Skip to main content Scroll Top
गर्मी में शरीर को लू से बचाने के लिए जानें प्याज के फायदे
Current image: प्याज के फायदे

प्याज के फायदे: गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों को सबसे बड़ी समस्या होती है, तेज धूप और लू (हीटवेव) से बचाव की, अब ऐसे में लगातार बढ़ते तापमान के कारण शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे डिहाइड्रेशन, चक्कर आना और लू लगने जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में हर कोई घरेलू उपाय तलाशता है जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करें। अब गर्मी से बचाव का उपाय आपकी रसोई में मौजूद एक साधारण चीज है, जैसे कच्चा प्याज जो गर्मी से बचाव में बेहद असरदार साबित हो सकता है। आयुर्वेद और पारंपरिक घरेलू नुस्खों में प्याज को प्राकृतिक कूलिंग एजेंट माना गया है, जो शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर गर्मियों में नियमित रूप से कच्चा प्याज खाया जाए, तो यह न सिर्फ लू से बचाता है बल्कि शरीर को कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी देता है।

लू से बचाव में कैसे मदद करता है कच्चा प्याज?

गर्मियों में लू लगना एक गंभीर समस्या बन जाती है। शरीर का तापमान अचानक बढ़ने से कमजोरी, सिर दर्द और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, कच्चे प्याज में ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। यही वजह है कि पुराने समय से लोग गर्मी में घर से निकलने से पहले प्याज खाने की सलाह देते रहे हैं। जिससे प्याज शरीर को अंदर से ठंडा करता है और हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है। इसलिए इसे सलाद के रूप में रोजाना खाने की आदत बनानी चाहिए।

पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त

गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं, जैसे अपच, गैस, एसिडिटी और भूख न लगना है। अब ऐसे में कच्चे प्याज में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। यह आंतों को साफ रखने में मदद करता है और पेट की गड़बड़ियों को दूर करता है।इसके अलावा, प्याज में मौजूद एंजाइम्स भोजन को जल्दी और सही तरीके से पचाने में सहायक होते हैं। इससे पेट हल्का और स्वस्थ रहता है।

शरीर को रखे हाइड्रेटेड

गर्मी में सबसे बड़ी समस्या होती है शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन। पसीना ज्यादा आने के कारण शरीर से जरूरी मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स बाहर निकल जाते हैं। कच्चा प्याज पानी से भरपूर होता है, जो शरीर में तरल पदार्थ की कमी को पूरा करने में मदद करता है। यह शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखता है और कमजोरी महसूस नहीं होने देता। इसी वजह से इसे प्राकृतिक कूलिंग फूड माना जाता है।

इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार

गर्मी के मौसम में इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होना बहुत जरूरी है। प्याज में विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और क्वेरसेटिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं। ये तत्व शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं और मौसमी बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।

त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद

  • प्याज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।
  • स्किन को नैचुरल ग्लो देने में मदद करता है
  • दाग-धब्बे और पिग्मेंटेशन कम करने में सहायक।
  • त्वचा को साफ और हेल्दी बनाए रखता है।
  • बालों की जड़ों को मजबूत करता है।
  • हेयर फॉल कम करने में मददगार है।

कच्चा प्याज खाने का सही तरीका

गर्मी में कच्चा प्याज खाने का सही तरीका अपनाने से इसके पूरे फायदे मिलते हैं। कोशिश करें कि प्याज को हमेशा कच्चा ही खाएं, क्योंकि पकाने से इसके कई पोषक तत्व कम हो जाते हैं। आप इसे सलाद में काटकर रोजाना भोजन के साथ शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा दही में मिलाकर रायता बनाना भी एक अच्छा विकल्प है। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नींबू का रस और काला नमक डाल सकते हैं। अगर प्याज ज्यादा तीखा लगे, तो उसे 10-15 मिनट पानी में भिगो दें, इससे उसकी गंध और तीखापन कम हो जाता है और खाने में आसान लगता है।

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

बता दें कि कच्चा प्याज सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन सावधानी के साथ करना चाहिए। जिन लोगों को एसिडिटी या गैस की समस्या रहती है, उनके लिए कच्चा प्याज परेशानी बढ़ा सकता है। इसी तरह जिनका पेट संवेदनशील होता है, उन्हें इसे कम मात्रा में ही खाना चाहिए, क्योंकि इससे जलन या असहजता हो सकती है। कुछ लोगों को प्याज से एलर्जी भी हो सकती है, जिससे खुजली या सूजन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए ऐसे लोगों को कच्चा प्याज खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए, ताकि किसी भी तरह की समस्या से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर की दीवार में आई दरार, NHAI ने संभाली स्थिति

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250