Skip to main content Scroll Top
DC vs CSK Highlights: अक्षर की एक गलती और दिल्ली हारी, CSK ने 8 विकेट से जीता मुकाबला
DC vs CSK Highlights
CSK ने 8 विकेट से जीता मुकाबला

DC vs CSK Highlights: आईपीएल के रोमांचक मुकाबलों के बीच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज मंगलवार को खेला गया मैच एकतरफा साबित हुआ। दरअसल, इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को अपने ही फैसले का खामियाजा भुगतना पड़ा। बता दें कि कप्तान अक्षर पटेल का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था, लेकिन अंत में उनका यह फैसला टीम के लिए भारी साबित हुआ।

वहीं, देखा जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स ने आज शानदार खेल दिखाते हुए 8 विकेट से दिल्ली को करारी हार दी है। बताया जा रहा है कि अक्षर की एक गलती की वजह से आज का मैच दिल्ली की टीम के हाथों से चला गया और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में आइए यहां जानें पूरे मैच का हाल कैसा रहा।

दिल्ली कैपिटल्स की धीमी शुरुआत बनी परेशानी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम ने शुरुआती ओवरों में ही अपने अहम विकेट गंवा दिए, जिससे दबाव बढ़ता चला गया। पथुम निसांका 19 रन बनाकर आउट हुए, जबकि केएल राहुल भी सिर्फ 12 रन ही जोड़ सके। इसके बाद नितीश राणा (15 रन) और करुण नायर (13 रन) भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। सबसे बड़ी निराशा कप्तान अक्षर पटेल से रही, जो 6 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। मिडिल ऑर्डर के इस फ्लॉप प्रदर्शन ने टीम को मुश्किल में डाल दिया।

स्टब्स और रिजवी ने संभाली पारी

हालांकि, टीम पूरी तरह से नहीं बिखरी। ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 रनों की अहम पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की। वहीं, युवा बल्लेबाज समीर रिजवी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए। अंतिम ओवरों में आशुतोष शर्मा ने तेज 15 रन बनाकर स्कोर को थोड़ा मजबूती दी। इन प्रयासों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बना सकी, जो कि एक औसत स्कोर माना गया।

चेन्नई के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के गेंदबाजों ने बेहद अनुशासित और सटीक गेंदबाजी की, जिससे दिल्ली कैपिटल्स बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। नूर अहमद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 अहम विकेट लिए और बल्लेबाजों पर दबाव बनाया। वहीं अकील हुसैन और जेमी ओवरटन ने भी किफायती गेंदबाजी की और 1-1 विकेट हासिल किया। इन गेंदबाजों ने मिलकर रन गति पर पूरी तरह नियंत्रण रखा और दिल्ली को सीमित स्कोर तक रोक दिया।

चेन्नई की पारी

चेन्नई सुपर किंग्स 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतरी, जहां उनकी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जानकारी के लिए बता दें कि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ महज 6 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। लेकिन इसके बाद संजू सैमसन ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में नाबाद 87 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में 7 चौके और 6 छक्के शामिल थे, जिसने मैच को पूरी तरह चेन्नई के पक्ष में झुका दिया।

कार्तिक शर्मा ने दिलाई जीत

संजू सैमसन का साथ कार्तिक शर्मा ने बखूबी निभाया। उन्होंने 31 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाए और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। उर्विल पटेल ने भी 9 गेंदों में 17 रन बनाकर तेज शुरुआत देने में मदद की। चेन्नई सुपर किंग्स ने यह मुकाबला सिर्फ 17.3 ओवर में 8 विकेट से जीत लिया, जो उनकी मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप को दर्शाता है।

दिल्ली की गेंदबाजी रही फीकी

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के गेंदबाज इस मैच में प्रभाव नहीं छोड़ सके। अक्षर पटेल और लुंगी एनगिडी ने एक-एक विकेट लिया, लेकिन रन रोकने में नाकाम रहे। संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी के सामने पूरी गेंदबाजी कमजोर नजर आई और टीम मैच पर पकड़ नहीं बना सकी।

टॉस का फैसला बना हार की वजह

आज के इस मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट कप्तान अक्षर पटेल का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय रहा। पिच बल्लेबाजी के लिए आसान होती गई और दूसरी पारी में रन बनाना काफी सहज हो गया। अगर दिल्ली पहले गेंदबाजी करती, तो शायद नतीजा अलग हो सकता था।

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह ।

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन।

ये भी पढ़ें: ‘एलपीजी गैस सिलेंडर’ बुक किया लेकिन नहीं मिल रहा? अब मिनटों में ऐसे ऑनलाइन चेक करें डिलीवरी डेट

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250