव के तहत यह भी तय किया जा सकता है कि भविष्य में परीक्षा के दौरान एक संयुक्त टास्क फोर्स जैसी व्यवस्था बनाई जाए। इसमें सेना, पुलिस और प्रशासन मिलकर काम करेंगे ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या बाधा को तुरंत नियंत्रित किया जा सके।

      टेक्नोलॉजी और सुरक्षा का कॉम्बिनेशन

      एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में परीक्षाओं में टेक्नोलॉजी और सुरक्षा दोनों का मिश्रण जरूरी होगा। जिनमें GPS ट्रैकिंग, डिजिटल मॉनिटरिंग और रीयल टाइम कम्युनिकेशन सिस्टम के साथ सेना की लॉजिस्टिक क्षमता जोड़ने से परीक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सकती है।

      ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! सैलरी में होगा तगड़ा इजाफा, जानें कब मिलेगा एरियर

      Author

      • Aparna Panwar

        अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

      Related Posts

      लेटेस्ट ➤

      Advertising Banner
      305x250